Back
मदन राठौड़ का राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तंज़: देश एक है
VSVishnu Sharma
Oct 27, 2025 18:16:32
Jaipur, Rajasthan
सूत न कपास, जुलाहों में लट्ठम लट्ठ, राहुल गधी और तेजस्वी यादव एक जैसे, दोनों बे सिर पैर की बातें करते हैं _मदन राठौड़
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार तंज कसा। राहुल गधी और तेजस्वी यादव एक जैसे, दोनों बे सिर पैर की बातें करते हैं। दोनों की स्थिति सूत न कपास जुलाहों में लट्ठम लट्ठ वाली है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने तेजस्वी यादव के सत्ता में आने पर वक्फ कानूनों को कचरे की ढेर में फेकने को लेकर दिए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। राठौड़ ने कहा कि तेजस्वी यादव अभी युवा हैं, उन्हें देश के संघीय ढांचे की समझ नहीं है। हमारा देश संघीय व्यवस्था से चलता है और जो निर्णय केंद्र सरकार लेती है, उसे हर राज्य को मानना होता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कोई यह कह दे कि हम किसी केंद्रीय कानून को अपने प्रदेश में लागू नहीं होने देंगे, यह न केवल बचकानी बात है बल्कि संविधान की अवमानना भी है। यह देश एक है और कोई भी प्रदेश इस देश से अलग नहीं है। तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोनों ही ऐसे बयान देकर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।
तेजस्वी की वही भाषा है जो पहले राहुल गांधी बोलते थे और अब तेजस्वी उसी शब्दावली का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन इससे फर्क नहीं पड़ता। बिहार में भाजपा की सरकार बनने वाली है और भाजपा की नीतियां हर राज्य में समान रूप से लागू होंगी।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने चारा घोटाले से जुड़े सवाल प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बात सबको पता है कि लालू प्रसाद यादव पर गंभीर आरोप लगे थे। कांग्रेस ने तब उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की थी, मुकदमों को कमजोर करने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति کرتی आई है। कभी किसी वर्ग विशेष के लिए, कभी किसी गठबंधन के दबाव में। गठबंधन की राजनीति में कांग्रेस को अपने साथियों की शर्तें माननी पड़ती हैं, वरना गठबंधन टूट जाता। यही कारण है कि वह नैतिकता से समझौता करती रहती है।
राठौड़ ने कहा कि देश में यदि एसआईआर सर्वे या मतदाता सूची की समीक्षा हो रही है, तो यह स्वागत योग्य कदम है। जिन लोगों ने गलत तरीके से अपने नाम जुड़वाए हैं, उन्हें ही डर लग रहा है। अगर कोई गलत नाम मतदाता सूची से हटाया जा रहा है तो डरने की जरूरत क्यों ? देश का निर्णय देश का नागरिक करेगा। जो ईमानदार हैं, उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है।
बाइट मदन राठौड़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
11
Report
8
Report
12
Report
NJNaynee Jain
FollowOct 27, 2025 19:15:39Noida, Uttar Pradesh:An extremely rare two-headed anaconda
7
Report
NJNaynee Jain
FollowOct 27, 2025 19:15:26Noida, Uttar Pradesh:eagle flying with a shark before
1
Report
NJNaynee Jain
FollowOct 27, 2025 19:15:092
Report
RKRampravesh Kumar
FollowOct 27, 2025 19:03:09Noida, Uttar Pradesh:भारत नहीं दुनिया के हर कोने में छठ मनाया जा रहा ऐसा ही कुछ तस्वीर लंदन से देखने मिला जहां लोग बड़े श्रद्धा से छठ पर्व मनाया
1
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 27, 2025 19:02:280
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 27, 2025 19:02:110
Report
NJNaynee Jain
FollowOct 27, 2025 19:01:520
Report
DPDharmendra Pathak
FollowOct 27, 2025 19:01:350
Report
