Back
जल जीवन मिशन: 26 इंजीनियरों पर कार्रवाई, 12 निलंबित, नोटिस व तबादले जारी
RRRakesh Ranjan
Mar 25, 2026 15:19:55
Noida, Uttar Pradesh
जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए 26 इंजीनियरों पर कार्रवाई की, जिनमें 12 निलंबित किए गए। कुछ के खिलाफ जांच और नोटिस जारी हुए, जबकि कई का तबादला किया गया
अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और जूनियर इंजिनियर रैंक के 12 इंजिनियरों को निलंबित कर दिया है
चार अधिशासी अभियंता के खिलाफ विभागीय अनुशासनिक जांच कराने के निर्देश दिए हैं
इसके अलावा परियोजना के कार्यों में धीमी प्रगति को लेकर तीन अधिशासी अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही विभिन्न योजनाओं से शिकायत मिलने के बाद सात इंजीनियरों का तबादला कर दिया गया है
जल निगम ग्रामीण विभाग ने जिन कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है, उसमें लखीमपुर खीरी के अधिशासी अभियंता अविनाश गुप्ता, जौनपुर के अधिशासी अभियंता सौमित्र श्रीवास्तव, गाजीपुर के अधिशासी अभियंता मो. कासिम हाशमी, चंदौली के कार्यवाहक अधिशासी अभियंता अमित राजपूत, चंदौली के सहायक अभियंतय सीताराम यादव, बिजनौर के सहायक अभियंता अकबर हसन, औरैया के जूनियर इंजिनियर अनुराग गोयल, हाथरस के कुलदीप कुमार सिंह, आजमगढ़ के राजेन्द्र कुमार यादव, बरेली के रूप चन्द्र, बाराबंकी के जूनियर इंजिनियर अवनीश प्रताप सिंह और कुशीनगर के कार्यवाहक खंडीय लेखाकार धर्मप्रकाश महेश्वरी शामिल हैं।
जल निगम ग्रामीण विभाग ने चार इंजिनियरों के खिलाफ विभागीय अनुशासनिक जांच के आदेश दिए हैं। इसमें औरैया के अधिशासी अभियंता अमन यादव, मैनपुरी के अधिशासी अभियंता अंकित यादव, प्रयागराज के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुट्टी, शामली के कार्यवाहक अधिशासी अभियंता फूल सिंह यादव शामिल हैं। इसके अलावा तीन गाजियाबाद के अधिशासी अभियंता भारत भूषण, आगरा में तैनात अमित कुमार और मीरजापुर में तैनात राजेश कुमार गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है
सहायक अभियंता विपिन कुमार वर्मा को प्रतापगढ़ से चंदौली स्थानांतरित कर दिया गया है। रामपुर में तैनात मो.असजद को रामपुर से चंदौली, प्रदीप कुमार मिश्रा को बाराबंकी से बिजनौर, उदयराज गुप्ता को चंदौली से रामपुर, अमित कुमार को शामली से बाराबंकी, चन्द्र बोध त्यागी को मैनपुरी से आजमगढ़ और जूनियर इंजिनियर अजय कुमार को कौशांबी से आजमगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma1
FollowMar 25, 2026 16:05:020
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 25, 2026 16:04:43Noida, Uttar Pradesh:S NO. 2685 MR NO. 1804216 - 2 shindlaghatta nadipinayakanahalli 68p3
0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowMar 25, 2026 16:04:240
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 25, 2026 16:03:580
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 25, 2026 16:02:460
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 25, 2026 16:02:200
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 25, 2026 16:01:310
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowMar 25, 2026 16:01:070
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowMar 25, 2026 16:00:360
Report
ASArvind Singh
FollowMar 25, 2026 16:00:210
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 25, 2026 15:50:30967
Report
MSManish Sharma
FollowMar 25, 2026 15:50:10894
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowMar 25, 2026 15:49:44834
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 25, 2026 15:49:23950
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 25, 2026 15:49:09992
Report