Back
पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने सैणी सरकार पर हमला: हरियाणा का महंगाई- Crimeload पर निशाना
G1GULSHAN 1
Jan 25, 2026 14:19:11
Jind, Haryana
पूर्व डिप्टी सीएम का सैणी सरकार पर बड़ा हमला
आज कोई गाड़ी भी नई ले तो उसको भी आती है फिरौती की कॉल
मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का कर रहे है काम
कांग्रेस की राह पर चल पड़ी है भाजपा
प्रदेश में कांग्रेस वाला होगा भाजपा का हाल
जब किसान आंदोलन हुआ, जाट आंदोलन हुआ तो बृजेंद्र सिंह को नहीं आई सदभावना की याद
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उचाना हलके के बधाना, खटकड़, अलीपुरा, सुदकैन खुर्द गांव में पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के साथ-साथ उनके दुख में शरीर हुए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा अहरीवाल में भाजपा नेताओं में आपस में हो रही बयान बाजी, कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह द्वारा निकाली जा रही सदभाव यात्रा पर जमकर हमला बोला。
सरकार के सवा साल पूरा होने पर बोलते हुए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आढ़तियों की आढ़त में सरकार ने कटौती करने का काम किया। हजारों की संख्या में परिवार पहचान पत्र में गलतियों के चलते बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई। लाडो लक्ष्मी योजना के एक हजार रुपए कम दे रही है और कह रही है कि इसकी एफडी करवाएगी। इससे साफ नजर आता है कि सरकार का दीवालिया पीट चुका है। मुख्यमंत्री प्रदेश के अलग-अलग जिलों में दौर कर रहे है बजट के सुझाव को लेकर, वित्त मंत्री के तौर पर सरकार के खजाने का देखने का भी काम करें कि जो सुझाव आए है उन पर सही तरह से कार्य हो उसको लेकर सरकार के खजाने में पैसा है या नहीं। मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे है। किसानों को उसकी फसल खराब होने की पूरी भरपाई नहीं मिली पाई है। भावांतर भरपाई योजना जिस तरह से ढिलाई रही, फसल खरीद में जिस तरह की कटौती रही इससे साफ दिखता है कि सरकार की मंशा साफ है कि गरीब, कमेरे को प्रताडि़त करके उसे व्यस्त किया जा रहा है。
अहरीवाल में भाजपा नेताओं में चल रही बयानबाजी पर चुटकी लेते हुए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ये तो अभी शुरूआत है। ऐसी ही शुरूआत कांग्रेस में शुरू हुई थी बढ़ती-बढ़ती आज कांग्रेस का हाल देखे क्या हुआ। भाजपा में इसकी शुरूआत हो चुकी है भाजपा का भविष्य भी उसी राह पर है जिस राह पर कांग्रेस का रहा。
मुख्यमंत्री, भाजपा के मंत्रियों द्वारा बदमाश बदमाशी छोड़ दे या हरियाणा छोड़ के बयान पर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बयान देने से क्या कानून व्यवस्था सुधरी है। मुख्यमंत्री का वो बयान आज भी याद करता हॅूं कि जब बहादुरगढ़ में मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद पहले भाषण में कहा था कि गुंडे हरियाणा छोड़ दे। आज का दिन है आंकड़ों में क्राइम बहुत बड़ा है। आज कोई नई गाड़ी खरीद ले तो उसको भी फिरौती की धमकी आती है इस तरह के हालात तो हरियाणा के कभी नहीं सुने थे। ऐसे में तो लोग नई गाड़ी लेना छोड़ देंगे। कानून व्यवस्था कंट्रोल करने में मुख्यमंत्री पूरी तरह विफल है。
कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह द्वारा निकाली जा रही सदभाव यात्रा पर बोलते हुए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बृजेंद्र सिंह से सवाल पूछते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि मेरे को ये बताए कि सदभाव किस चीज का। जाट आंदोलन में उनके पिता (बीरेंद्र सिंह) प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे केंद्र में मंत्री थे। प्रदेश में कानून व्यवस्था के अंदर 52 लोगों की जान गई जब सदभावना याद नहीं आई। किसान आंदोलन के दौरान हांसी के अंदर निकाली गई ट्रैक्टर यात्रा हर किसी ने देखी है। संसद में जाकर वोट तीनोंं कृषि कानूनों के पक्ष में दिए तब उन्हें याद नहीं आई सदभावना। भाजपा में बैठकर दस साल अच्छे-अच्छे पदों पर रहे कांग्रेस में आते ही सदभावना याद आ गई। सदभावना किसके प्रति जिस प्रदेश बांटना, जातिगत तौर पर इस प्रदेश को तोडऩा इस चीज की सदभावना हरियाणा नहीं चाहता। हरियाणा आज प्रगति चाहता है प्रगति के लिए लड़ाई लडऩी पडेगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RBRAKESH BHAYANA
FollowJan 25, 2026 17:31:570
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowJan 25, 2026 17:31:150
Report
PSPrince Suraj
FollowJan 25, 2026 17:31:010
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 25, 2026 17:30:440
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 25, 2026 17:30:310
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 25, 2026 17:30:120
Report
0
Report
0
Report
SKSATISH KUMAR
FollowJan 25, 2026 17:15:150
Report
0
Report
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश श्री नवदीप रिणवा की उपस्थिति में आज लखनऊ में दिनांक 25 जनवरी 202
0
Report
SPSatya Prakash
FollowJan 25, 2026 17:03:550
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowJan 25, 2026 17:03:210
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowJan 25, 2026 17:03:110
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowJan 25, 2026 17:02:580
Report