Back
रामपुर बाघेलान के चोरमारी में नहर डूबे दो नाबालिग, खोज जारी
SLSanjay Lohani
Mar 09, 2026 12:50:09
Satna, Madhya Pradesh
सतना। जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरमारी में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब दो नाबालिग पुरवा नहर में नहाने के दौरान डूब गए। घटना के बाद से दोनों बच्चों की तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
जानकारी के अनुसार चोरमारी निवासी आर्यन मिश्रा (15) पिता संजीव मिश्रा और आयुष विश्वकर्मा (13) पिता सूर्यवली विश्वकर्मा रविवार दोपहर करीब 2 बजे नहर की ओर गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों नहर में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत नहर किनारे पहुंचे और अपने स्तर पर काफी देर तक बच्चों की तलाश करते रहे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने पहुंचकर नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम चोरमारी से सागौनी बाईपास तक नहर में लगातार सर्चिंग कर रही है। देर शाम तक दोनों नाबालिगों की तलाश जारी रही, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
घटना के बाद से गांव में चिंता और गम का माहौल बना हुआ है। वहीं दोनों बच्चों के परिजन और ग्रामीण मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस का कहना है कि बच्चों की तलाश के लिए लगातार अभियान जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma1
FollowMar 09, 2026 14:17:460
Report
RSRahul shukla
FollowMar 09, 2026 14:17:300
Report
ASAMIT SONI
FollowMar 09, 2026 14:17:120
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 09, 2026 14:16:590
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 09, 2026 14:16:320
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 09, 2026 14:16:110
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 09, 2026 14:15:350
Report
RSRavikant Sahu
FollowMar 09, 2026 14:06:530
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowMar 09, 2026 14:06:20Noida, Uttar Pradesh:Vinod Bansal, VHP spokesperson, commented on MIM Shoiab Jamai
0
Report
Chak Tawarif, Bilanda, Uttar Pradesh:*दिनांक 02.03.2026 को थाना गाजीपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पैगम्बरपुर बकरी में मिले युवती के हत्यायुक्त शव की घटना का थाना गाजीपुर पुलिस द्वारा सफल अनावरण करते हुये घटना में सलिंप्त अभियुक्ता सहित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार , के संबंध में श्रीमान क्षेत्राधिकारी जाफरगंज द्वारा दी गयी बाईट।*
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 09, 2026 14:06:010
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 09, 2026 14:05:500
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 09, 2026 14:05:280
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 09, 2026 14:05:040
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 09, 2026 14:04:430
Report