Back
पंजाब सरकार: वायरल वीडियो सदन रिकॉर्ड नहीं, बाहर के कृत्यों पर कानून लागू
TCTanya chugh
Feb 21, 2026 09:51:20
New Delhi, Delhi
ब्रेकिंग न्यूज़- सिख गुरुओं पर टिप्पणी मामला
पंजाब सरकार के गृह विभाग ने दिल्ली विधानसभा सचिवालय को पत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि सिख गुरुओं को लेकर कथित टिप्पणी से जुड़े मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप को विधानसभा की आधिकारिक कार्यवाही नहीं माना जा सकता.
पंजाब सरकार ने अपने पत्र में कहा है कि कटी-छोटी, बदली हुई या कैप्शन जोड़कर सोशल मीडिया पर अलग से चलाए जा रहे वीडियो को न तो सदन का रिकॉर्ड माना जा सकता है और न ही उसे सदन की अधिकृत प्रकाशन सामग्री कहा जा सकता है.
पंजाब के एडवोकेट जनरल की कानूनी राय के अनुसार,
सदन के बाहर बनाए या बदले गए वीडियो पर विधानसभा विशेषाधिकार लागू नहीं होता.
सदन के बाहर किए गए कृत्यों पर आपराधिक कानून से छूट नहीं मिलती.
सदन के बाहर हुए संज्ञेय अपराध पर दर्ज एफआईआर विशेषाधिकार का उल्लंघन नहीं है.
किसी अन्य राज्य में दर्ज एफआईआर से जुड़े दस्तावेज मांगने का अधिकार विधानसभा सचिवालय के पास नहीं है.
पत्र में यह भी कहा गया है कि मामला इस समय न्यायालय में विचाराधीन (सब-ज्यूडिस) है, इसलिए शिकायत, तकनीकी रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट जैसी जांच से जुड़ी फाइलें साझा नहीं की जा सकतीं। हालांकि, स्पीकर की जानकारी के लिए एफआईआर की प्रति भेजी गई है.
पंजाब सरकार ने दिल्ली विधानसभा से आग्रह किया है कि कानूनी स्थिति को देखते हुए इस मामले में प्रस्तावित कार्यवाही पर पुनर्विचार किया जाए और इसे बंद किया जाए.
पंजाब सरकार का साफ संदेश-
सोशल मीडिया पर वायरल बदला हुआ वीडियो सदन का रिकॉर्ड नहीं,
सदन के बाहर के कृत्यों पर कानून लागू होगा.
और एफआईआर दर्ज होना विशेषाधिकार हनन नहीं माना जाएगा.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 21, 2026 11:33:400
Report
MKMohammed Khan
FollowFeb 21, 2026 11:33:250
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 21, 2026 11:33:100
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 21, 2026 11:32:580
Report
JPJai Pal
FollowFeb 21, 2026 11:32:250
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 21, 2026 11:32:140
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 21, 2026 11:32:000
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 21, 2026 11:30:550
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 21, 2026 11:30:420
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 21, 2026 11:30:240
Report
0
Report
0
Report
0
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 21, 2026 11:23:280
Report
0
Report