Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna803213

पंडारक दियारा मुठभेड़: गोली लगने से एक बदमाश घायल, 5 गिरफ्तार

CRCHANDAN RAI
Mar 16, 2026 12:36:30
Barh, Bihar
बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना अंतर्गत पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी है. बताया जा रहा है कि पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड के दौरान पंडारक के रहनेवाले धीरज कुमार के पैर में गोली लगी है. घायल समेत कुल 5 लोगों के गिरफ्तार होने की सूचना है. वहीं पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं. हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे अपराधियों ने दियारा क्षेत्र में सरसों की फसल जबरन काट ली. इसके बाद वे लोग उससे सरसों निकाल रहे थे, तभी एसटीएफ को सूचना मिली कि पंडारक दियारा में बदमाश हथियार लिए दबंगई कर रहे हैं. एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर अपराधियों को घेर लिया, जिसके बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि कुल 5 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. दियारा में पुलिस मौके पर मौजूद है. मौके पर ही दो रायफल, एक बंदूक, एक रिवाल्वर और जिंदा कारतूस पड़ा है. घटनास्थल के चारों तरफ कई खोखा बिखरा पड़ा है. वहीं पुलिस और एसटीएफ ने चार अपराधियों को मौके पर आंखों में गमछा बांधकर बिठाकर रखा है, वहीं एक घायल अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत है, जिसके पैर में गोली लगी है. मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंच चुकी है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 16, 2026 13:50:34
Shahabad, Uttar Pradesh:तहसील में सोमवार को दोपहर तीन बजे अधिवक्ता के तख़्त पर पैरवी करने आये युवक को दबंगों ने पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दी है। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित सुदेश कुमार पुत्र राम चरन के अनुसार वह ग्राम तडेर की पारिवारिक प्रिन्सी पाल के साथ रविवार को हुई मारपीट के मामले में उसके साथ तहसील में वकील के तख़्त पर बैठा था। तभी तडेर निवासी महात्मा रामनरेश अपने पुत्र पंचम, पत्नी और बहू के साथ आया और गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। युवक पर हमला करने का किसी ने तहसील में वीडियो बनाया और सोमवार को शाम 5:00 बजे उसे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 16, 2026 13:49:46
Siwan, Bihar:एंकर सीवान के खान ब्रदर्स के बड़े भाई अयूब खान को गिरफ्तारी के बाद सीवान सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया। मेडिकल कराने के बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी, जहां सीवान पुलिस अयूब खान को रिमांड पर लेने की अपील कर सकती है।सीवान एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि अयूब खान के खिलाफ आर्म्स एक्ट और प्रतिबंधित हथियार से जुड़े दो पुराने मामले दर्ज हैं। इन मामलों में उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर पुलिस के सहयोग से सीवान पुलिस की टीम ने अयूब खान को गिरफ्तार किया है।रिमांड पर लेकर अयूब खान से उसके अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जाएगी। दरअसल, 8 अक्टूबर 2025 को एसटीएफ और सीवान पुलिस की संयुक्त टीम ने सिसवन थाना क्षेत्र के गयासपुर स्थित अयूब खान के घर पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान घर से AK-47 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए थे।उस समय इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अयूब खान मौके से फरार हो गया था। इसके बाद से ही एसटीएफ और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।आखिरकार गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित उसके आवास पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूरे मामले की तह तक जाने की तैयारी में है। बाइट- पूरन कुमार झा, एसपी सीवान。
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 16, 2026 13:49:30
Munger, Bihar:आठ माह से मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र की आशा कर्मियों ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित कर्मियों ने बीसीएम और अकाउंटेंट के कक्ष में ताला जड़ दिया तथा दोनों को कमरे के अंदर बंद कर दिया। डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद ताला खुलवाया गया और दोनों कर्मियों को बाहर निकाला गया। लगभग 185 आशा कर्मियों का पिछले आठ माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे वे नाराज हैं। वे टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल आदि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं की सफलता में दिन-रात मेहनत करते हैं, फिर भी भुगतान लंबित है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार पर बैठक में अनदेखी के आरोप भी लगाए गए। अगर अभी मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो स्थिति और बिगड़ सकती है। अन्य प्रखंडों में भुगतान हो चुका है।मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र में हुई इस घटना के बारे में आगे वार्ता और मुआवजे के आश्वासन की भी सूचना दी गई।
0
comment0
Report
Mar 16, 2026 13:49:02
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 16 मार्च को किशोरी की मां द्वारा थाना शाहाबाद पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त छबूला उर्फ अवनीश पुत्र खुशीराम निवासी ग्राम तडेर थाना शाहाबाद द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ गलत कार्य करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। उप निरीक्षक राजेश चौधरी और पुलिस बल द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने सोमवार को शाम 4:00 बजे बताया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Mar 16, 2026 13:48:13
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में तेज रफ्तार रोडवेज बस की ब्रेक फेल होने से बस पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी चौक से टकरा गई; हादसे के वक्त कोई यात्री नहीं था, बड़ा हादसा टला। पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुटी। इटावा के थाना सिविल लाइन इलाके के डीएम आवास के सामने सैफई डिपो की तेज रफ्तार बस ब्रेक फेल हो जाने से चौक पर टकरा गई, चौक का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन प्रतिमा को नुकसान नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई; हादसे के समय बस में ड्राइवर और कंडक्टर के अलावा और कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बस टकराने के बाद काफी अनियंत्रित हुई लेकिन पलटने से बच गई। मौके पर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
0
comment0
Report
Mar 16, 2026 13:47:55
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी हेल्थ स्पोर्ट्स साइकिल संगठन बुंदेलखंड के वरिष्ठ स्वयंसेवक झांसी प्रेमनगर नगरा निवासी श्री ज्ञान सिंह गुर्जर (56 वर्ष) ने झांसी से काठमांडू होते हुए एवरेस्ट क्षेत्र की ओर लगभग 200 किलोमीटर आगे तक साइकिल यात्रा शुरू की है। इस यात्रा का उद्देश्य "वृक्ष लगाओ-धरा बचाओ", "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ", "जल ही जीवन है", "देहदान" तथा "हेलमेट लगाएं और सुरक्षित रहें" जैसे सामाजिक संदेशों का प्रचार करना है। जिला चिकित्सालय झांसी में आयोजित कार्यक्रम में उनका माल्यार्पण कर विदाई दी गई। इस अवसर पर डॉ. पी. के. कटियार (प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक), डॉ. मुकेश राजपूत (ईएनटी सर्जन), डॉ. प्रताप सिंह (पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी), डॉ. अरविंद सोनी, डॉ. दुष्यंत, वीरेंद्र सिंह (फिजियोथेरेपिस्ट), अभिनव शर्मा (नेत्र परीक्षण अधिकारी), सोहन जी, ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ पत्रकार ईशान साहू
1
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 16, 2026 13:46:32
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा पंकज पुत्र मोतीलाल पर गांव के दबंगों ने जानलेवा हमला किया. आरोप है कि उदित, विकास और गुंजन नाम के युवकों ने पहले पंकज पर लोहे की सरिया से हमला किया, जिससे उसके हाथ-पैर बुरी तरह घायल हो गए. इसके बाद आरोपियों ने चाकू से भी वार कर दिया. हमले में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया और वह खून से लथपथ हो गया. घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत बांसवाड़ा के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उदयपुर रेफर कर दिया. घायल के परिजनों ने सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top