Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jabalpur482002

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई में फंसे जबलपुर के चार परिवार भारत सरकार से सुरक्षित वापसी की मांग

KBKuldeep Babele
Mar 02, 2026 13:50:53
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh
जबलपुर मध्यप्रदेश ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दुबाई में फंसे चार परिवार… छुट्टी पर घूमने गए थे, अब नहीं हो पा रहा कॉन्टैक्ट, सरकार से मांगी मदद ईरान-इजरायल युद्ध के कारण दुबाई में फंसे जबलपुर के कई भारतीय पर्यटक, उड़ानें रद्द होने और होटलों का किराया बढ़ने से परेशान हैं। वापसी की योजना बाधित होने और आर्थिक दबाव बढ़ने से वे मानसिक रूप से चिंतित हैं। पर्यटकों ने भारत सरकार से सुरक्षित वापसी के लिए तुरंत सहायता का अनुरोध किया है. हालांकि, दुबई के एक स्थानीय व्यवसायी ने स्थिति को सामान्य बताया है。 ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध के बीच दुबाई में हमले हो रहे हैं. इस दौरान मध्य प्रदेश के जबलपुर से घूमने गए कई पर्यटक दुबई फंस गए हैं। जानकारी के मुताबिक, संजय जैन और शैलेश जैन सहित चार परिवार निर्धारित अवकाश यात्रा पर दुबई पहुंचे थे, लेकिन स्थिति बिगड़ने के बाद उनकी वापसी की योजना प्रभावित हो गई। एयरस्पेस बंद होने और कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के निरस्त होने से वो तय तारीख पर भारत नहीं लौट सके। अचानक हालात बदलने से उन्हें अतिरिक्त दिनों तक रुकना पड़ रहा है. इसी बीच होटलों के किरायों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो गई है, जिससे आर्थिक दबाव बढ़ गया है. अधिकांश पर्यटकों के पास सीमित बजट था, जो अब तेजी से समाप्त हो रहा है。 दुबई में व्यवसाय कर रहे जबलपुर के व्यापारी प्रशांत विश्वकर्मा ने बताया कि कल सुबह से मेरे घरवाले और फैमिली मेंबर्स परेशान हो रहे हैं. आज सुबह से भी सभी लोग लगातार कॉल और मैसेज कर रहे हैं. उन्हें लग रहा है कि यहां कोई बहुत बड़ी ट्रेजेडी हो गई है, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि यहां इतना बड़ा कोई इश्यू नहीं है。 उन्होंने वीडियो में पीछे के हालात दिखाते हुए बताया कि यहां पर सब सामान्य है. मैं सभी से कहना चाहूंगा कि पैनिक न हों क्योंकि मीडिया पर कई तरह की खबरें चल रही हैं, लेकिन उन पर बिना पुष्टि के भरोसा न करें,यहां सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।कुछ कोशिशें जरूर हुई थीं, लेकिन उन्हें डिफेंस द्वारा इंटरसेप्ट कर लिया गया है. आम जनता को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। मेरे पीछे मेट्रो स्टेशन और भी दिखाई दे रहा है।इसके साथ प्रशांत ने कहा कि मेरा सभी से निवेदन है कि फेक न्यूज न फैलाएं और घबराएं नहीं, यहां स्थिति सामान्य है. दुबई सुरक्षित है और उम्मीद है कि जो बातें हैं, वे भी जल्द ठीक हो जाएंगी हमें भगवान पर भरोसा रखना चाहिए. अगर आपके कोई रिश्तेदार या दोस्त यहां हैं, तो उनके लिए बिल्कुल चिंता न करें. अगर आपको पहले से न बताया जाए, तो शायद आपको पता भी न चले कि यहां कुछ हुआ है. मैं यह वीडियो अपने घर से बना रहा हूं ताकि आपको बड़ा व्यू दिखा सकूं।आप पीछे पूरा ओपन स्काई देख सकते हैं. यह जुमेरा एरिया है, और सामने दिखाई दे रही है. ट्रैफिक दोनों तरफ सामान्य रूप से चल रहा है. आज संडे भी है, इसलिए लोग काम पर कम जा रहे हैं, फिर भी सब कुछ सामान्य है. इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि बेवजह चिंता न करें यहां सब कुछ सामान्य और सुरक्षित है। जबलपुर निवासी शैलेश जैन ने बताया कि हम चार दोस्त 21 फरवरी को अबूधाबी घूमने आए थे. हमारी वापसी 28 फरवरी को निर्धारित थी।28 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे ہمیں अचानक जानकारी मिली कि हमारी फ्लाइट कैंसिल हो गई है. उस समय तक हम सुबह 9 बजे होटल से चेक-आउट कर चुके थे. जब हम दोबारा होटल पहुंचे और रुकने की व्यवस्था करनी चाही, तो पता चला कि होटलों के किराए लगभग तीन गुना बढ़ चुके हैं. ऐसी स्थिति में हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल हम यहां अनिश्चित समय के लिए फंसे हुए हैं. यह स्पष्ट नहीं है कि एयरपोर्ट कब खुलेगा और उड़ानें कब शुरू होंगी. इस वजह से हम सभी मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं. वापसी की तैयारी के कारण हमारे पास सीमित धनराशि ही बची थी, जो अब लगभग समाप्त होने की स्थिति में है. हम भारत सरकार से विनम्र प्रार्थना करते हैं कि इस परिस्थिति में फंसे भारतीय पर्यटकों की मदद के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। विदेश में अचानक ऐसी स्थिति बन जाने पर कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इसलिए सरकार से अनुरोध है कि हमारी समस्या पर ध्यान देकर हमें सुरक्षित और शीघ्र स्वदेश लौटने में सहायता प्रदान करें। बाइट शैलेश जैन निवासी जबलपुर बाइट प्रशांत विश्वकर्मा स्थानीय व्यापारी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBhanu Sharma
Mar 02, 2026 15:02:16
Dholpur, Rajasthan:होली और रमजान के त्योहारों को देखते हुए धौलपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर सीओ सिटी कृष्णराज के नेतृत्व में शहर में पैदल गश्त निकाली गई। यह पैदल गश्त गुलाब बाग चौराहे से शुरू होकर संतर रोड, सब्जी मंडी, लाल बाजार और जगन चौराहा होते हुए निकाली गई। गश्त के दौरान लोगों से शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जाएगी और जगह-जगह पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा। पैदल गश्त के दौरान सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़, निहालगंज थाना प्रभारी अमित शर्मा, ट्रैफिक इंचार्ज बलविंदर सिंह सब इंस्पेक्टर हरेंद्र और आरएसी के जवान मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा सके।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 02, 2026 15:01:58
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Mar 02, 2026 14:48:16
Bagaha, Bihar:बगहा के रामनगर से आ रही बड़ी खबर है जहाँ हरिनगर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लोडेड स्पीड ट्रैक्टर का ब्रेक फेल होने से बाइक सवार दब गए। हरिनगर स्टेट बैंक के सामने गन्ना लदा ट्रेक्टर ट्रॉली अचानक बाइक सवार पर पलट गया, जिससे यातायात लगभग दो घंटे तक बाधित रहा। बताया जा रहा है कि अचानक गन्ना लदे ट्रैक्टर का ब्रेक फेल होने से लोडेड वाहन अनियंत्रित हो गयी जिसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया,लेकिन گाड़ी नहीं रुकी। इसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी को रॉन्ग साइड की तरफ मोड़ दिया, जिससे ट्रॉली पलट गई जिसमें रायबरेली महुआ की निवासी अदालत हुसैन की ग्लैमर मोटरसाइकिल दब गई। हालांकि बाइक सवार भी आंशिक रूप से जख़्मी हो गया। बताएं कि मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने तेजी दिखाते हुए अपनी जान बचाई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया है। लिहाजा हरिनगर सुगर मिल्स के जेसीबी द्वारा मलबे को हटाकर यातायात सुचारू किया गया। उसके बाद स्थानीय लोगों औऱ यात्रियों ने राहत की सांस ली।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 02, 2026 14:47:59
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी मंदिर में वार्षिक मेले के समापन के बाद भी बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से आए भक्त बाबा श्याम के दर्शन कर मनोकामनाएं मांग रहे हैं। मंदिर परिसर में 14 लाइनों में श्रद्धालुओं का रैला देखने को मिला। भक्त धीरे-धीरे कदम बढ़ाते हुए श्याम दरबार तक पहुंचे और विधि-विधान से दर्शन किए। मंदिर के तोरणद्वार पर श्याम भक्तों ने खेली होली। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर चेहरों को रंगों से सराबोर कर दिया। ढोल और डीजे की धुनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए और होली की मस्ती में झूमते रहे। पूरा परिसर भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा दिखाई दिया। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए मंदिर कमेटी के गार्ड और पुलिस जाप्ता तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक दर्शन किए और बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Mar 02, 2026 14:47:07
Indore, Madhya Pradesh:होली के त्योहार पर इंदौर में अलग ही उल्लास उत्सव देखने को मिलता है वही होली के साथ-साथ रंग पंचमी पर सबसे बड़ी गैर भी इंदौर शहर में निकलती है जिसको लेकर अब त्योहारों को मद्देनजर नजर रखते हुए बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की अलग अलग तैयारिया है वही इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह भी लगातार पुलिस कर्मियों को निर्देशन देते नजर आ रहे हैं वही वही इस बार त्योहार पर स्मार्ट पुलिसिंग भी देखने को मिलेगी जहाँ पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से शहर भर में सतत निगरानी रखी जाएगी वहीं कानून व्यवस्था बनी रहे इस बात को लेकर भी आमजन और व्यापारियों सेबी अपील की गई है जी मीडिया से एक्सक्लूसिव चर्चा में इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए लगातार पुलिस मॉनिटरिंग कर रही है अलग-अलग क्षेत्र में पुलिस टीम भ्रमण कर रही है वहीं जगह-जगह पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है वही तकनीकी युग में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस पूरे शहर भर में निगरानी रख रही है उन्होंने कहा कि बदमाशों पर भी प्रभावी कार्रवाई की गई है
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 02, 2026 14:46:52
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम शहर में होली पर्व की परंपरागत आस्था और उत्साह के साथ होलिका दहन की शुरुआत हो गई है। शाम होते ही मोहल्लों में महिलाओं ने एकत्र होकर विधि-विधान से होलिका पूजन किया। विशेष परंपरा के अनुसार नई फसल के प्रतीक गेहूं की कली को होलिका की अग्नि पर सेककर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया गया, जिसे समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान होलिका को पारंपरिक तरीके से गोबर से बने आभूषणों से सजाया गया, जो ग्रामीण संस्कृति की झलक प्रस्तुत करता है। पूजा के पश्चात निर्धारित मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। नवविवाहित दंपतियों ने होलिका की परिक्रमा कर सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे माहौल में भक्तिभाव, लोकपरंपरा और उत्सव की रंगत साफ झलकती रही.
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top