Back
लोकसभा का छठा सत्र पूर्ण, 8 विधेयक पारित, 111% उत्पादकता
BPBramh Prakash Dubey
Dec 19, 2025 11:48:41
Delhi, Delhi
लोक सभा सचिवालय
संसद सत्र के कामकाज का पूरा ब्यौरा
अठारहवीं लोक सभा का छठा सत्र संपन्न हुआ
…
18वीं लोक सभा के छठे सत्र के दौरान कार्य-उत्पादकता 111 प्रतिशत रही: लोक सभा अध्यक्ष
…
छठे सत्र के दौरान लोक सभा की 15 बैठकें हुईं, जो 92 घंटे 25 मिनट तक चलीं : लोक सभा अध्यक्ष
…
लोक सभा में 10 सरकारी विधेयक पुरःस्थापित किए गए और 8 विधेयक पारित हुए: लोक सभा अध्यक्ष
…
"वंदे मातरम" पर चर्चा 11 घंटे, 32 मिनट तक चली और इसमें 65 सदस्यों ने भाग लिया : लोक सभा अध्यक्ष
…
" चुनावी सुधार" पर 13 घंटे तक चर्चा हुई और 63 सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया : लोक सभा अध्यक्ष
…
सत्र के दौरान अविलंबनीय लोक महत्व के 408 मामले उठाए गए : लोक सभा अध्यक्ष
…
नई दिल्ली, 19 दिसंबर, 2025: अठारहवीं लोक सभा का छठा सत्र, जो 1 दिसंबर, 2025 को शुरू हुआ تھا, आज सम्पन्न हो गया।
अठारहवीं लोक सभा के छठे सत्र के समापन के अवसर पर विदाई भाषण देते हुए श्री बिरला ने बताया कि सत्र के दौरान 15 बैठकें हुईं। सत्र की कुल बैठक अवधि 92 घंटे और 25 मिनट थी।
श्री बिरला ने बताया कि सत्र के दौरान सदन की कार्य-उत्पादकता 111 प्रतिशत रही।
सत्र के दौरान 10 सरकारी विधेयक पुरःस्थापित किए गए और 8 विधेयक पारित किए गए।
पारित किए गए विधेयक निम्नवत हैं:
(i) मणिपुर माल एवं सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2025;
(ii) केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025;
(iii) स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025;
(iv) विनियोग (संख्यांक 4) विधेयक, 2025;
(v) निरसन और संशोधन विधेयक, 2025;
(vi) सबका बीमा सबकी रक्षा (बीमा विधि का संशोधन) विधेयक, 2025;
(vii) भारत के रूपांतरण के लिए नाभिकीय ऊर्जा का संधारणीय दोहन और अभिवर्धन विधेयक, 2025; और
(viii) विकसित भारत - रोज़गार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण): वी बी -जी राम जी (विकसित भारत-जी राम जी) विधेयक, 2025
15 दिसंबर, 2025 को चर्चा के बाद, अनुदानों की अनुपूरक माँगें - प्रथम बैच, 2025-26 पर मतदान हुआ। इसके बाद, विनियोग (संख्यांक 4) विधेयक, 2025 पारित किया गया。
8 दिसंबर 2025 को प्रधान मंत्री ने राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चर्चा की शुरुआत की। सदन ने इस विषय पर 11 घंटे 32 मिनट तक चर्चा की, जिसमें 65 सदस्यों ने भाग लिया। इसी प्रकार, 9 और 10 दिसंबर को "चुनावी सुधार" के मुद्दे पर लगभग 13 घंटे तक चर्चा हुई, जिसमें 63 सदस्यों ने भाग लिया。
सत्र के दौरान 300 तारांकित प्रश्न गृहीत किए गए और 72 तारारित प्रश्नों के मौखिक उत्तर दिए गए। सत्र के दौरान कुल 3449 अतारांकित प्रश्न गृहीत किए गए。
शून्य काल के दौरान सदस्यों द्वारा कुल 408 अविलंबनीय लोक महत्व के मामले उठाए गए और नियम 377 के तहत कुल 372 मामलों पर विचार किया गया। 11 दिसंबर 2025 को सदन में शून्य काल के दौरान 150 सदस्यों ने अपने मामले उठाए।
सत्र के दौरान, निदेश 73क के तहत 35 वक्तव्य और नियम 372 के तहत दो वक्तव्य दिए गए और संसदीय कार्य मंत्री द्वारा एक वक्तव्य दिया गया। इस प्रकार, सत्र में कुल 38 वक्तव्य दिए गए。
सत्र के दौरान सदन के पटल पर कुल 2,116 पत्र रखे गए। विभिन्न विभागों से संबद्ध संसदीय स्थायी समितियों के कुल 41 प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत किए गए。
गैर-सरकारी सदस्यों के विधेयकों की बात करें तो, इस सत्र के दौरान, 5 दिसंबर 2025 को विभिन्न विषयों पर ग़ैर-सरकारी सदस्यों के 137 विधेयक पेश किए गए। 12 दिसंबर 2025 को, श्री शफी परम्बिल द्वारा पेश किया गया ग़ैर सरकारी सदस्य का संकल्प सदन की अनुमति से चर्चा के बाद वापस ले लिया गया。
जॉर्जिया की संसद के चेयरमैन महामहिम श्री शाल्वा पापुआश्विली और उनके संसदीय शिष्टमंडल की आधिकारिक यात्रा के दौरान 2 दिसंबर 2025 को भारत की संसद द्वारा उनका हार्दिक स्वागत किया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SVShweta Verma
FollowDec 19, 2025 13:16:240
Report
MMMohd Mubashshir
FollowDec 19, 2025 13:16:000
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 19, 2025 13:15:520
Report
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowDec 19, 2025 13:15:280
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRakesh Kumar
FollowDec 19, 2025 13:07:030
Report
CRCHANDAN RAI
FollowDec 19, 2025 13:06:420
Report
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 19, 2025 13:06:210
Report
MMManoj Mallia
FollowDec 19, 2025 13:05:590
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 19, 2025 13:05:510
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 19, 2025 13:05:410
Report