Back
दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रचार थमा, बूथों पर सुरक्षा के बीच मतदान शुरू
PJPrashant Jha2
Nov 09, 2025 12:52:38
Patna, Bihar
विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे एवं अंतिम चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर रविवार की शाम थम गया। इसके साथ ही चुनाव मैदान से दलों के स्टार प्रचारक बाहर हो गए। चुनावी सभाएं, रैली एवं रोड शो पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग गया। अब दूसरे चरण के लिए मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान आरंभ होगा। सोमवार को प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से विजयी बनाने की अपील करेंगे।दूसरे चरण में 3,70,13,556 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,95,44,041 पुरुष एवं 1,74,68,572 महिला मतदाता हैं। दूसरे चरण में 1302 प्रत्याशियों में 136 महिला एवं 1165 पुरुष एवं एक थर्ड जेंडर प्रत्याशी हैं।
कुल 45,399 बूथ स्थापित किए गए हैं जिसमें 40073 ग्रामीण और 5326 शहरी क्षेत्रों में हैं। नए मतदाता 5,28,954 हैं।दूसरे चरण में क्षेत्रफल में सबसे छोटा भागलपुर विधानसभा क्षेत्र (23.887 वर्ग किमी) है तो सबसे बड़ा चैनपुर (1814.15 वर्ग किमी) वाला विधानसभा है।
इसी तरह से सबसे कम 247574 मतदाता मखदुमपुर में हैं तो सबसे अधिक 367667 मतदाता हिसुआ विधानसभा क्षेत्र में हैं। दूसरे चरण में 595 बूथ महिलाओं द्वारा तो 91 बूथ दिव्यांग जन संभालेंगे।
दूसरे चरण में 316 माडल बूथ बनाए गए हैं। गये हैं। औसतन हर बूथ पर 815 मतदाता है। 63 हजार 373 सेवा मतदाता दूसरे चरण में हैं चिह्नित किए गए हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु के 6,255 दूसरे चरण में मतदान करेंगे।
सर्वाधिक 22 प्रत्याशी चैनपुर, सासाराम एवं गया टाउन सीट पर हैं। वहीं, सबसे कम पांच-पंच पांच प्रत्याशी लौरिया, चनपटिया, रक्सौल, सुगौली, त्रिवेणीगंज एवं बनमनखी में हैं।
दूसरे चरण में पश्चिम एवं पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई जिले में स्थिति शेष विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कराया जाना है
दूसरे चरण में ये दिग्गज हैं मैदान में
एनडीए की ओर से दो पूर्व उप मुख्यमंत्री (तार किशोर प्रसाद एवं रेणु देवी) के अतिरिक्त कई मंत्री चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।
इसमें झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, धमदाहा से लेशी सिंह, छातापुर से नीरज कुमार बबलू, गया टाउन से प्रेम कुमार, चकाई से मंत्री सुमित कुमार सिंह, अमरपुर से जयंत राज, चैनपुर से जमां खान, फुलपरास से शीला मंडल, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान का नाम सम्मिलित है।
महागठबंधन की ओर से दिग्गज चेहरे में सिकंदरा से राजद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी , कुटुंबा से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, कटिहार की कदवा सीट से कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान एवं भाकपा (माले) विधायक दल के नेता महबूब आलम मैदान हैं।
दूसरे चरण में सर्वाधिक संवेदनशील विधानसभा क्षेत्रों एवं बूथ की पहचान की गई है। इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के सात बूथ पर मतदान अपराह्न तीन बजे तक एवं 354 बूथ पर चार बजे तक होगा。
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAlok Tripathi
FollowNov 09, 2025 15:54:250
Report
ATAlok Tripathi
FollowNov 09, 2025 15:53:500
Report
0
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 09, 2025 15:48:034
Report
SMSandeep Mishra
FollowNov 09, 2025 15:47:434
Report
RKRupesh Kumar
FollowNov 09, 2025 15:47:281
Report
AGAbhishek Gour
FollowNov 09, 2025 15:47:172
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowNov 09, 2025 15:47:012
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowNov 09, 2025 15:46:482
Report
MKMohammad Khan
FollowNov 09, 2025 15:46:014
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 09, 2025 15:45:463
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowNov 09, 2025 15:45:281
Report
4
Report
2
Report