Back
नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में छठ महोत्सव की महत्ता बताई, विपक्ष पर हमला
DRDivya Rani
Oct 27, 2025 15:20:02
Panchkula, Haryana
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में राज्य स्तरीय छठ पूजा महोत्सव में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत। भारत के विभिन्न राज्यों से आये लोगों के छठ महोत्सव की महत्ता बताई गई। अमेरिका द्वारा हरियाणा के युवाओं को डিপोर्ट करने के ताजा मामले पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का ब्यान। मुख्यमंत्री ने युवाओं को गलत रास्ते से बाहर भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक्ट की जानकारी दी। युवाओं को गलत रास्ते से विदेश न जाने की अपील भी की। S I R के मुद्दे पर उन्होंने राहुल गांधी के वोट चोरी और संविधान को खतरा बताने वाले के आरोपों पर घेरा और कहा कि उनके इन मुद्दों को हवा निकल गई है। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के साथ साथ इंडी गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस गठबंधन की सरकार के समय कुशासन था और विकास की जगह विनाश हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में विकास के नाम पर नीतीश के नेतृत्व में फिर से सरकार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज छठ पूजा के अवसर पर रखे गए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पंचकूला पहुंचे थे। यहां उन्होंने छठ पूजा के त्यौहार की महत्ता भी बताई। पंचकुला में आयोजित राज्य स्तरीय महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने छठ पर्व की सभी प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं एवं बधाई। हम उस महान परंपरा का सम्मान करने आए हैं जो बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से यहां आई। माताएं बहने संयम और तप से रखती हैं छठ मैया का व्रत। छठ पूजा के जरिए हमें जीवन में सूर्य के प्रकाश के महत्व को बताया गया। पंचकुला और करनाल में किया गया छठ पूजा के लिए घाट का निर्माण। स्मार्ट सिटी योजना के तहत एक और घाट का निर्माण करनाल में किया जा रहा है। पानीपत व सोनीपत में भी भव्य घाट का निर्माण किया गया। कैथल में भी जल्द ही बनेगा एक घाट- मुख्यमंत्री। पूर्वांचल के मेहनती और कर्मठ भाई- बहन आज विभिन्न प्रदेशों में अर्थव्यवस्था में देते हैं बड़ा योगदान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ पर्व को राष्ट्रीय पर्व कहा – मुख्यमंत्री। पिछले 11 वर्षों में हमारी सरकार ने आपकी सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि के लिए अनेक योजनाएं चलाईं। हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा पिछले 11 वर्षों में श्रमिकों के कल्याण के लिए लगभग 778 करोड रुपए खर्च किए। निर्माण श्रमिकों की कार्य स्थल पर दुर्घटना होने पर श्रमिक हितैषी मुआवजा नीति भी हरियाणा में चलाई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HBHemang Barua
FollowOct 27, 2025 18:30:26Noida, Uttar Pradesh:The victim's father, Akil, has now been arrested. Sections of IT Act invoked: Delhi Police
0
Report
APAvaj PANCHAL
FollowOct 27, 2025 18:16:503
Report
VSVishnu Sharma
FollowOct 27, 2025 18:16:320
Report
KNKuldeep Nageshwar Pawar
FollowOct 27, 2025 18:15:530
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowOct 27, 2025 18:15:290
Report
0
Report
KNKuldeep Nageshwar Pawar
FollowOct 27, 2025 18:15:110
Report
Chhibramau, Talgram, Uttar Pradesh:छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सैय्यद बाडा का रहने वाला एक मजदूर मजदूरी करते समय एक लोहे की चादर उसके ऊपर आगे भी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है।
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे 158 किलोमीटर कट पर खड़ी स्लीपर बस में ट्रक ने मारी टक्कर 13लोग घायल कराय भर्ती
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowOct 27, 2025 18:00:580
Report
RVRaunak Vyas
FollowOct 27, 2025 18:00:190
Report
0
Report
