Back
तेज प्रताप बनाम संतोष रेणु: धमकी और रंगदारी मामले में पुलिस जांच शुरू
IKIsateyak Khan
Dec 30, 2025 03:45:16
Danapur, Bihar
धमकी व रंगदारी मांगने का आरोप अब संतोष रेणु यादव ने सुरक्षा की गुहार लगाते बेउर में तेजप्रताप यादव के खिलाफ किया सनहा दर्ज
पटना में राजनीतिक विवाद के बीच आरोप–प्रत्यारोप की जंग तेज हो गई है। तेज प्रताप ने धमकी और रंगदारी मांगने का मुकदमा अपने पार्टी के प्रवक्ता रहे संतोष रेणु पर सचिवालय थाना में दर्ज कराया है, तो वहीं संतोष रेणु यादव ने भी अपनी सुरक्षा की गुहार बेउर थाना में लगाई है। ये रिपोर्ट देखिए…
पटना में जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेज प्रताप और इसी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता रहे माधव सेवा के अध्यक्ष संतोष रेणु यादव आमने–सामने हैं।
तेज प्रताप ने सचिवालय थाना में केस दर्ज कराया है, आरोप है कि उनसे धमकी दी गई और रंगदारी मांगी गई。
वहीं दूसरी तरफ संतोष रेणु यादव ने बेऊर थाने में आवेदन देकर कहा है कि उनकी और उनके परिवार को जान को खतरा है।
उनका आरोप है कि राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें फंसाने की तैयारी चल रही है।उन्होंने बताया कि मेरी जान को खतरा है… तेजप्रताप द्वारा मुझे बदनाम कर झूठे केस में फंसाने की कोशिश की जा रही है… निष्पक्ष जांच और सुरक्षा चाहिए।
पुलिस के बयान: दोनों पक्षों के आरोपों के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही सच सामने आएगा। भानू प्रताप सिंह, सिटी एसपी (पश्चिमी), पटना ने कहा कि लिखित शिकायतें मिली हैं। मामले की जांच की जा रही है। सभी बिंदुओं पर निष्पक्ष तरीके से जांच होगी। फिलहाल सनहा दर्ज किया है जाँच जारी है.
फिलहाल दोनों तरफ से दावे और तर्क जारी हैं… और अब सारी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि आखिर सच क्या है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 30, 2025 05:21:060
Report
DIDamodar Inaniya
FollowDec 30, 2025 05:20:500
Report
RSRajkumar Singh
FollowDec 30, 2025 05:19:270
Report
NKNished Kumar
FollowDec 30, 2025 05:19:060
Report
RVRajat Vohra
FollowDec 30, 2025 05:18:500
Report
NKNished Kumar
FollowDec 30, 2025 05:18:020
Report
KKKARAN KHURANA
FollowDec 30, 2025 05:17:550
Report
KCKumar Chandan
FollowDec 30, 2025 05:17:400
Report
0
Report
SSSUNIL SINGH
FollowDec 30, 2025 05:15:350
Report
MSMrinal Sinha
FollowDec 30, 2025 05:15:200
Report
0
Report
0
Report
0
Report