Back
असम दौरे से झामुमो ने विधानसभा चुनाव जमीन मजबूत करने की कोशिश शुरू की
DTDhiraj Thakur
Mar 11, 2026 05:00:20
Ranchi, Jharkhand
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के असम दौरे पर राजनीतिक बयानबाजी झारखंड में भी होने लगी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की नजर असम में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। सीएम हेमंत सोरेन असम में झामुमो की राजनीतिक जमीन को मजबूत करने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की नजर असम में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। झारखंड मुक्ति मोर्चा असम में अपनी राजनीतिक जमीन को उर्वर बनाने में जुटी है। सीएम हेमंत सोरेन ने असम में कई जनसभा को संबोधित किया तो वहीं, वहां के लोगों को अपने अधिकार के लिए चुनाव में उचित निर्णय लेने की अपील भी किया। मंत्री हाफिजुल हसन ने कहा, असम में बहुत दिनों से अंग्रेजों के समय से ही झारखंड को लोग जाकर बस गए हैं, उनके लोगों को वहां की सरकार को जो व्यवस्था देना था सही तरीके से नहीं दे रही। झामुमो की वहां मांग है। झामुमो को असम में अपना नेतृत्व क्षमता दिखाना है और अपना समर्थन भी जुटाना है। उनके हक के लिए लड़ना है। हिमांता आए थे तो न्यूजीलैंड की तरह फ्लॉप होकर हुए हम लोग फ्लॉप नहीं होगें, हम लोग सूर्य कुमार यादव और सैमसन की तरह जीतेंगे। बाइट ... हाफिजुल हसन, मंत्री
मंत्री योगेन्द्र महतो ने कहा, क्या झामुमो रीजनल पार्टी ही बन कर रहे, हम लोग अब राष्ट्रीय पार्टी की तरफ भी बढ़ेंगे। झारखंड में अब हमारा मजबूत स्तंभ है, हम लोग अब आगे की दिशा में बढ़ने की शुरुआत कर रहे हैं। असम की जनता का जो हक अधिकार छीना जा रहा है, उनके डिमांड पर उनके निवारण के लिए झामुमो आगे कदम बढ़ा रही है। बाइट ...योगेन्द्र महतो, मंत्री
कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने कहा, झामुमो इंडिया गंठबंधन के परिवार के रुप में है, सीएम हेमंत सोरेन अगर किसी स्टेट का दौरा कर रहे हैं तो अपनी पार्टी के मजबूती के लिए दौरा कर रहे हैं कहीं न कहीं आगे जाकर इससे इंडिया गठबंधन मजबूत होगा। इसमें कांग्रेस को आगे आकर झामुमो से बात करनी चाहिए, अगर साथ में असम में झामुमो का साथ मिलता है तो इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा। बाइट ...अनूप सिंह, विधायक, कांग्रेस
कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा, पूरे भारत में एक मात्र आदिवासी सीएम और बहुत चर्चित नाम हेमंत सोरेन है। असम में इस बार हम बीजेपी को हरा रहे हैं। वहां इंडिया गठबंधन का सकारात्मक दृष्टिकोण है। हमारा लीडरशिप सभी चीजों को गंभीरता से ले रही है। बाइट .. राजेश कच्छप, विधायक, कांग्रेस
मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, कॉलेजन सरकार है हमारी, कांग्रेस पार्टी को पहल करनी चाहिए, सीएम हेमंत सोरेन से बात करनी चाहिए और मिल कर अगर वहां लड़ें तो बेहतर होगा। मकसद बीजेपी को वहां हराना है। असाम में जो दुर्दशा है, नफरत भरी निगाहों से लोगों को देखा जा रहा, कट्टरता भरी जा रही है। जब हम लोग एक होंगे तभी बीजेपी को रोकेंगे बाइट ...इरफान अंसारी, मंत्री
पूर्णिमा साहू ने कहा, सीएम के असम दौरे पर कहा लोकतंत्र है जहां जाना چاہें जा सकते हैं। सीएम के असम जाने से वहां बीजेपी को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। बीजेपी ने वहां सब कुछ बना कर रखा है, वहां की जनता खुश है। जहां तक महागठबंधन का प्रश्न है जेएमएम और कांग्रेस को मिल कर चुनाव लड़ना है तो लड़े। बाइट ...पूर्णिमा साहू, विधायक, बीजेपी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 11, 2026 06:16:150
Report
AAAteek Ahmed
FollowMar 11, 2026 06:15:550
Report
SDShankar Dan
FollowMar 11, 2026 06:15:420
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 06:15:260
Report
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 11, 2026 06:00:36Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर
आधी रात अटल पथ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा.. तेज रफ्तार कार पलटी.. बीच सड़क 3 से 4 पलटी खाई तेज रफ्तार कार.. कार सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल. तेलीबांधा थाना इलाके का मामला
0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowMar 11, 2026 06:00:260
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowMar 11, 2026 06:00:150
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 05:45:110
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowMar 11, 2026 05:34:170
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 11, 2026 05:34:050
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 05:33:530
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 11, 2026 05:33:360
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 11, 2026 05:33:250
Report