Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Begusarai851101

गंगा का रौद्र रूप: बेगूसराय में कटाव से गांवों में हड़कंप!

JCJitendra Chaudhary
Jul 17, 2025 02:31:26
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में एक बार फिर गंगा का रौद्र रूप देखने को मिला रहा। जहां गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। वही गंगा का कटाव से स्थिति विकराल होती जा रही है। सबसे भयावह हालत मधुरापुर गांव के आसपास की है। जहां गंगा का कटाव के कारण आबादी और रिंग बांध पर खतरा मंडराने लगा है। वही गंगा के कटाव होने से लोग अब डर के सहेय में रहने को मजबूर है। जबकि की गंगा का रौद्र रूप देखने के बाद लोग लगातार भयभीत होने लगे हैं। गंगा खतरा के निशान से 41.76 मीटर पर पानी है। अभी नदी का जलस्तर काफी बढ़ने लगा है।वही गंगा का पानी अभी प्रत्येक दिन करीब एक मीटर का लेवल बढ़ रहा है। इस गंगा का कटाव तेघड़ा प्रखंड के अयोध्या, बदलपुरा, मधुरापुर बीचला टोल, मधुरापुर दक्षिणबाड़ी टोल, मधुरापुर पुवारी टोल पर सबसे अधिक खतरा देखने को मिला रहा है। इस इलाके में आबादी 30 से 40 हजार के करीब है। लोगों का आरोप है कि इस दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं हो रही है। कटाव के कारण लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। लोग इस गंगा की कटाव से भयभीत है और रतजगा लोग करने को मजबूर है। जिससे की जान-माल की सुरक्षा हो सके। इस दौरान लोगों ने बताया कि मधुरापुर के पास एक 1 साल से कटाव हो रहा है। कीमती जमीन रह-रह कर गंगा में विलीन होती जा रही है। सूचना मिलने के बाद अधिकारी आते नहीं है। और आते भी है तो फोटो खिंचवा कर जाते हैं। बांध पर बालू भरा बोरा रख दिया गया है। लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। देखते ही देखते रोज सैकड़ों मीटर जमीन गंगा में समा रही है। बड़े-बड़े पेड़ गिरते जा रहे हैं। लेकिन गंगा मैया का रौद्र रूप कमने का नाम नहीं ले रहा है। तेजी से हो रहे कटाव और गंगा के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से लोग परेशान हैं। इस दौरान लोगों ने बताया कि सबको कहकर थक गए। दो-तीन दिन पहले अधिकारी देखने आए थे। बहस होने के बाद गुप्ता-लखमीनिया बांध पर बालू भरकर रख दिया गया। काम नहीं हो रहा है। अभी जलस्तर का बढ़ना और कटाव दोनों तेज है। सरकारी ठेकेदार कुछ कर नहीं रहे हैं। अयोध्या, बदलपुरा, मधुरापुर बीचला टोल, मधुरापुर दक्षिणबाड़ी टोल, मधुरापुर पुवारी टोला पर सबसे अधिक खतरा बना हुआ है। कर्बला के पास गुप्ता-लखमीनिया बांध टूट गया तो तेघड़ा बाजार से लेकर बरौनी का औद्योगिक क्षेत्र तक प्रभावित हो जाएगा। बांध से कटाव क्षेत्र की दूरी मात्र 20-25 मीटर रह गई है। ग्रामीणों ने कहा, 'जल संसाधन विभाग को इससे कोई मतलब नहीं है। सरकार का ध्यान नहीं है। ग्रामीण अपनी तरफ से कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इससे क्या होगा। अधिकारी दबाव पर आते हैं, लेकिन करते कुछ नहीं है। बात होती है तो सिर्फ बांध को बचाने की। अभी एक महीना से कटाव हो रहा है। अधिकारी गाड़ी से आकर सिर्फ फोटो खिंचवा कर चले जाते हैं। आवाज उठा रहे हैं, इसके बाद भी कुछ नहीं हो रहा है। एक जेसीबी आया है, जो मिट्टी काटकर गिरा रहा है। इससे क्या होगा बड़ी पहल करनी होगी। विभाग के मंत्री पहल करेंगे तभी कुछ हो सकता है।रोज 200 से 400 मीटर तक कटाव हो रहा है। ग्राउंड पर कुछ काम नहीं हो रहा है। पूरे सिस्टम को एक्टिव किया जाए, तभी कुछ हो सकता है। धरातल पर सिर्फ हवाबाजी हो रही है। करोड़ों की लागत से बना क्लोजर के साथ गुप्ता-लखमीनिया बांध पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है। इस दौरान हमारे संवाददाता जितेंद्र कुमार ने ग्राउंड जीरो से जायजा लिया है जहां लोगों ने इस कटाव के बारे में जानकारी दी है। WT जितेन्द्र कुमार बेगूसराय
2
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top