Back
शामली में नगरपालिका की लापरवाही से हलक में अटकी जान, दुकान के अंदर हो रही बारिश
Shamli, Uttar Pradesh
शामली: साल की पहली सर्द बारिश के दौरान शामली के मिल रोड पर एक अजीबो गरीब नजारा देखने को मिला, जहां एक दुकान के अंदर बारिश होती देख दुकानदार की सांसे हलक में अटक गई, वहीं नजारा देखने वाले लोगों ने सीधे तौर पर शामली नगर पालिका और कुर्सी पर बैठे जिम्मेदारों को कौसना शुरू कर दिया। दरअसल, दुकान के ऊपर भारी कूड़ा जमा होने के कारण बारिश का सारा पानी लिंटर से होते हुए दुकान में बरसने लगा, जिससे दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक शामली के मिल रोड पर नगर पालिका की करीब 52 दुकानें नगर पालिका बिल्डिंग से सटी हुई हैं। इन दुकानों में व्यापार चलाने वाले किरायेदारों से नगर पालिका द्वारा समय पर किराया वसूल लिया जाता है, लेकिन दुकानदारों को व्यवस्थाएं और स्वच्छ माहौल उपलब्ध कराने में नगर पालिका काफी पीछे है। शुक्रवार को बारिश के बीच जब मिल रोड पर नगर पालिका की निचली मंजिल पर सागर फोटो स्टूडियों के नाम से स्थित दुकान को खोला गया, तो दुकानदार की सांसे अटक गई। बारिश का पानी लिंटर से नीचे बरस रहा था। पानी के कारण दुकानदार का करीब 18 हजार का प्रिंटर खराब हो गया और लिंटर गिरने का खतरा भी मंडरा रहा है। दुकान को चलाने वाले सागर मलिक ने बताया कि यह कोई कुदरत का प्रकोप नही, बल्कि नगर पालिका शामली की लापरवाही का परिणाम हैं, क्योंकि दुकानों की छतों पर भारी मात्रा में कूड़ा पड़ा हुआ है, जिसके चलते अवरूद्ध हुआ बारिश का पानी उसकी दुकानल में बरस रहा है। पीड़ित ने बताया कि शिकायत के संबंध में कई बार नगर पालिका पहुंचकर कार्रवाई की मांग की गई है, लेकिन यहां कोई सुध लेने वाला नही है।
गौरतलब है कि शामली में नगर पालिका की लापरवाही से बारिश के दौरान सड़कों पर भीषण जलभराव समेत घरों व दुकानों में पानी घुसने की समस्या आम है। इससे प्रत्येक वर्ष प्रभावित लोगों को लाखों का नुकसान होता है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
IAImran Ajij
FollowMar 11, 2026 05:06:320
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 11, 2026 05:05:530
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 11, 2026 05:05:220
Report
AMAbhishek Mathur
FollowMar 11, 2026 05:03:430
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 11, 2026 05:03:290
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 11, 2026 05:03:190
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 11, 2026 05:03:040
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 11, 2026 05:02:460
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 11, 2026 05:02:320
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 11, 2026 05:02:100
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 11, 2026 05:01:470
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 11, 2026 05:01:370
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 11, 2026 05:01:230
Report
DPDharmendra Pathak
FollowMar 11, 2026 05:00:360
Report
DTDhiraj Thakur
FollowMar 11, 2026 05:00:200
Report