Back
हरियाणा में कबड्डी को बढ़ावा, मंत्री पवार बोले: मेहनत और अनुशासन से सफलता
G1GULSHAN 1
Feb 22, 2026 15:31:23
Jind, Haryana
-केवल बातें करने से नहीं, बल्कि मैदान में मेहनत और अनुशासन से मिलती है सफलता – कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार
-हरियाणा प्रदेश में भी कबड्डी को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।
जींद से गुलशन चावला
जुलाना हलके के गांव रामकली मे रविवार को शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल खेल समिति, अम्बेडकर खेल समिति,रामकली आजाद क्लब, समस्त ग्रामवासी एवं ग्रामपंचायत द्वारा आयोजित सर्कल कब्बडी महाकुम्भ -2026 मे हरियाणा–पंजाब के खिलाड़ियों के बीच सर्कल कबड्डी का शो-मैच, महिला वर्ग की 4 ऑल ओपन टीमों के मैच और पंचायती मैच में 16 टीमों का मैच आयोजित किया गया। जिनमें फरमाणा महम, अलेवा, अहर, मोरखी, लाखु बुवाना, अनिकेत मोरखी, बहु-ए, कोथ कलां, मेहरड़ा, रुड़की, कुचराना, गिरावड़, सिद्धिपुर, महमूदपुर, उगालन और नगूरा की टीमें शामिल रहीं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पवार नें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। और उनके साथ जुलाना विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी कैप्टेन योगेश बैरागी नें भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त एडीसी प्रदीप कुमार डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, सरपंच रामकली रामतीर्थ मलिक, अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाडी नरेश पहलवान, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सुधीर सहित अन्य ग्रामो के सरपanch, गणमान्य व्यक्ति, युवा, खिलाडी और सम्बंधित अधिकारी भी मौजूद रहें।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार का ग्राम वासियों नें गुलदस्ते भेंटकर भव्य सवागत किया। साथ ही उन्हें समृति चिन्ह स्वरुप पीतल की गदा भी भेट कर उनका आभार प्रकट किया ।इस दौरान मंत्री पवार नें मैदान मे जाकर खेल रहें खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया।
उन्होंने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में भी कबड्डी को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि खेल खेलने वाले हमारे बच्चे ही भविष्य के सितारे हैं। आज खेल ने कई खिलाड़ियों को करोड़पति बनाया है। केवल बातें करने से नहीं, बल्कि मैदान में मेहनत और अनुशासन से सफलता मिलती है।इसलिए सभी अपने बच्चों को खेल के लिए प्रेरित करें।
आज हरियाणा में छोटी से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक “सर्कल स्टाइल कबड्डी” को नई पहचान मिली है। पहले इस खेल का कोई विशेष जनाधार नहीं था। खिलाड़ी गांवों तक सीमित रहते थे, उन्हें न पहचान मिलती थी और न ही भविष्य की कोई स्पष्ट दिशा। लेकिन हमनें हरियाणा सरकार में प्रयास करके कबड्डी की व्यवस्थित रूप से शुरुआत करवाई। आज सर्कल स्टाइल कबड्डड्डी में हमारे बेटे-बेटियां खेल रहे हैं। सैकड़ों बच्चों को हरियाणा सरकार में सरकारी नौकरियां मिली हैं। यह खेल अब सम्मान और रोजगार का माध्यम बन चुका है। हाल ही में हमने बैठक बुलाई थी और 26 तारीख को फिर से कबड्डी फेडरेशन की बैठक आयोजित की जा रही है। हम एशियन चैंपियनशिप का आयोजन कर रहे हैं। पूरे भारत से टीम का चयन किया जाएगा। मई महीने में मलेशिया में एशिया स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें सर्कल स्टाइल कबड्डी के मुकाबले होंगे।उन्होंने बताया कि 26 तारीख की बैठक के बाद मलेशिया में होने वाली वर्ल्ड/एशिया प्रतियोगिता के लिए हरियाणा से भी टीम का चयन किया जाएगा और भारत की टीम को प्रतिनिधित्व के लिए भेजा जाएगा।
उन्होंने सभी युवाओं से अपील की है कि कोई भी खिलाड़ी नशा, इंजेक्शन या प्रतिबंधित दवाओं का प्रयोग न करें । हमने हरियाणा प्रदेश में सख्त निर्णय लिया है कि यदि कोई बच्चा नशे में पाया गया तो उसे किसी भी प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा। खेल को ईमानदारी, अनुशासन और मेहनत से खेलें।
उन्होंने कहा कि वो बच्चे प्रोफेशनल कबड्डी में हरियाणा के खिलाड़ियों की आगे बढ़ने की कामना करते है ।आपके परिवार का नाम रोशन करें और आपके बच्चे सुरक्षित भविष्य बनाएं।
उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर खेल को बढ़ावा देंना चाहिए इसलिए सभी अपने बच्चों को सही दिशा दें और हरियाणा व भारत का नाम रोशन करें।
इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न ग्रामो के सरपंचो द्वारा जो अपने अपने गांव के विकास के लिए जो भी मांगे रखी गई थी उनपर विचार करते हुए कहा कि सभी विभिन्न गांव द्वारा जो 29 मांगो रखी गई है उन मांगों की अनुशंसा संबंधित विभाग को कर दी गई है। और उन्होंने कहा कि जुलाना हलके की सभी 38 ग्राम पंचायतों के सरपंच अपने-अपने गांवों के लिए दो – दो खेत खलिहनो के मार्ग का दस लाख से कम का एस्टीमेट दे ताकि उन मार्गो को बनाने का कार्य किया जा सके। इस दौरान जुलाना हलके के पूर्व भाजपा प्रत्याशी कैप्टेन योगेश बैरागी नें कहा कि सभी युवा खेल को अपनाओ खेल हमारी संस्कृति है। जो खेलता है, वही आगे बढ़ता है। खेल हमें अनुशासन, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास देता है।
उन्होंने सभी युवाओं और खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। नशा व्यक्ति, परिवार और समाज – तीनों को बर्बाद कर देता है।यदि आपके आस-पास कोई भी युवक नशे की ओर बढ़ता दिखाई दे, तो गांव में बैठकर समझाइए, चर्चा कीजिए और उसे उस रास्ते से दूर कीजिए
।उन्होंने कहा कि यदि जुलाना क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति नशा बेचते हुए पाया गया, तो उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम सब मिलकर इस क्षेत्र को नशा-मुक्त बनाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 22, 2026 16:50:50Noida, Uttar Pradesh:रफीक खान की बाइट यहाँ से लीजिए...
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 16:50:390
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 22, 2026 16:50:140
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 22, 2026 16:49:520
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 22, 2026 16:49:410
Report
GZGAURAV ZEE
FollowFeb 22, 2026 16:49:280
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 22, 2026 16:49:100
Report
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 22, 2026 16:48:510
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 22, 2026 16:48:380
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 22, 2026 16:48:200
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowFeb 22, 2026 16:48:050
Report
PSPradeep Sharma
FollowFeb 22, 2026 16:47:470
Report