Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaimur821101

भभुआ में मुखिया पर जानलेवा हमला, गोली चली गई; अस्पताल में भर्ती

NJNarendra Jaiswal
Jan 25, 2026 17:31:15
Jasa, Bihar
मुकुल जायसवाल भभुआ उदासी देवी हाई स्कूल के पास रूइया पंचायत के मुखिया पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना रविवार शाम लगभग 3:30 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक भभुआ थाना क्षेत्र के रूइया गांव निवासी रामअवध साह के 35 वर्षीय पुत्र राजेश्वर कुमार गुप्ता बताया जाता है जो रूइया पंचायत के वर्तमान मुखिया हैं। घायल मुखिया ने बताया कि कल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर भभुआ बाजार से सामान की खरीदारी कर अपने घर के लिए जा रहे थे। तभी उदासी देवी हाई स्कूल के पास एक बाइक पर सवार दो लोग आए और उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जैसे ही सड़क पर गिरे उन पर गोली चलाई गई लेकिन गोली चिटकी। उसके बाद कट्टा के बट से मारपीट कर उनको लहुलुहान कर दिया गया। उनके साथी इसी गांव के बड़क अंसारी भी साथ में थे जिन्होंने कहा कि काफी बचाने का प्रयास किया गया लेकिन मारपीट करते रहे पुलिस को सूचना की गई तब तक आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वहां से दोनों अपराधी भाग निकले। घायल मुखिया को चिकित्सक द्वारा भर्ती कर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top