Back
हरियाणा–आफ्रीका साझेदारी सूरजकुंड: कौशल विकास से युवाओं को मिलने लगे रोजगार मौके
VRVIJAY RANA
Feb 13, 2026 13:00:42
Chandigarh, Chandigarh
एंकर: फरीदाबाद के सूरजकुंड में शुक्रवार को आयोजित हरियाणा–अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी बैठक के दौरान विभिन्न अफ्रीकी देशों के राजदूतों एवं उच्चायुक्तों ने हरियाणा के साथ कौशल विकास, उद्यमिता, औद्योगिक निवेश, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, आईटी, पर्यटन और सांस्कृतिक सहयोग के क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की। अफ्रीकी देशों और हरियाणा सरकार के सहयोग से इन क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
वीओ: हरियाणा–अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी बैठक के दौरान शुक्रवार को विभिन्न अफ्रीकी देशों के राजदूतों एवं उच्चायुक्तों ने हरियाणा के साथ कौशल विकास, उद्यमिता, औद्योगिक निवेश, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, आईटी, पर्यटन और सांस्कृतिक सहयोग के क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की। अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने हरियाणा सरकार की नीतियों, डिजिटल प्रणालियों और औद्योगिक सुगमता तंत्र की सराहना करते हुए भविष्य में ठोस सहयोग का भरोसा जताया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि हरियाणा सरकार हर स्तर पर सहयोग और समर्थन प्रदान करेगी ताकि व्यापारिक साझेदारी के क्षेत्रों को मजबूती मिल सके। दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधि मिस्टर पीटर सैक ने हरियाणा के साथ कौशल एवं उद्यमिता आधारित कार्यक्रमों, पर्यटन विकास, युवाओं को कौशल आधारित रोजगार उपलब्ध कराने तथा फूड प्रोसेसिंग उद्योग से जुड़े क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में संयुक्त पहल दोनों पक्षों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। तंजानिया की हाई कमिश्नर मिसेज अनीश कपूफि ने हरियाणा और तंजानिया के बीच पूर्व से स्थापित साझेदारियों का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा के किसान तंजानिया में कृषि, व्यापार,खनन, विनिर्माण तथा प्लाईवुड उद्योग में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों के बीच पारंपरिक सहयोग भविष्य में भी और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ेगा और दोनों पक्ष मिलकर नए अवसर विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रवांडा की हाई कमिश्नर मिस जैकलिन मुकांगीरा ने हरियाणा के सिंगल विंडो सिस्टम और औद्योगिक स्वीकृति प्रक्रिया की तीव्र एवं पारदर्शी व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह निवेशकों के लिए अत्यंत अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। उन्होंने हरियाणा में रवांडा के निवेशकों के लिए विशेष अवसरों का उल्लेख करते ہوئے जी-टू-जी और व्यापारिक बैठकें के लिए औपचारिक आमंत्रण भी दिया। घाना के हाई कमिश्नर प्रोफेसर क्वासी ने कहा कि अफ्रीकी देशों में कॉफी का व्यापक उत्पादन होता है और कॉफी प्रोसेसिंग तथा मार्केटिंग के क्षेत्र में हरियाणा द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने सीया बटर (Shea Butter) के व्यापार को लेकर हरियाणा के साथ सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई। साथ ही उन्होंने हरियाणा सरकार के डिजिटल सिस्टम और आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर की प्रशंसा करते हुए इन क्षेत्रों में संयुक्त कार्य करने में गहरी रुचि व्यक्त की। युगांडा की हाई कमिश्नर प्रोफेसर जॉयस ने कहा कि पिछले छह वर्षों में भारत में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने हरियाणा की उल्लेखनीय प्रगति देखी है। उन्होंने प्राकृतिक संसाधन आधारित उद्योगों और विनिर्माण क्षेत्र में हरियाणा के साथ सहयोग बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने यह भी बताया कि युगांडा भारतीय नागरिकों को एक माह का नि:शुल्क वीज़ा ऑन अराइवल प्रदान करता है और हरियाणा के उद्यमियों व युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य एवं निवेश के लिए आमंत्रित किया। मिस्र (इजिप्ट) के योजना एवं आर्थिक सहयोग मंत्रालय की डिप्टी चीफ ने कहा कि हरियाणा ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास किया है। उन्होंने कहा कि मिस्र और हरियाणा के बीच व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संबंध पहले से ही मजबूत हैं, जिन्हें औद्योगिक सहयोग, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से नई दिशा दी जा सकती है। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि सूरजकुंड की पावन एवं सांस्कृतिक धरती से भारत–अफ्रीका साझेदारी के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला लोक परंपरा, हस्तशिल्प, रचनात्मकता और मानवीय कौशल का वैश्विक मंच है, जो सांस्कृतिक जुड़ाव और आर्थिक सहयोग को मजबूत बनाता है।
बाइट: नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री, हरियाणा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JGJugal Gandhi
FollowFeb 13, 2026 14:31:010
Report
RGRupesh Gupta
FollowFeb 13, 2026 14:30:440
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 13, 2026 14:30:320
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 13, 2026 14:19:510
Report
DBDURGESH BISEN
FollowFeb 13, 2026 14:19:350
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 13, 2026 14:19:200
Report
117
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 13, 2026 14:19:090
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 13, 2026 14:18:540
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 13, 2026 14:18:390
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowFeb 13, 2026 14:18:040
Report
0
Report