Back
नीतिश कुमार की समृद्धि यात्रा के लिए पटना प्रशासन सतर्क, सुरक्षा इंतजाम कड़े
IKIsateyak Khan
Mar 25, 2026 14:33:18
Danapur, Bihar
26 मार्च 2026 कों मुख्यमंत्री Nitish Kumar की प्रस्तावित “समृद्धि यात्रा” को लेकर पटना में प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को फुलवारीशरीफ क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी पटना श्रीषित कपिल , एसएसपी पटना कार्तिकेय के शर्मा, सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारीगण ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले AIIMS पटना परिसर पहुंचकर प्रस्तावित हेलिपैड निर्माण स्थल का जायजा लिया। यहाँ सुरक्षा, बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद टीम ने AIIMS गोलाम्बर के आसपास सड़क एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सड़क की मरम्मत, साफ-सफाई और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण का अगला चरण मुरादपुर, फुलवारीशरीफ में प्रस्तावित अनुसूचित जाति छात्रावास स्थल रहा, जहाँ निर्माण से जुड़ी प्रगति और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभाग को निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। समृद्धि यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 25, 2026 15:39:340
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 25, 2026 15:39:130
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 25, 2026 15:38:580
Report
MSManish Singh
FollowMar 25, 2026 15:38:370
Report
KMKIRAN MANNA
FollowMar 25, 2026 15:33:450
Report
SRSanjoy Rajbanshi
FollowMar 25, 2026 15:32:090
Report
ADAnup Das
FollowMar 25, 2026 15:30:550
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 25, 2026 15:30:180
Report
851
Report
864
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 25, 2026 15:19:55781
Report
846
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 25, 2026 15:19:10Noida, Uttar Pradesh:SNO. 2388 MR NO. 17923/16 - 3.563(3-22.8acre-gunta) shindlaghatta nadipinayakanahalli 43
848
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 25, 2026 15:18:50807
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 25, 2026 15:18:36753
Report