Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kanpur Nagar208014
कानपुर के शास्त्री चौक पर बुलडोजर से खुदाई में पेड़ गिरा, युवक की मौत
PPPraveen Pandey
Mar 16, 2026 15:45:38
Kanpur, Uttar Pradesh
कानपुर शास्त्री चौक चौराहे पर हुआ दर्दनाक हादसा खाली प्लाट में बुलडोजर से चल रही थी खुदाई खुदाई के दौरान पेड़ गिरने से खंबे सहित तीन बाइकें हुई क्षतिग्रस्त खाली प्लाट में चल रही खुदाई से पेड़ गिरने से हुआ बड़ा हादसा हाई टेंशन लाइन गिरने से एक युवक की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दबौली केसा का मामला
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 16, 2026 17:01:55
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर ईरान–ईजरायल युद्व के चलते गैस संकट के चलते गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार रसद कार्यालय जोधपुर ग्रामीण के पदाधिकारी ने बालेसर एवं आगोलाई कस्बे एवं हाईवे पर स्थित होटलों से 49 गैस सिलिंडर जब्त कर बालेसर स्थित गैस एजेंसी में रखवाए गए हैं। जिला कलक्टर और जिला रसद अधिकारी के निर्देशानुसार सोमवार को जिला रसद कार्यालय ग्रामीण के प्रवर्तन अधिकारी वीरमदान चारण और संयुक्त जाँच दल द्वारा गैस की कालाबाजारी रोकने हेतु लोगों में पैनिक न हो इसके लिए बालेसर और आगोलाई कस्बे एवं हाईवे पर स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर अवैध रूप से भंडारित और दुरुपयोग हो रही घरेलू गैस और व्यवसायिक गैस की जब्ती कार्यवाही की गई। इसमें कुल 49 सिलिंडर जब्त किए गए हैं जिसमें 24 घरेलू गैस सिलिंडर और 25 व्यवसायिक सिलिंडर जब्त किए गए हैं। और जब्त किये गये गैस सिलिंडर बालेसर स्थित HP गैस एजेंसी में रखवाए गए हैं। पर्वतन निरीक्षक चारण ने बताया कि वर्तमान में गैस को अवैध रूप से भंडारण को लेकर सख्त कार्यवाही की जा रही है। जो भी गैस उपयोग लेवे इसके लिए वेध दस्तावेज का होना जरूरी है। अन्यथा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
0
comment0
Report
Mar 16, 2026 17:00:40
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बब्लू सिंह के रूप में हुई है, जो बरेसर थाना क्षेत्र के औरेया भवदास गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहा था। उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खान ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांव के बाहर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ पहले से गैंगेस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अन्य वांछित अपराधियों की तलाश में भी लगातार अभियान चला रही है।
0
comment0
Report
Mar 16, 2026 16:57:06
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाज़ीपुर में नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। पुलिस लाइन सभागार में आज पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर डॉ ईरज राजा ने जिले के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध की समीक्षा बैठक की बैठक के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्रों में होने वाले विभिन्न अपराधों की प्रकृति और अपराधियों की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही महिला संबंधी अपराध, टॉप-10 अपराधी, गुंडा और माफिया तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, उन्हें कंट्रोल रूम से लिंक करने और पुलिस बीट प्रणाली को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया। इसके अलावा आईजीआरएस शिकायतों, जनसुनवाई, पुलिस पेंशनर्स की बैठक तथा ऑपरेशन दृष्टि/त्रिनेत्र जैसे अभियानों की भी समीक्षा की गई और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी और जिले के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
162
comment0
Report
Mar 16, 2026 16:52:30
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के देवकली ब्लॉक के सुलेमानपुर गांव में निशुल्क कारुण्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय महाहर, गाजीपुर की ओर से लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर मुफ्त स्वास्थ्य जांच और दवाइयों का लाभ लिया। शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ. अरुणिमा पांडेय, वार्ड ब्वॉय अरुण कुमार, योग प्रशिक्षक धीरज राय और सैय्यद सलमान हैदर ने मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें दवाइयों का वितरण किया। इस दौरान ग्रामीणों को योगाभ्यास भी कराया गया और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष अखिलेश गुप्ता ने बताया कि कारुण्य चिकित्सा शिविर का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। डॉ. अरुणिमा पांडेय ने लोगों को स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम अपनाने की सलाह भी दी, ताकि बीमारियों से बचा जा सके। ग्राम प्रधान ने कहा कि ऐसे शिविर समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं और गरीबों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।
171
comment0
Report
Mar 16, 2026 16:50:09
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के बहादुरगंज नगर पंचायत में जिला प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। फरार चल रहे 25 हजार का इनामिया व मुख्तार अंसारी आईएस 191गैंग के सहयोगी व नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अहमद अंसारी के कारण बाधित हो रहे कामकाज को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने नगर पंचायत बहादुरगंज में प्रशासक नियुक्त कर दिया है। दरअसल, आपराधिक मामले में फरार चल रहे चेयरमैन रियाज अंसारी पर गाजीपुर पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। उनके हस्ताक्षर के अभाव में नगर पंचायत के कई जरूरी कार्य लंबे समय से प्रभावित हो रहे थे। सबसे ज्यादा परेशानी नगर पंचायत के कर्मचारियों और सफाईकर्मियों को हो रही थी, जिन्हें पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिल पाया था। इसी के विरोध में 14 मार्च को सफाईकर्मी धरने पर बैठ गए थे और उन्होंने साफ कहा था कि वेतन मिलने तक काम पर वापस नहीं लौटेंगे। इस दौरान एसडीएम कासिमाबाद लोकेश कुमार खुद धरना स्थल पर पहुंचे और सफाईकर्मियों के साथ दरी पर बैठ कर बातचीत की और उनको आश्वासन दिया था कि वेतन भुगतान में आ रही समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। अब नगर पंचायत में प्रशासक की नियुक्ति के साथ ही कर्मचारियों के वेतन भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। साथ ही नगर पंचायत के रुके हुए विकास कार्यों को भी अब गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन के इस फैसले के बाद बहादुरगंज नगर पंचायत की कमान एक बार फिर उप जिलाधिकारी के हाथों में आ गई है और व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
254
comment0
Report
Mar 16, 2026 16:50:02
Baheri, Bihar:बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक नाजायज तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान सूचना मिलने पर टीम ने अमरूद की बगिया के पास नई प्लाटिंग क्षेत्र में दबिश दी। वहां से पुलिस ने समीर अहमद उर्फ शमशीर अहमद निवासी ब्यूलिया शाहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध तमंचे के बल पर लोगों में डर पैदा कर अपराध करता था और उसी से होने वाली कमाई से अपना गुजारा करता था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया
222
comment0
Report
YMYadvendra Munnu
Mar 16, 2026 16:49:57
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग शहर के पंच मंदिर चौक के पास बीते देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बाइक में अचानक सांप घुस गया। सांप को देखते ही आसपास मौजूद लोग सकते में आ गए और मौके पर भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार पंच मंदिर चौक के पास एक दुकान के बाहर एक बाइक खड़ी थी। उसी दौरान सड़क किनारे निकला एक सांप अचानक बाइक के अंदर घुस गया। यह देख बाइक मालिक युवक घबरा गया और आसपास खड़े लोगों से मदद मांगी। इसके बाद लोगों ने लकड़ी की मदद से सांप को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सांप कभी बाइक की सीट के नीचे छिप जाता तो कभी आगे वाले हिस्से और फ़िल्टर के पास जाकर बैठ जाता, जिससे उसे बाहर निकालना मुश्किल हो गया। काफी देर तक प्रयास करने के बाद कुछ लोगों ने बाइक के कुछ पार्ट्स खोलकर भी सांप को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह मोटरसाइकिल से निकलने का नाम नहीं ले रहा था। आखिरकार स्थानीय युवकों ने स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट को भी फोन किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक सांप को बाइक से बाहर नहीं निकाला जा सका था और लोग मौके पर ही उसकी निगरानी करते रहे।
93
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Mar 16, 2026 16:49:30
Dudu, Rajasthan:माधोराजपुरा (जयपुर) जयपुर के माधोराजपुरा से बड़ी खबर….. ये कैसी मजबूरी…पढ़ाई से पहले बच्चों को झाड़ू निकालने की देनी पड़ती है परीक्षा। स्कूल में बच्चों को किताबों से पहले हाथों में थमा दी झाड़ू, स्कूली बच्चों से कचरा कराया जा रहा है इकट्ठा। स्कूल में बच्चों का झाड़ू लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मामला बनी चर्चा का विषय। माधोराजपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत हीरापुरा के हरिरामपुरा गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का है मामला। जिन हाथों में किताबें होनी चाहिए, बच्चों से रोज विद्यालय में झाड़ू निकलवाई जाती है। झाड़ू से उड़ती है धूल, बच्चों की यूनिफॉर्म तक हो जाती है गंदी।
60
comment0
Report
RGRupesh Gupta
Mar 16, 2026 16:49:09
Raipur, Chhattisgarh:उदयपुर पैलेस में तैनात सीएएफ जवान ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में मौत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले के खैरागढ़ क्षेत्र में स्थित उदयपुर पैलेस से सोमवार शाम एक दुखद घटना सामने आई। पूर्व विधायक Devvrat Singh के उदयपुर स्थित पैलेस में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच की बताई जा रही है। मृत जवान की पहचान कृपाचंद सोनवानी (38 वर्ष) के रूप में हुई है। वह छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की छठवीं बटालियन में पदस्थ था और मूल रूप से Bhilai का निवासी था। घटना की पुष्टि पुलिस महानिरीक्षक Balaji Rao Somavar ने की है। जानकारी के अनुसार उदयपुर स्थित राजपरिवार के पैलेस में सुरक्षा के लिए अलग-अलग शिफ्ट में जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है। सोमवार को भी सामान्य दिनों की तरह कृपाचंद सोनवानी की ड्यूटी लगी थी। साथियों के मुताबिक वह कुछ समय से तनाव में दिखाई दे रहा था, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। शाम के समय अचानक गोली चलने की आवाज से परिसर में हड़कंप मच गया। साथी जवान जब मौके पर पहुंचे तो कृपाचंद सोनवानी खून से लथपथ पड़ा मिला। उसने अपनी ही बंदूक से खुद पर फायर कर लिया था। तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छुट्टी से लौटने के अगले दिन उठाया कदम पुलिस के अनुसार कृपाचंद सोनवानी एक दिन पहले ही छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटा था। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि घरेलू या निजी कारणों के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट या अन्य ठोस जानकारी नहीं मिली है।
156
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Mar 16, 2026 16:48:56
New Delhi, Delhi:होली के दिन सूरज नामक युवक की हत्या के विरोध में सोमवार को पुल प्रहलादपुर में विश्व हिन्दू परिषद व सर्व हिन्दू समाज की ओर से आक्रोश मार्च निकाला गया। 'सूरज के हत्यारों को फांसी दो-फांसी दो' 'वन्देमातरम' 'भारत माता की जय' और 'जय श्रीराम' के नारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान आयोजित सभा में सूरज के साथ ही तरुण को श्रद्धांजलि दी गई। विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा हिन्दू समाज सदैव शांति के लिए जाना जाता है। पर इसका यह अर्थ नहीं की अपने ऊपर होने वाले अत्याचार और हिन्दुओं के प्रति कुचक्र पर चुप रहेंगे। इस घटना में दिल्ली पुलिस ने संतोषजनक काम किया है। न केवल आरोपित को गिरफ्तार किया बल्कि अब एफआइआर में हत्या की धारा भी जोड़ी। हम कानून का पालन करेंगे और पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे, लेकिन हिन्दुओं पर कोई भी आघात स्वीकार नहीं करेंगे। मार्च को लेकर इलाके में पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। एहतियात के लिए सभी दुकानें बंद करा दी गई थीं।
159
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Mar 16, 2026 16:48:12
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के स्टेडियम ग्राउंड में ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिला। यहाँ गृहणियों और कामकाजी महिलाओं ने क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश कर दी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत से प्रेरित होकर आयोजित सिंदूर कप ने खेल और महिला सशक्तिकरण का शानदार उदाहरण पेश किया। नरसिंहपुर के स्टेडियम मैदान पर इस बार मुकाबला अलग ही अंदाज में नजर आया। ‘सिंदूर कप’ नाम के इस खास टूर्नामेंट में जिले की छह विवाहित महिला टीमों ने हिस्सा लिया। मैदान पर एक ओर महिला पुलिस कर्मियों की टीम थी, तो दूसरी तरफ शिक्षिकाएं और सोशल सेक्टर से जुड़ी महिलाएं। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बीच इन महिलाओं ने जब बल्ला और गेंद संभाली, तो दर्शक भी हैरान रह गए। इस रोमांचक टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पुलिस इलेवन और शिक्षा विभाग की टीम के बीच खेला गया। मैच में कभी शिक्षिकाओं की बल्लेबाजी हावी रही, तो कभी महिला पुलिसकर्मियों की सटीक गेंदबाजी ने स्टंप्स उखाड़ दिए। आखिरकार कड़े मुकाबले में ‘पुलिस इलेवन’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘सिंदूर कप’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस आयोजन का मकसद महिलाओं को घर की चारदीवारी से बाहर निकालकर खेल और फिटनेस से जोड़ना था। मैच के दौरान महिलाएं बचपन के दिनों की तरह खेलती नजर आईं और मैदान में उनका जोश देखते ही बन रहा था।
87
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 16, 2026 16:47:53
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। कोटा रोड स्थित सीवी रमन यूनिवर्सिटी से बिहार के गया निवासी छात्र रोहित कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक छात्र 6 मार्च से यूनिवर्सिटी कैंपस से गायब है और पिछले 10 दिनों से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने 7 मार्च को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और तब से वे बिलासपुर में रहकर बेटे की तलाश कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह भी चर्चा है कि रोहित किसी ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए करीब 40 लाख रुपए तक की रकम गंवा चुका था। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और कैंपस निगरानी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। सोमवार को इस मुद्दे को लेकर NSUI के पदाधिकारी भी विश्वविद्यालय प्रबंधन से चर्चा करने पहुंचे। फिलहाल छात्र का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन चिंतित हैं और मामले की गंभीर जांच की मांग कर रहे हैं।
63
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Mar 16, 2026 16:47:36
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - जिला अस्पताल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल से एक युवक ने खिड़की का काँच तोड़कर छलांग लगा दी। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। वीओ - 1 - मंडला जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अस्पताल में भर्ती एक युवक ने दूसरी मंजिल की खिड़की का काँच तोड़कर नीचे छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि युवक का नाम दुर्गेश राय है, जो पिछले कुछ दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक अचानक खिड़की के पास पहुंचा और काँच तोड़कर नीचे कूद गया। घटना के बाद अस्पताल स्टाफ और मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाकर उपचार के लिए भर्ती कराया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से भी परेशान था और इसी कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाइट - 1 - रानी राय - पत्नी वीओ - 2 - घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों की टीम सक्रिय हो गई। सिविल सर्जन के अनुसार युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाइट - 2 - डॉ. विजय धुर्वे - सिविल सर्जन फिलहाल युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और डॉक्टर उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। इस घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
101
comment0
Report
Advertisement
Back to top