Back
समस्तीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारी, हालत गंभीर
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 25, 2026 15:39:34
Bihar
समस्तीपुर जिले की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर शिव मंदिर के पास बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने बाइक से जा रहे एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। युवक को पंजरे में एक गोली लगी है। युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा गांव के धर्मेंद्र कुमार का पुत्र अनमोल कुमार बतलाया गया है। घटना की सूचना पर परिवार के लोगों ने युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ युवक का उपचार जारी है युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में युवक के पिता धर्मेंद्र का बताना है कि वह ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनके पुत्र को गोली मार दी गई है। वह भागे भागे अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र दूधपुरा से चकनूर की ओर जा रहा था। वह बाइक पर अकेले था इसी दौरान एक अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। इस दौरान गोली की आवाज सुन जब आसपास के लोग जुटने लगे तो दोनों बदमाश फरार हो गए। बाद में युवक को स्थानीय लोगों की मदद से शहर के एक निजी अस्पताल में लाया गया है। बताया गया है कि युवक को गोली पंजरे से जाकर पीठ की ओर फंस गई है। हालांकि उन्होंने किसी से दुश्मनी अथवा पूर्व धमकी की बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि घटना किस कारण से हुई है यह उनका पुत्र ही बता सकता है। अभी युवक बेहोशी की स्थिति में है जिस कारण उसका बयान नहीं हो पाया है। पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा मुफ़स्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बतलाया कि गोलीबारी की घटना में एक युवक जख्मी हुआ है जिसका उपचार अभी निजी अस्पताल में चल रहा है। युवक अभी बयान नहीं हो पाया है। परिवार के लोगों से भी पूछताछ की गई है। वह भी कुछ खास नहीं बता पा रहे हैं की घटना किस कारण से हुई है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SRShivam RAj
FollowMar 25, 2026 16:35:040
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 25, 2026 16:34:540
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 25, 2026 16:34:370
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 25, 2026 16:34:170
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 25, 2026 16:33:580
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 25, 2026 16:33:440
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 25, 2026 16:33:280
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 25, 2026 16:33:150
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 25, 2026 16:32:580
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 25, 2026 16:32:380
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 25, 2026 16:32:230
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 25, 2026 16:30:530
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 25, 2026 16:30:380
Report