Back
सफीदों में अवैध पटाखा फैक्ट्री मामले में गिरफ्तार आरोपी, 11 महिलाओं की मौत के बाद कार्रवाई तेज
G1GULSHAN 1
Mar 16, 2026 12:34:21
Jind, Haryana
सफीदों में अवैध पटाखा फैक्ट्री मामले में आरोपी गिरफ्तार, 11 महिलाओं की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गांव कुरड़ में रिहायशी इलाके के पास चल रही थी अवैध फैक्ट्री, पुलिस ने किया सील
जींद जिले के सफीदों में पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना सदर सफीदों पुलिस ने गांव कुरड़ में अवैध रूप से पटाखा बनाने की फैक्ट्री चलाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सफीदों शहर में 7 मार्च को हुए पटाखा फैक्ट्री हादसे से जुड़ा आरोपी गांव कुरड़ में किराए के मकान में अवैध फैक्ट्री चला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में पाया कि रिहायशी इलाके के पास बिना किसी अनुमति और बिना फायर सेफ्टी इंतजाम के पटाखों का निर्माण किया जा रहा था, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया और आरोपी सत्यनारायण निवासी शिव कॉलोनी सफीदों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
इस मामले में थाना सदर सफीदों में मुकदमा नंबर 64 दिनांक 11 मार्च 2026 को बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि सफीदों में हुए पटाखा फैक्ट्री हादसे में अब तक 11 महिलाओं की मौत हो चुकी है।
पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह ने कहा कि जनता की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से विस्फोटक कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 16, 2026 13:46:320
Report
AAafssar alaam
FollowMar 16, 2026 13:46:140
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 16, 2026 13:46:080
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 16, 2026 13:45:490
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 16, 2026 13:45:340
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 16, 2026 13:45:170
Report
1
Report
59
Report
254
Report
AMANIL MOHANIA
FollowMar 16, 2026 13:37:21216
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 16, 2026 13:37:11305
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 16, 2026 13:36:36Noida, Uttar Pradesh:उन्होंने प्रभु श्री राम को ठुकराया, प्रभु श्री राम ने उनको ठुकरा दिया...
227
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 16, 2026 13:36:08161
Report