Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Prayagraj211002

प्रयागराज में बाढ़ से डूब गईं 200 नावें, नाविकों की मुश्किलें बढ़ीं!

MGMohd Gufran
Jul 18, 2025 07:06:04
Prayagraj, Uttar Pradesh
प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में फिर से होने लगी वृद्धि, जलस्तर में वृद्धि के साथ तेज हवा के चलते नदियों में लहरें भी उठ रहीं, लहरों के चलते गंगा और यमुना के किनारे खड़ी दो सौ नावें डूबी। एंकर -- संगम नगरी में गंगा और यमुना के जलस्तर में फिर से वृद्धि होने लगी है। दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि के साथ तूफान से उठ रहीं लहरें संगम क्षेत्र में रहने वालों के लिए मुसीबत लेकर आई हैं। गंगा और यमुना में तेज लहर होने के चलते करीब 200 से अधिक नावें डूब गई हैं, 50 से अधिक नावें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गंगा और यमुना में उठ रहे तूफान से नाविक भी परेशान हैं। नाविकों का कहना है कि उनकी रोजी रोटी का यही नावें सहारा हैं। कई दिनों से बाढ़ तो उन्हें परेशान कर ही रही है, अब बाढ़ में लहरें होने से गंगा और यमुना के तट पर खड़ी नावें डूब रहीं हैं या फिर क्षतिग्रस्त हो रही हैं। दो दिनों से गंगा और यमुना के जलस्तर में गिरावट आई थी, लेकिन एक बार फिर से जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि के साथ तेज हवा के चलते उठ रहीं लहरें डरा रहीं हैं। नाविक खौफजदा हैं। बाइट -- कुलदीप, नाविक बाइट -- सोनू निषाद, नाविक
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top