Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110085
पुडुचेरी हत्या केस: NIA ने गवाह धमकाने के आरोपीयों पर चार्जशीट दाखिल की
PSPramod Sharma
Mar 16, 2026 11:18:16
New Delhi, Delhi
पुडुचेरी में BJP नेता सेंथिल कुमारन हत्या केस: गवाहों को धमकाने के मामले में NIA ने 6 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल की NIA ने 2023 के पुडुचेरी में हुए BJP नेता सेंथिल कुमारन हत्या मामले में गवाहों को धमकाने की साजिश से जुड़े 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आरोप है कि इन लोगों ने ट्रायल को प्रभावित करने के लिए गवाहों को डराने-धमकाने की कोशिश की। NIA ने जिन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, उनमें नित्याननाथन उर्फ निथि, शिवा शंकर, वेंगटेश, एझुमलाई, हराम उर्फ टीआर उर्फ कार्ति और उदयकुमार शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ पुडुचेरी की विशेष अदालत में भारतीय न्याय संहिता (BNS), गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और NIA एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें से नित्याननाथन, शिवा शंकर, वेंगटेश और एझुमलाई को पहले ही मुख्य आतंकी हमले के मामले में चार्जशीट किया जा चुका है। नए चार्जशीट में NIA ने इन चारों के खिलाफ अतिरिक्त आरोप लगाए हैं, जबकि कार्ति और उदयकुमार पर आरोप है कि उन्होंने गैरकानूनी तरीके से गवाहों की जानकारी हासिल की, उनसे संपर्क किया और उन्हें धमकाया। जांच के मुताबिक मार्च 2023 में पुडुचेरी के विलियनूर इलाके में स्थानीय BJP नेता सेंथिल कुमारन की छह बाइक सवार हमलावरों ने विस्फोटकों और घातक हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस मामले में पहले स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज किया था, जिसे बाद में जांच के लिए NIA को सौंप दिया गया। ट्रायल के दौरान जांच में सामने आया कि पहले से चार्जशीट किए गए आरोपियों ने केंद्रीय जेल कालापेट और यनम की विशेष जेल से ही दो अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची। आरोपियों ने गैरकानूनी तरीके से कुछ गोपनीय दस्तावेज हासिल किए और उनके आधार पर केस के गवाहों, यहां तक कि प्रोटेक्टेड विटनेस, की पहचान करने की कोशिश की ताकि उन्हें अदालत में गवाही देने से रोका जा सके। जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी निथि गवाहों को प्रभावित करने की साजिश चला रहा था। इसके बाद NIA ने अदालत से उसे केंद्रीय जेल कालापेट से यनम की विशेष जेल में शिफ्ट करने की मांग की थी। एजेंसी ने उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। सितंबर 2025 में NIA ने जेलों और आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर साजिश से जुड़े कई अहम सबूत और दस्तावेज भी बरामद किए थे। फिलहाल इस मामले में गवाहों को धमकाने की साजिश की जांच जारी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRANJAN KUMAR
Mar 16, 2026 12:36:48
Katihar, Bihar:कटिहार में लूटकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, तीन नाबालिग निरुद्ध कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र में हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है । इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है। पोठिया थाना में प्रेस वार्ता के दौरान कोढ़ा एसडीपीओ रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया निवासी आलमगीर , पिता मो. समीद ने पोठिया थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि 14 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ कार से रंगाकोल मोड़, भंगहा के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान ढाबा से लगभग 200 मीटर आगे 3-4 अज्ञात युवक अचानक सड़क पर आ गए。 युवकों के हाथों में लोहे का रॉड, भाला समेत अन्य हथियार थे। आरोपियों ने उनकी कार को जबरन रोक लिया और हमला कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उनकी कनपटी पर हथियार सटाकर उनका रियल मी कंपनी का मोबाइल फोन और लगभग 19 हजार रुपये नकद छीन लिए और भंगहा गांव की ओर फरार हो गए। घटना के दौरान लोहे के रॉड से हमला करने पर आलमगीर के दाहिने हाथ में चोट भी लगी。 पीड़ित के आवेदन के आधार पर पोठिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कटिहार के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया。 गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर घटना में शामिल सूरज कुमार महलदार ,19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में शामिल तीन अन्य विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है。 गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन, तीन लोहे की जंजीर, दो लोहे के रॉड, एक आयताकार लोहे का रॉड, 2,900 रुपये नकद और दो अन्य मोबाइल फोन बरामद किए हैं。 एसडीपीओ ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपी सूरज कुमार महलदार का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ फलका थाना में आर्म्स एक्ट तथा पोठिया थाना में पहले से मामला दर्ज है。 पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है ।
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Mar 16, 2026 12:36:30
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना अंतर्गत पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी है. बताया जा रहा है कि पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड के दौरान पंडारक के रहनेवाले धीरज कुमार के पैर में गोली लगी है. घायल समेत कुल 5 लोगों के गिरफ्तार होने की सूचना है. वहीं पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं. हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे अपराधियों ने दियारा क्षेत्र में सरसों की फसल जबरन काट ली. इसके बाद वे लोग उससे सरसों निकाल रहे थे, तभी एसटीएफ को सूचना मिली कि पंडारक दियारा में बदमाश हथियार लिए दबंगई कर रहे हैं. एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर अपराधियों को घेर लिया, जिसके बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि कुल 5 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. दियारा में पुलिस मौके पर मौजूद है. मौके पर ही दो रायफल, एक बंदूक, एक रिवाल्वर और जिंदा कारतूस पड़ा है. घटनास्थल के चारों तरफ कई खोखा बिखरा पड़ा है. वहीं पुलिस और एसटीएफ ने चार अपराधियों को मौके पर आंखों में गमछा बांधकर बिठाकर रखा है, वहीं एक घायल अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत है, जिसके पैर में गोली लगी है. मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंच चुकी है.
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Mar 16, 2026 12:36:15
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां शनिवार को अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बाघाखोह में जिस विवाहिता का शव बरामद हुआ था उसकी पहचान हो गई है। वही इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि गया जिला के रहने वाली पायल यादव की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था। छानबीन में पता चला कि अकोढ़ीगोला के रहने वाला धर्मेंद्र कुमार का 2 साल पहले पायल से एक ट्रेन में मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों में प्रेम हो गया। बता दे की पायल पहले से शादीशुदा थी तथा अरवल में उसके पति तथा एक बच्चा भी रहता है। बाद में यह दोनों तिरुपति में जाकर अलग-अलग फैक्ट्री में मजदूरी करने लगे। लेकिन इसी बीच धर्मेंद्र कुमार पायल को तिरुपति में ही छोड़कर अपने गांव चले आया तथा शादी कर लिया। यह सूचना जब पायल को मिली तो आप पीछे-पीछे धर्मेंद्र के गांव पहुंच गई। जहां अपना भेद खुलना देख धर्मेंद्र ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पायल की हत्या का प्लान बनाया तथा शनिवार को उसकी गला काटकर हत्या कर दी। उसके बाद उसके शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में धर्मेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, नकुल सिंह, संतु कुमार तथा कामेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वही इस वारदात में शामिल दो अन्य अपराधी फिलहाल फरार हैं। बता दे की पायल यादव जब गांव पहुंची तो पूरी तरह से दुल्हन की ड्रेस में सज धज कर घूम रही थी। यह देखकर धर्मेंद्र काफी डर गया तथा उसे ठिकाने लगाने की प्लानिंग करने लगा। अंततः गांव के ही नकुल सिंह, उपेंद्र सिंह के साथ मिलकर उसने एक पायल की हत्या कर दिया। बाद में उसे कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने मौका ए वारदात से कई अन्य सामान भी बरामद किए हैं। वहीं आरोपी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अपनी अपराध को स्वीकार किया है।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Mar 16, 2026 12:35:37
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 16, 2026 12:35:26
Saharanpur, Uttar Pradesh:बकारका गांव में मकान की छत पर प्लास्टर कार्य देखने गए मकान मालिक की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर झुलसने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया है। सोमवार सुबह करीब दस बजे गांव बकारका निवासी पदम सिंह पुत्र नैनसिंह अपने मकान की छत पर चल रहे प्लास्टर कार्य को देखने के लिए ऊपर गए थे। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। मृतक पदम के बेटे दीपक ने बताया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने किसी तरह उन्हें नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पदम सिंह अपने पीछे पत्नी और तीन बेटों का परिवार छोड़ गए हैं। इनमें बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई स्थानों पर विद्युत लाइन घरों के बेहद नजदीक से गुजर रही है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने विद्युत लाइन को गांव से बाहर शिफ्ट कराने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
0
comment0
Report
Mar 16, 2026 12:34:36
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Mar 16, 2026 12:34:21
Jind, Haryana:सफीदों में अवैध पटाखा फैक्ट्री मामले में आरोपी गिरफ्तार, 11 महिलाओं की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई गांव कुरड़ में रिहायशी इलाके के पास चल रही थी अवैध फैक्ट्री, पुलिस ने किया सील जींद जिले के सफीदों में पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना सदर सफीदों पुलिस ने गांव कुरड़ में अवैध रूप से पटाखा बनाने की फैक्ट्री चलाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सफीदों शहर में 7 मार्च को हुए पटाखा फैक्ट्री हादसे से जुड़ा आरोपी गांव कुरड़ में किराए के मकान में अवैध फैक्ट्री चला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में पाया कि रिहायशी इलाके के पास बिना किसी अनुमति और बिना फायर सेफ्टी इंतजाम के पटाखों का निर्माण किया जा रहा था, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया और आरोपी सत्यनारायण निवासी शिव कॉलोनी सफीदों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। इस मामले में थाना सदर सफीदों में मुकदमा नंबर 64 दिनांक 11 मार्च 2026 को बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि सफीदों में हुए पटाखा फैक्ट्री हादसे में अब तक 11 महिलाओं की मौत हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह ने कहा कि जनता की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से विस्फोटक कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Mar 16, 2026 12:34:12
New Delhi, Delhi:दिल्ली कैंट बोर्ड के सरकारी स्कूल मेँ पानी की पाठशाला का आयोजन हुआ जल संकट से देश को बचाना है स्कूल मेँ पढ़ने वाले बच्चे देश का भविष्य होते है पानी को कैसे बचाना है उस के लिऐ छात्र छात्राओं को जल पुरुष पद्मश्री उमा शंकर पाण्डेय ने शिक्षित किया स्कूल की किलास मेँ “पानी की पाठशाला” लगी लोकेशन.... दिल्ली कैंट एंकर....नई दिल्ली रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के विद्यालयों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पानी की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस विशेष कार्यक्रम में प्रख्यात जल संरक्षण विशेषज्ञ एवं पद्म श्री से सम्मानित उमा शंकर पांडेय मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुऐ पानी की पाठशाला के दौरान विद्यार्थियों को जल के महत्व, जल संरक्षण के व्यावहारिक उपायों, वर्षा जल संचयन तथा पर्यावरण संरक्षण के विषय में प्रेरक मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों के साथ संवाद, जागरूकता सत्र तथा जल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं देश मेँ जल संकट आने वाला है जल को बचाना बहुत जरूरी है स्कूल के बच्चो के सामने सलंट के आंकड़े भी रखे है दिल्ली कैंट बोर्ड CEO रोबिन बलेजा ने जानकारी देते हुऐ बताया दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य विद्यालय स्तर से ही जल संरक्षण की सोच को मजबूत करना और युवाओं को इस दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है इस अवसर पर दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक भी उपस्थित हुऐ है
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 16, 2026 12:33:22
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में हिंदू एकता को लेकर एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हुए इस हिंदू सम्मेलन में देश और फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची भी विशेष रूप से शामिल हुईं और मंच से हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। फरीदाबाद में आयोजित इस हिंदू सम्मेलन की शुरुआत हवन-पूजन के साथ हुई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग और संत-महात्मा मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने हिंदू समाज को संगठित करने और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की बात कही। सभा को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने कहा कि अगर हिंदू समाज को मजबूत बनाना है तो सभी को एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज अगर बंटा रहेगा तो उसे नुकसान उठाना पड़ सकता है। साध्वी प्राची ने यह भी कहा कि अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए समाज और संगठनों को मिलकर काम करना होगा。
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Mar 16, 2026 12:33:06
Ambala, Haryana:अंबाला में बरसात और तूफान से गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ, तेज हवाएं चलने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बीच गई और उनकी जड़े तक हिल गई, कई जगह ओलावृष्टि होने से गेहूं की कई एकड़ फसल को नुकसान का सामना करना पड़ा, किसानों के माथे पर पसीने आगे और उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है ! अंबाला जिला में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल रात को हुई बारिश हुआ ओलावृष्टि से बिछ गई! जिससे किसानों के माथे पर पसीने की लकीरें आ गई ! अंबाला के आसपास के इलाकों में गेहूं की फसल बर्बाद होने के कगार पर आ गई है! कैमरा में कैद गिरी हुई गेहूं की तस्वीर साफ तौर पर बता रही हैं कि गेहूं पलक किसानों को काफी नुकसान हुआ है ! हालांकि मौसम विभाग ने अभी भी 19 से लेकर 21 मार्च तक वर्षा की और संभावना जताई है जिससे किसान काफी चिंतित नजर आ रहा है! किसानों का कहना है कि यह एक प्राकृतिक आपदा तो है ही लेकिन यदि सरकार किसानों का साथ दे और यह स्पेशल गिरदावरी के आदेश जारी करें! किसानों ने कहा कि जिन किसानों को ओलावृष्टि व तेज हवाओं से गेहूं की फसल का नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाए! वहीं किसानों का कहना है कि पिछली बार भी जीरे की फसल को भारी नुकसान हुआ था लेकिन सरकार केवल बयानबाजी तक सीमित रही किसानों को मुआवजा देने के नाम पर ऊंट के मुंह में जीरा दिखा दिया गया! किसानों का कहना है कि इसी के साथ-साथ सरसों की फसल भी गीली होने से अब उन्हें बेचने में काफी दिक्कत महसूस होगी! सरकार को जल्द ही फसल खरीद लेनी चाहिए! वहीं किसानों का कहना है कि गेहूं उगाने के लिए कसान को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है तब जाकर कहीं गेहूं पकने के कगार पर आती है! किस को उम्मीद होती है कि वह गेहूं मंडी में बेचकर चार पैसे कमाएंगे लेकिन देर रात आई बरसात और तेज तूफान ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया! किसानों का कहना है कि एक उनका सहारा ऊपर वाला है और दूसरा सरकार अगर चाहे तो उन्हें मुआवजा देकर इस नुकसान की भरपाई की जा सकती है!
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Mar 16, 2026 12:32:43
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में अवैध खनन और पत्रकार पिटाई व आरटीआई से जुड़े एक मामले को लेकर माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। आरोप है कि लंबे समय से कार्रवाई की मांग के बावजूद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसी के विरोध में आज सभी समाज व दलित समाज के लोग और भीम आर्मी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए और लघु सचिवालय के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक मामले में नामजद सभी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वीओ: दरअसल यह पूरा मामला अवैध खनन और आरटीआई के जरिए सामने आई कुछ अहम जानकारियों से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरटीआई से कई तथ्य सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया और इसके बाद उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इनमें से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन दो अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। इसी को लेकर आज दलित समाज, स्थानीय लोगों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अनाज मंडी से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वीओ : वंही पर पुलिस अधीक्षक ने प्रदर्शनकारियों से पांच दिन का समय मांगा है और भरोसा दिलाया है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि भीम आर्मी नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर पांच दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उसके बड़ा आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि जरूरत पड़ी तो पूरा रोड जाम किया जाएगा और लघु सचिवालय के बाहर परिवार और पशुओं के साथ अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बाइट: कमल बराडा , प्रदेश अध्यक्ष, भीम आर्मी ( उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन राजनीतिक दबाव में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रहा है। अगर पांच दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रशासन को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। ) वीओ: प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई धीमी पड़ गई है। उन्होंने जांच अधिकारी समेत इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल लघु सचिवालय के बाहर धरना जारी है और प्रशासन की ओर से अगले पांच दिनों में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। अब देखना होगा कि पुलिस फरार आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है। बाइट: सोहिल साडोरा, भीम आर्मी नेता बाइट: संजय पीड़ित
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top