icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
DKDAVESH KUMAR13 Oct 2025, 06:19 pm

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव: 12 वार्डों में सत्ता की रेस तेज, AAP बनाम BJP

Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है, चुनाव आयोग तैयारी में जुटा हुआ है तो वही राजनीतिक दल भी अपनी अपनी तैयारी में जुट गए हैं। इन उपचुनावों का नतीजा आने वाले समय में दिल्ली के एमसीडी के समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। दिल्ली में 12 नगर निगम (MCD) वार्डों में जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। इनमें से एक वार्ड शालीमार बाग भी है, जो रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुआ था। राज्य चुनाव आयोग ने जिला चुनाव अधिकारियों को इन चुनावों की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। वही आम आदमी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस चुनाव तैयारी में जुट गई हैं। आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय का कहना है कि MCD में उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस भी इस बार पूरी ताकत चुनाव में लगाती हुई नजर आएगी; चुनाव को लेकर कांग्रेस ने ग्राउंड की बैठक के भी अब तक कर ली है। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में लगातार बैठक हो रही है, चुनाव को लेकर समिति का गठन हो चुका है, कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार है। बीजेपी को 15 साल आप को 3 साल मौका मिला है। दिल्ली नगर निगम में अभी 12 सीटे खाली हैं पार्षद, बीजेपी की कमलजीत सहरावत, लोकसभा के लिए चुनी गई थी। बाकी पार्षद - मुंडका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, दीपांशु कलां, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिण पुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर - इस साल दिल्ली विधानसभा चुनाव में विधायक चुने जाने के बाद इस्तीफा दे चुके हैं। 11 पार्षदों में से तीन आम आदमी पार्टी के थे और 9 भारतीय जनता पार्टी के थे; इनके विधायक बनने से ये वार्ड खाली हो गए। बीजेपी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अपनी अपनी जीत का दावा कर रही हैं। माना जा रहा है कि सबकुछ ठीक रहा तो अगले माह के तीसरे या चौथे सप्ताह में चुनावों को संपन्न करा लिया जाएगा।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top