Back
ITSSO पोर्टल पर लंबित मामलों की समयबद्ध समीक्षा से महिला सुरक्षा तेज हुई
VRVIJAY RANA
Feb 12, 2026 11:54:18
Chandigarh, Chandigarh
आईटीएसएसओ पोर्टल पर लंबित मामलों की समयबद्ध समीक्षा
चंडीगढ़, 12 फरवरी। पुलिस महानिदेशक हरियाणा अजय सिंघल की अध्यक्षता में आज पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में महिला विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समयबद्ध जांच सुनिश्चित करना तथा गृह मंत्रालय के आईटीएसएसओ पोर्टल पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण की रणनीति तैयार करना था। बैठक में 13 जिलों के नोडल अधिकारियों एवं महिला थानों की एसएचओ ने भाग लिया। इस अवसर पर एडीजीपी एचआर लिटिगेशन सी. एस. राव तथा एसपी नूपुर बिश्नोई भी उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीजीपी श्री सिंघल ने स्पष्ट तौर पर कहा कि महिला सुरक्षा हरियाणा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और महिला विरुद्ध अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि दुष्कर्म तथा पोक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज सभी मामलों की जांच 60 दिनों के भीतर पूर्ण की जाए, ताकि पीड़ितों को समयबद्ध न्याय मिल सके और न्याय व्यवस्था में उनका विश्वास सुदृढ़ हो।
जिलावार प्रदर्शन की समीक्षा, जवाबदेही तय करने के निर्देश
बैठक के दौरान जिलावार डिस्पोजल रेट की विस्तृत समीक्षा की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों की सराहना करते हुए उन्हें अपनी कार्यशैली में निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया, वहीं कम प्रदर्शन करने वाले जिलों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए कि वे लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु विशेष तौर पर प्रयास करें। डीजीपी ने कहा कि पुलिस मुख्यालय स्तर पर आईटीएसएसओ पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की ढिलाई पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने एडीजीपी सी. एस. राव एवं एसपी नूपुर बिश्नोई को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक 15 दिन में मामलों की प्रगति की समीक्षा करें और आवश्यक सुधारात्मक कदम सुनिश्चित करें।
पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में प्रगति रिपोर्ट पेश
बैठक के दौरान एसपी नूपुर बिश्नोई ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिलों में आईटीएसएसओ पोर्टल पर लंबित शिकायतों की स्थिति, प्रगति तथा चुनौतियों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। बताया गया कि हाल के दिनों में कई जिलों ने उल्लेखनीय सुधार किया है। इस पर डीजीपी ने निर्देश दिए कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों की बेस्ट प्रैक्टिसेज को अन्य जिलों में भी अपनाया जाए, ताकि राज्य स्तर पर समग्र प्रदर्शन में सुधार हो सके।
इससे पूर्व एडीजीपी एचआर लिटिगेशन सी. एस. राव ने उपस्थित अधिकारियों से संवाद कर कार्य के दौरान आ रही व्यावहारिक चुनौतियों पर चर्चा की। अधिकारियों ने पोर्टल संचालन से संबंधित अपने संशयों को दूर किया तथा आश्वासन दिया कि वे अपनी रैंकिंग में सुधार हेतु निरंतर प्रयास करेंगे और महिला सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वहन करेंगे।
आईटीएसएसओ पोर्टल: पारदर्शी मॉनिटरिंग का सशक्त माध्यम
आईटीएसएसओ (ITSSO) पोर्टल गृह मंत्रालय द्वारा संचालित एक डिजिटल मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट तथा महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित मामलों की प्रगति की ऑनलाइन निगरानी की जाती है। इस पोर्टल पर दर्ज मामलों की जांच, गिरफ्तारी, चार्जशीट, ट्रायल एवं निस्तारण की स्थिति का रीयल-टाइम डेटा उपलब्ध रहता है। इससे पारदर्शिता बढ़ती है, जवाबदेही सुनिश्चित होती है तथा लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे में सहायता मिलती है। राज्य एवं जिला स्तर पर नियमित समीक्षा के माध्यम से यह पोर्टल महिला सुरक्षा के मामलों में प्रभावी मॉनिटरिंग का सशक्त उपकरण सिद्ध हो रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WJWalmik Joshi
FollowFeb 12, 2026 13:19:120
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 12, 2026 13:18:400
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 12, 2026 13:18:260
Report
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 12, 2026 13:18:10Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ICC MEN'S T20 WORLD CUP 2026, INDIA VS NAMIBIA MATCH/ OUTSIDE VISUALS FROM STADIUM/ VOX-POP
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 12, 2026 13:17:250
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 12, 2026 13:17:180
Report
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 12, 2026 13:17:050
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 12, 2026 13:16:440
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 12, 2026 13:16:280
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 12, 2026 13:15:250
Report
RSR.B. Singh
FollowFeb 12, 2026 13:15:140
Report
0
Report
0
Report