Back
हरियाणा बजट 2026-27: सरकार ने GDP घाटा घटाने और किसान-योजनाओं पर भारी कदम उठाए
VRVIJAY RANA
Mar 02, 2026 12:16:16
Chandigarh, Chandigarh
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में पेश किया 12वां राज्य बजट 2026-27
बजट पूर्व परामर्श द्वारा मिले सुझावों में से 5000 सुझावों को आज बजट प्रस्ताव में किया गया शामिल- मुख्यमंत्री
राज्य सरकार के बजट में केंद्रीय करों से उसे राज्य को मिलने वाला हिस्सा होता है कुल राजस्व का एक महत्वपूर्ण स्रोत
16वें वित्त आयोग द्वारा की गई सिफारिश के अनुसार वर्ष 2026 से 2031 तक हरियाणा का केंद्रीय करों में हिस्सा 1.361 प्रतिशत होगा
विश्व बैंक के बोर्ड ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए हमारे हरियाणा क्लीन और प्रोजेक्ट को दी स्वीकृति
वर्ष 2031 तक सभी जिलों में चलने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए विश्व बैंक द्वारा दी जाएगी कुल 2716 करोड रुपए की सहयोग राशि
अक्टूबर 2026 तक Water Secure Haryana प्रोजेक्ट के लिए 5715 करोड़ तथा हरियाणा AI मिशन के लिए 474 करोड़ की स्वीकृति भी विश्व बैंक से मिल जाएगी
वर्ष 2025 -26 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 2.66% रहने का अनुमान
वर्ष 2026 27 में इसे और कम करते हुए जीडीपी के 2.65% तक सीमित रखने का प्रस्ताव
वर्ष 2025 26 के लिए कुल बजट 2 लाख 5017 करोड़ का रखा गया, 31 मार्च 2026 तक लगभग 2 लाख 2000 करोड़ का व्यय अनुमानित
राज्य की तीन प्रमुख संस्थाएं ग्राम सभाएं, प्राथमिक कृषि ऋण समितियां अर्थात पैक्स और श्रम एवं निर्माण समितियां हैं
वर्ष 2026 27 से ग्राम सभा की प्रत्येक बैठक में 6 नए कार्यों पर चर्चा अनिवार्य ऐसा मेरा प्रस्ताव- मुख्यमंत्री
वर्ष 2026 27 में काम से कम 300 घाटे में चल रही पैक्स को लाभ में लाने का रखा है लक्ष्य
वर्ष 2026 27 में श्रम एवं निर्माण सहकारी समितियों के लिए लगभग 4000 करोड़ रुपए के सरकारी कार्य आवंटित करने का प्रस्ताव
वर्षों से चली आ रही ब्लॉक आधारित लोकेशन वर्गीकरण व्यवस्था को समाप्त कर नई व्यवस्था लागू कर सभी ब्लॉकों में औद्योगिक निवेश के लिए वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाए
वर्ष 2026 27 में सक्षम नाम से 500 करोड रुपए की प्रारंभिक राशि से एक विशेष फंड बनाने की स्थापना का प्रस्ताव
वर्ष 2026 27 में न्यूनतम मजदूरी में की जाएगी बढ़ोतरी
वर्ष 2026- 27 के लिए कुल 223658.17 करोड रुपए के बजट का रखता हूं प्रस्ताव
इस बजट में राजकोषीय घाटा 4293.17 करोड़ जो GDP का 2.65 प्रतिशत, राजस्व घाटा 0. 87%, प्रभावित राजस्व घाटा 0.41 प्रतिशत, पूंजीगत व्यय 1.86%, प्रभावी पूंजीगत व्यय 2.32% है
वर्ष 2026 27 के लिए भिवानी रोहतक गुरुग्राम व अन्य जिलों में अतिरिक्त 140000 एकड़ भूमि को खेती लायक बनाने का प्रस्ताव
जो किसान धान छोड़कर डालें तिलहन कपास उगेंगे उन्हें 2000 प्रति एकड़ अतिरिक्त बोनस देने का प्रस्ताव
गन्ना प्रौद्योगिकी मिशन के अंतर्गत किसानों को दी जा रही ₹3000 प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर 5000 प्रति एकड़ किया जाएगा
ग्रामीण उत्पादों की सीधी बिक्री हेतु प्रदेश भर में ग्रामीण हाट मंडियां की जाएंगे स्थापित
मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के अंतर्गत मिलने वाले मुआवज़े को ₹40000 प्रति एकड़ से बढ़ा कर ₹50000 प्रति एकड़ करने का प्रस्ताव
हिसार में 30 करोड रुपए की लागत से हरियाणा पशु चिकित्सा महामारी विज्ञान केंद्र किया जाएगा स्थापित
वर्ष 2026 27 में 2000 नए विटा बूथ एवं मिल्क बार खोलने का प्रस्ताव- मुख्यमंत्री
सिंचाई विभाग के संशोधित अनुमान 5614.06 करोड़ को 14.83% से बढ़ा कर 6446.57 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव
पब्लिक हेल्थ विभाग के संशोधित अनुमान 5469.22 करोड़ को 8.10% से बढ़ा कर 5912.02 करोड़ करने का प्रस्ताव
मौलिक शिक्षा विभाग की आवंटित राशि को 10855.48 करोड़, सेकेंडरी शिक्षा विभाग की आवंटित राशि को बढ़ा कर 7862.41 करोड़ और उच्चतम शिक्षा विभाग की आवंटित राशि को बढ़ाकर 4197.38 करोड़ का प्रस्ताव
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, आयुष तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, खाद्य एवं औषधि प्रशासन और ESI की सभी योजनाओं के प्रस्तावों के लिए वर्ष 2026-27 में 14,007.29 करोड़ करने का प्रस्ताव
यह आवंटन वर्ष 2025-26 के आवंटन से 32.89% अधिक- मुख्यमंत्री
खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के लिए वर्ष 2025- 26 के संशोधित अनुमान 1603.75 करोड़ को 37.22% से बढ़ा कर वर्ष 2026-27 में 2200.63 करोड़ करने का प्रस्ताव
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के संशोधित अनुमान को 46.93% से बढ़कर वर्ष 2026- 27 में 1950.92 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव
श्रम विभाग की आवंटित राशि को 89.65 करोड़ को 91.80 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
वित्त वर्ष 2026 27 में विभाग के लिए 77950 करोड रुपए के राजस्व लक्ष्य का प्रस्ताव
ऊर्जा विभाग के बजट अनुमान को 7.66 प्रतिशत से बढ़ा कर वर्ष 2026 27 में 6868 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
लोक निर्माण विभाग के बजट अनुमान को 22% से बढ़ा कर वर्ष 2026 27 में 5893.66 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
क्षेत्रीय परिवहन एवं यातायात विभाग के संशोधित अनुमान को 3542.79 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
नागरिक उद्यान विभाग के संशोधित अनुमान को 86.91% से बढ़ा कर 573.34 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
पंचायती राज व ग्रामीण विकास विभाग के संशोधित अनुमान को 22.88% से बढ़कर 8703.75 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
शहरी स्थानीय निकाय के संशोधित अनुमान को 6240.97 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
नगर एवं ग्राम नियोजन के संशोधित अनुमान को 2026 27 में 556.61 करोड़ करने का प्रस्ताव
सभी के लिए आवास के संशोधित अनुमान को 2424.39 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
पर्यटन एवं विरासत के संशोधित अनुमान को 380.80 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
गृह विभाग के संशोधित अनुमान को 7.21% से बढ़कर 8475.01 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
राजस्व विभाग के लिए 19500 करोड़ का राजस्व लक्ष्य प्रस्तावित, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17.8% अधिक
वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान 2180.88 करोड रुपए को 84.53% से बढ़ा कर वर्ष 2026-27 में 4024.28 करोड़ करने का प्रस्ताव
महिला एवं बाल विकास विभाग के संशोधित अनुमान को 2263.29 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के बजट अनुमान को 439.71 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
कला एवं संस्कृति विभाग के संशोधित अनुमान को 132 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
विदेश सहयोग विभाग के संशोधित अनुमान को 10.43 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के संशोधित अनुमान को 58.93% से बढ़ा कर 178.14 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
नागरिक संसाधन सूचना विभाग के संशोधित अनुमान को 220.04 प्रतिशत से बढ़ा कर 422.78 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
कर्मचारी और पेंशनधारियों के आश्रितों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए आय कि वर्तमान सीमा ₹3500 प्रति माह को बढ़ाकर 9000 रुपए प्रतिमाह करने का प्रस्ताव
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KBKuldeep Babele
FollowMar 02, 2026 13:50:530
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 02, 2026 13:50:290
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowMar 02, 2026 13:50:140
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 02, 2026 13:49:570
Report
0
Report
AMANIL MOHANIA
FollowMar 02, 2026 13:49:030
Report
GMGajanan MAchindar
FollowMar 02, 2026 13:48:210
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 02, 2026 13:48:050
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 02, 2026 13:47:450
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 02, 2026 13:47:270
Report
MSManish Sharma
FollowMar 02, 2026 13:47:130
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 02, 2026 13:46:510
Report
0
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 02, 2026 13:46:180
Report
