Back
मासूम शर्मा ने मंच से पूर्व सरपंच नीचे उतार दिया, गांव में महापंचायत
G1GULSHAN 1
Feb 20, 2026 14:05:40
Jind, Haryana
जींद के गांव ब्राह्मणवास निवासी सिंगर मासूम शर्मा की बहन कविता शर्मा की शादी मुआना गांव निवासी धर्मबीर उर्फ धरमू से हुई है। बुधवार को उनकी 25वीं सालगिरह पर हुए प्रोग्राम में सिंगर मासूम शर्मा ने पूर्व सरपंच को स्टेज से नीचे उतार दिया था और विवादित बयान दिया था, मैं सरपँच, विधायक, मंत्री को कुछ नहीं समझता, कोई भी स्टेज पर नहीं आएगा के बाद कहा सुनी हो गई थी। अब यह मामला तूल पकड़ रहा है। उसे लेकर आज मुआना गांव में पंचायत हुई जिसमें सपरपंच व उसके साथियों ने बयान दिया कि जब तक माफी नहीं तब गांव में नो एंट्री। मासूम शर्मा को बताया पूरे गांव का साला। इसके बाद पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंगर को सीधी चुनौती दी। एक बार पंचायत का चुनाव लड़कर देखेः गांव मुआना के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने कहा कि हम जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं। अगर मासूम शर्मा को इतना ही गुमान है, तो वे एक बार गांव में पंचायत या मेंबर का चुनाव लड़कर देखे। उन्होंने मासूम शर्मा की कई बार मदद की; जब वह किसी कानूनी मामले में फंसता था, तब उन्होंने ही बीच-बचाव कर समझौता करवाया। पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने आगे कहा कि कलाकारों को तो कहीं भी रुपए देकर नचवा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान मासूम शर्मा नशे की हालत में थे, इसी वजह से उन्होंने अपना आपा खो दिया। मंच से टिप्पणी के बाद नीचे खड़े बच्चों और युवाओं में रोष फैल गया। इसके बाद मासूम शर्मा के बाउंसरों ने छोटे भाई के साथ भी हाथापाई की। जींद में महापंचायत की तैयारी: पूर्व सरपंच राजेंद्र ने कहा, फोन पर माफी स्वीकार नहीं की जाएगी। सिंगर को गांव में आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी। यदि सम्मानजनक समाधान नहीं निकला, तो जींद में हरियाणा के सरपंचों, जिला पार्षदों और 36 बिरादरी की एक महापंचायत बुलाई जाएगी। हरियाणा में जितने प्रोग्राम होते हैं, लगभग सभी में लड़ाई होती है। गांव में नो एंट्री की जाएगी और अगर मासूम शर्मा माफी नहीं मांगते तो गांव व आसपास के क्षेत्र में कार्यक्रम नहीं होंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SBSACHIN BIDLAAN
FollowFeb 20, 2026 17:15:180
Report
1
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 20, 2026 17:02:250
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 17:02:060
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 20, 2026 17:01:520
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 17:01:320
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 20, 2026 17:01:160
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 20, 2026 17:00:510
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 20, 2026 17:00:390
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 20, 2026 17:00:250
Report
0
Report
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 20, 2026 16:48:000
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 20, 2026 16:47:390
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 16:46:180
Report