Back
श्री रामचंद्रजी मंदिर में विवाह उत्सव के अद्भुत दृश्य ने भक्तों को मंत्रमुग्ध किया
DGDeepak Goyal
Nov 09, 2025 15:45:46
Jaipur, Rajasthan
Anchor not needed. चांदपोल बाजार स्थित श्री रामचंद्रजी मंदिर में श्रीराम–जानकी विवाह उत्सव का सबसे अनुपम दृश्य देखने को मिला। श्रीराम–जानकी विवाह उत्सव के तहत विवाह के मुख्य कार्यक्रम संपन्न हुए। मंदिर परिसर में भक्तिभाव और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री सियाराम जी का आज भव्य श्रृंगार किया गया। सोने का सेवरा और रजवाड़ी आभूषणों से प्रभु का अलौकिक स्वरूप सजाया गया। शाम छह बजे हलकारा भवन, जाट के कुएं के रास्ते से भजन–कीर्तन के साथ बारात रवाना हुई। बैंड–बाजा, ढोल–नगाड़े, पचरंगा ध्वज, गजराज और घोड़ों के साथ निकली इस शाही बारात ने भक्तों का मन मोह लिया। दूल्हे सरकार के सेवागीर चंवर ढुलाते, अड़ानी पंखे झुलाते हुए चल रहे थे, वहीं बाराती इत्र और गुलाबजल की वर्षा करते हुए नाचते–गाते आगे बढ़े। हजारों श्रद्धालुओं ने इस दैवीय दृश्य का आनंद लिया। करीब आठ बजे बारात मंदिर प्रांगण पहुँची जहाँ जनकपुर वासियों ने बारात का भव्य स्वागत किया। ठाकुर जी को मोतियों के हार पहनाए गए और केसर–पिस्ता दूध पिलाकर स्वागत किया गया। इसके बाद ठाकुर जी रथ पर विराजे, मोतियों और पुष्पों की वर्षा के बीच रथ रवाना हुआ। मंदिर परिसर में स्थित जनकपुर द्वार पहुँचकर श्रीरामजी ने सोने की तलवार से तोरण मारा और सियाजी संग वरमाला का पावन कार्यक्रम हुआ। देर रात भावरी उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें भक्त समाज ने पारंपरिक भजनों के साथ विवाह की बधाई प्रस्तुत की।
8
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSundram Kumar
FollowNov 09, 2025 18:31:300
Report
MKMANISH KUMAR
FollowNov 09, 2025 18:31:030
Report
RSRAhul Sisodia
FollowNov 09, 2025 18:30:370
Report
RSRAhul Sisodia
FollowNov 09, 2025 18:30:100
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 09, 2025 18:19:072
Report
STSharad Tak
FollowNov 09, 2025 18:18:554
Report
BBBindu Bhushan
FollowNov 09, 2025 18:18:181
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 09, 2025 18:18:011
Report
NGNakibUddin gazi
FollowNov 09, 2025 18:17:503
Report
NGNakibUddin gazi
FollowNov 09, 2025 18:17:191
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowNov 09, 2025 18:17:073
Report
AMAnkit Mittal
FollowNov 09, 2025 18:16:543
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowNov 09, 2025 18:16:341
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowNov 09, 2025 18:16:122
Report