Back
झाबुआ में छेड़छाड़-मारपीट: पीड़िता ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की
UCUmesh Chouhan
Nov 21, 2025 15:17:41
Jhabua, Madhya Pradesh
झाबुआ शहर में छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में
वेट लिफ्टिंग में राज्य स्तर तक शहर का प्रतिनिधित्व कर चुकी महिला खिलाड़ी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। 15 नवंबर की रात छेड़छाड़ की घटना हुई।पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन अब पीड़िता ने पुलिस पर आरोपियों से नरमी बरतने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार को पीड़िता महिला थाने में बयान दर्ज कराने पहुंची। वो अपने साथ वेट लिफ्टिंग में जीते हुए पदक भी लेकर पहुंची थी। 19 वर्षीय खिलाड़ी ने बताया, जब वह पानी पूरी खाने पहुंची तो उसके साथ बदतमीजी कर कमेंट्स पास किए जिसका उसने विरोध किया तो विवेक, संदीप, अरविंद और गोलू निनामा ने मारपीट शुरू कर दी। उसने घटना की जानकारी भाई को दी और मदद के लिए बुलाया तो आरोपियों ने 7–8 लोगों के साथ मिलकर बेल्ट आदि से पीटा। मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया। पीड़िता का कहना है कि घटना में मारपीट करने वाले सभी पर कार्रवाई की जाए।
इधर एडिशनल एसपी प्रतिपालसिंह महोबिया ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों में से एक को तो पहले ही राउंडअप कर लिया गया था वहीं दो अन्य आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के ज्यादा होने के प्रश्न पर कहा कि पीड़िता के बयान एवं सीसीटीवी से मैच होने पर अगर आरोपी ज्यादा हुए तो उनके नाम जोड़े जाएंगे।
108
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PTPremal Trivedi
FollowNov 21, 2025 16:00:330
Report
ABATISH BHOIR
FollowNov 21, 2025 15:03:54153
Report
RTRAJENDRA THACKER
FollowNov 21, 2025 14:01:48115
Report
KBKETAN BAGDA
FollowNov 21, 2025 12:55:56163
Report
CJChirag Joshi
FollowNov 21, 2025 12:49:12184
Report
PAParakh Agarawal
FollowNov 21, 2025 12:45:16123
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
FollowNov 21, 2025 11:16:59122
Report
AKArpan Kaydawala
FollowNov 21, 2025 10:53:32124
Report
CPCHETAN PATEL
FollowNov 21, 2025 10:53:15142
Report
CJChirag Joshi
FollowNov 21, 2025 10:53:02142
Report
CPCHETAN PATEL
FollowNov 21, 2025 10:50:18151
Report
URUday Ranjan
FollowNov 21, 2025 10:18:39216
Report
MDMustak Dal
FollowNov 21, 2025 10:18:15163
Report
MDMustak Dal
FollowNov 21, 2025 10:18:01149
Report