Back
बिहार में अपराध बढ़ोतरी पर विधानसभा में विपक्ष के सवाल, सरकार ने डाटा के साथ जवाब दिया
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 12, 2026 11:51:07
Patna, Bihar
बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान आरजेडी विधान पार्षद अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सरकार से राज्य में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर सवाल पूछा उन्होंने कहा कि राज्य में चोरी, अपहरण जैसे अपराध की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। उन्होंने सरकार से पूछा कि लगातार जो अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, इसका क्या कारण है और सरकार इसके लिए क्या अभियान चला रही है
सरकार की तरफ से गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा की वर्ष 2004 की तुलना में 2024 में संज्ञेय अपराध के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 2004 में कुल 1,15,216 मामले दर्ज हुए थे, जो 2024 में बढ़कर 3,52,000 हो गए। चोरी के मामले 11,518 से बढ़कर 22,760 हो गए, जबकि अन्य अपराधों के आंकड़े भी बढ़े हैं गृह मंत्री ने अपहरण के मामलों पर सफाई देते हुए कहा कि कुल मामलों में अपहरण के कुल मामले इस अवधि में 20 हजार 468 हो गया. इनमे से केवल 158 घटनाएं हत्या या फिरौती से जुड़ी تھیں, जबकि 14,062 मामले शादी या घर से भागने से संबंधित थे
अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि ये लोग जो जंगलराज और मंगलराज की तुलना करते रहते हैं, तो अब इनकी आंखें खुल गई हैं न नीतीश कुमार की सरकार में लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं, यदि यही मंगलराज है तो इससे बेहतर तो जंगलराज था जिसपर सम्राट चौधरी ने विरोध किया।
उपर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मात्र 158 लोगों का ही अपहरण हत्या और फिरौती की नीयत से हुआ है। केस तो दर्द होंगे ही। तमाम तरह के माध्यमों से केस दर्ज हो रहे हैं। 2004 में बिहार की आबादी साढ़े छह करोड़ थी और आज 14 करोड़ आबादी है
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि आप अपने समय को इसको 'जंगलराज' कहते हैं, बट हमारे समय तो 1 लाख 32 हज़ार, इतना था और आपके यहाँ कुछ डेटा उन्होंने दिया कि आपके यहाँ कुछ बढ़ गया है। एक तो है कि जनसंख्या... जब उस समय था, 20 साल में बिहार की जनसंख्या बढ़ी है। दूसरी बात है कि उनके समय में तो कोई हिम्मत भी नहीं करता था एफआईआर करना। अब तो ई-पोर्टल से, और जीरो एफआईआर सब प्रोविजन लागू किया गया है। तो निश्चित रूप से एफआईआर करने की संख्या में वृद्धि हुई।
लेकिन मंत्री जी ने स्पष्ट रूप से कहा सदन में, कि जो अपहरण, रंगदारी या इस तरह के जितने भी केसेस आये हैं, लगभग 14 हज़ार कुछ नंबर उन्होंने दिया... उसमें से मात्र 138 केस ही पाए गए जो रंगदारी, हत्या, अपहरण को लेकर रिलेट करता था बाकी जो एफआईआर हुए हैं, वो कहीं घर में कोई गुस्सा से भाग गया, 24 घंटा नहीं मिला, मां-बाप से परेशान हो के भाग गया, भाई से परेशान हो के भाग गया, बहन से परेशान हो के... पारिवारिक कलह से जो भाग गया। बाद में उसकी रिकवरी हुई तो वो अपहरण का केस नहीं हुआ। दूसरा है कि लड़का-लड़की का केसेस जो हुआ, उस तरह का जो केसेस था।
बाइट---- अशोक चौधरी मंत्री बिहार सरकार
सम्राट चौधरी ने स्पष्ट रूप से कहा कि मात्र 148 केस जो हैं, वो एक तरह से पूरे हमारे इस... जिसका डेटा उन्होंने दिया, कार्यकाल का है... जो हमारे यहाँ हीनियस माना जा सकता है। बाकी पर हमारी सरकार सब पर काम कर रही है।
तो उन्होंने स्पष्ट रूप से जो डेटा दिया, उसके माध्यम से उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि आपके समय में जो पॉपुलेशन कितना था, हमारे समय पॉपुलेशन कितना है। हमारे यहाँ केसेस का नंबर बढ़ा है, उसका कारण ये है। और हमारे यहाँ जो हीनियस क्राइम है उनकी संख्या 138 ही है
बाइट---- अशोक चौधरी मंत्री बिहार सरकार
बीजेपी के MLC सजंय मयूख ने कहा
सरकार ऐतबार पर चलता है। और बिल्कुल बिहार की जनता का भरोसा है आदरणीय नीतीश जी पर, गृह मंत्री सम्राट चौधरी जी पर। और इसीलिए उन्होंने डाटा को बिल्कुल अलग-अलग करके आदरणीय गृह मंत्री जी ने समझा दिया। लेकिन, जिसको 'राजनैतिक रतौंधी' हो जाए, उसका कोई इलाज नहीं होता। किसी अस्पताल में इलाज नहीं होता। जब केवल राजनीति के लिए राजनीति की जाए, उसकी भी राजनीति नहीं होती। तो बिल्कुल साफ है, अभी 100 से अधिक कुछ ही केस हैं जो हीनियस क्राइम हैं।तो आप देख लीजिये न, कहाँ घट गया। कहाँ डकैती? कहाँ फिरौती? कहाँ अपहरण? कहाँ रंगदारी? कहाँ राजनैतिक संरक्षण? सब कुछ समाप्त हो चुका है जो थोड़ा-बहुत है, वह भी गृह मंत्री जी ने स्पष्ट किया है कि पाताल से भी ढूँढ निकालेंगे तो बिहार की जनता का पूरा भरोसा भारतीय जनता पार्टी, जेडीयू और एनडीए पर है।
बाइट---- संजय मयूख बीजेपी एमएलसी
कांग्रेस के विधायक अभिषेक रंजन ने कहा यह मुझे कहने की ज़रूरत नहीं है कि बिहार में कानून व्यवस्था किस हिसाब से चल रही है। आप खुद लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और लगातार अखबार के जो पृष्ठ हैं वो बिहार में जो बढ़ रहा है क्राइम उससे पटी रह रही हैं। आप नीट छात्रा का मामला देखिए, दरभंगा में छोटी बच्ची के साथ जिस हिसाब से रेप किया गया, मोतिहारी में एसिड अटैक हुआ, राजगीर में दो सैलानियों—दो पुरुष और दो महिला सैलानियों—की हत्या हो गई और अभी तक कोई गुत्थी सरकार सुलझाने की स्थिति में नहीं है।
बाइट---- अभिषेक रंजन कांग्रेस विधायक
बिहार के कई से गाँव से लड़कियां अचानक गायब हो रही हैं, ह्यूमन ट्रैफिकिंग का जो सिंडिकेट है बिहार में ACTV है, उसपर सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। और एक आंकड़े के हिसाब से देखिए तो मधेपुरा, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, कैमूर, मुंगेर, सुपौल, मोतिहारी, कटिहार, सोनपुर, मुजफ्फरपुर—इन सारे जगहों पे अखबार पिछले 15-20 दिनों के अंदर में हर जगह महिलाओं के साथ जघन्य अपराध हुए हैं। और अभी देखिए आज पटना में दिन-दहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई चाकू से गोद-गोद के। आप आज पप्पू यादव की कोर्ट में पेशी थी और किसी व्यक्ति ने यह धमकी भरा संदेश भेजा कि हम पटना के कोर्ट को बम से उड़ा देंगे। इसपर सरकार को ध्यान देना चाहिए और सरकार को अपनी स्थिति अब लगातार विपक्ष जो है यही मांग रख रहा है कि जो बिगड़ रही कानून व्यवस्था बिहार में है उसपर सरकार अपना जबाब दे
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WJWalmik Joshi
FollowFeb 12, 2026 13:19:120
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 12, 2026 13:18:400
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 12, 2026 13:18:260
Report
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 12, 2026 13:18:10Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ICC MEN'S T20 WORLD CUP 2026, INDIA VS NAMIBIA MATCH/ OUTSIDE VISUALS FROM STADIUM/ VOX-POP
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 12, 2026 13:17:250
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 12, 2026 13:17:180
Report
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 12, 2026 13:17:050
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 12, 2026 13:16:440
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 12, 2026 13:16:280
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 12, 2026 13:15:250
Report
RSR.B. Singh
FollowFeb 12, 2026 13:15:140
Report
0
Report
0
Report