Back
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे: राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक एकता की फिर से याद
G1GULSHAN 1
Nov 07, 2025 12:06:53
Jind, Haryana
वंदे मातरम् केवल गीत नहीं है, यह राष्ट्र की धड़कन है, यह भारत की पहचान है, यह भारत की आत्मा है। यह एक ऐसी उदयीमान शक्ति है, जिसने गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने के लिए भारत के स्वराज्य आंदोलन को नई उर्जा दी यह हमारी मातृभूमि को मां के रूप में देखने वाली सनातनदृष्टि है यह गीत हर भारतवासी को कर्तव्य,मर्यादा, अनुशासन और त्याग की भावना से जोड़ने वाला मंत्र है ये उद्वगार सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने आज जिला जींद मुख्यालय पर वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहे।
वीओ उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् गीत आत्मबल का शंखनाद है। उसी गीत ने अंग्रेजों के साम्राज्य को हिला था। इसी गीत ने युवाओं को क्रांति की आग दी इसी गीत ने पहली बार यह बताया कि हम सिर्फ प्रजा नहीं, हम राष्ट्र-शक्ति हैं। उन्होने कहा कि वंदे मातरम् के मूल मंत्र ने 150 वर्ष पूर्व गुलामी की जंजीरों में जकड़े भारतवासियों की आत्मा को जगाया। ने कहा कि वंदे मातरम् गीत न केवल एक काव्य रचना है, बल्कि यह स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा थी। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत भारत माता की आराधना का प्रतीक है। जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ राष्ट्रवाद की ज्वाला बन गई। फिर यह गीत समय बढ़ने के साथ राष्ट्रीय गीत बन गया। इतिहास के पन्नों को पलटें तो यह सफर एक साधारण कविता से शुरू होकर स्वाधीन भारत के संविधान तक पहुंचता है।
वीओ-----वंदे मातरम् की रचना का बीज 1870 के दशक में बोया गया। ब्रिटिश इंडिया में डिप्टी मजिस्ट्रेट रहे बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ब्रिटिश शासन की दमनकारी नीतियों से आहत थे। 7 नवंबर 1875 में उन्होंने कहा कि इसे पहली बार अपनी बंगाली पत्रिका बंगदर्शन में प्रकाशित किया। सबसे पहले वंदे मातरम् का सार्वजनिक गायन 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने इसे बंगाली शैली में संगीतबद्ध कर गाया। यहीं से राष्ट्रवाद की लहर तेज हुई। टैगोर ने इसे लयबद्ध बनाया, जिससे यह केवल कविता न रहकर एक शक्तिशाली गान बन गई। वंदे मातरम् आजादी की लड़ाई मेंसभी शहीदों की आवाज बना, सभी ने इस तराने को गाते हुए आजादी की लड़ाई में भाग लिया। बहुत सारे शहीदों ने इस आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी। 1950 में संविधान सभा ने इसे भारत के राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया। वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर सरकार ने बहुत अच्छा प्रयास किया है कि हम सब अपने राष्ट्रीय गीत को गाए और गुनगुनाए। हमारे जो बच्चे व युवा है, वो भी राष्ट्रीय गीत को याद करे और गाए। आज देश के सभी जिलों, सभी सरकारी कार्यालयों, सभी संस्थानों में इस उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय गीत का गायन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र भक्ति की भावना को सशक्त बनाना, देश की सांस्कृतिक एकता और गौरव को पुनः स्मरण करना रहा। समारोह में सभी ने राष्ट्रीय एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
बाईट------पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि आज इस पावन दिन की सभी को बधाई देता हूं कि वंदे मातरम् ने आज 150 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं,
बाईट----- बिहार विधानसभा चुनाव बारे बताया कि वें पिछले 15 से 20 दिनों से बिहार में थे वहां पर नीतीश कुमार की अगुवाई में बहुत जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही थी जिसका सभी को लाभ मिला तथा कोरोना काल में 80 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लोगों को मुफत भोजन मुहैया करवाया।और वहां की सरकार के शासनकाल में बेहतर कानून व्यवस्था कायम रही जिससे वहां पर पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी तथा प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन हो गया है छुटमुट घटनाओं को छोड़कर अन्यथा वहां पर पूर्व में अनेक चरणों में मतदान होता था।
बाइटः- कृष्ण बेदी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री हरियाणा सरकार।
5
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowNov 07, 2025 17:02:280
Report
MJManoj Jain
FollowNov 07, 2025 17:02:110
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 07, 2025 17:01:580
Report
HBHemang Barua
FollowNov 07, 2025 17:01:270
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 07, 2025 17:00:55Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी में वाराणसी में पीएम मोदी का सीएम योगी के द्वारा स्वागत करने का फोटो है ।
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowNov 07, 2025 17:00:480
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 07, 2025 17:00:240
Report
HBHemang Barua
FollowNov 07, 2025 17:00:110
Report
0
Report
0
Report
पमंडी समिति में क्रय केन्द्रों का एडीएम रितु पुनिया ने निरीक्षण कर देखी व्यवस्था,किसानों से जाना हाल
0
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 07, 2025 16:49:040
Report
SVShweta Verma
FollowNov 07, 2025 16:48:510
Report