Back
झाझा पुलिस ने उड़ीसा के दो बदमाशों को गिरफ्तार, बैंक लूट की साजिश विफल
ANAbhishek Nirla
Mar 16, 2026 15:37:24
Jamui, Bihar
जमुई पुलिस ने बैंक लूट की एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल करते हुए झाझा नगर क्षेत्र से उड़ीसा के दो बदमाशों को हथियार, जिंदा कारतूस और गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश यूको बैंक की रेकी कर रहे थे और बैंक से निकलने वाले ग्राहकों को निशाना बनाने की योजना में थे। पुलिस की यह पूरी कार्रवाई फिल्मी अंदाज में हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार झाझा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चार संदिग्ध युवक दो बाइक पर सवार होकर शहर में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही झाझा थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी और तुरंत जाल बिछाया। खुद थाना अध्यक्ष साधारण भेष में बाइक से शहर में निगरानी करने निकल पड़े.
सुबह के दौरान चारों संदिग्धों की गतिविधि संदिग्ध दिखने पर पुलिस ने उनका पीछा शुरू किया। पुलिस की भनक लगते ही बदमाश अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। गांधी चौक से पीछा करते हुए पुलिस दुर्गा मंदिर स्थित एचडीएफसी बैंक के पास पहुंची, जहां से बदमाश बरमसिया की ओर भागे। श्याम मंदिर के पास जाम लगने पर दोनों बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे और तीन दीवार पार करते हुए गणेशी मंदिर के समीप उलाय नदी में जा फंसे।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने नदी में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान उड़ीसा के गंजम जिला अंतर्गत असका गांव निवासी मुरली और चंदू के रूप में हुई है। इनके पास से एक country = देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, गांजा और एक बाइक बरामद की गई है।
पूछताछ में दोनों ने अपने फरार साथियों के नाम अजय और चिन्ना बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि यूको बैंक के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना आम लोगों द्वारा दी गई थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए झाझा थाना पुलिस ने पीछा कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि दो फरार हो गए। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को कागजी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है。
पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
(मामले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 16, 2026 16:47:530
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 16, 2026 16:47:360
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowMar 16, 2026 16:47:110
Report
ASAmit Shrivastav
FollowMar 16, 2026 16:46:490
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 16, 2026 16:46:310
Report
AAASHISH AMBADE
FollowMar 16, 2026 16:46:200
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 16, 2026 16:45:530
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 16, 2026 16:45:350
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 16, 2026 16:45:160
Report
462
Report
Puranpur, Uttar Pradesh:कुलबिन्दर कौर की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, अपील गाँव को साफ सुथरा रखे तथा गाँव मे कचरा इधर-उधर ना फेक और गाँव की जिम्मेदारी समस्त नागरिक की है
469
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 16, 2026 16:36:20427
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 16, 2026 16:36:00400
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 16, 2026 16:35:47315
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 16, 2026 16:35:24327
Report