Back
ग्रेडर से बाइक सवार की मौत, भीड़ ने चालक की धुनाई कर दी
DPDharmendra Pathak
Mar 11, 2026 05:00:36
Chatra, Jharkhand
चतरा में मिट्टी खुदाई व शमतलीकरण कार्य में लगे ग्रेडर मशीन के चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में व्यक्ति की बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चंदरी गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत अनंतपुर गांव के टोंगरी पहाड़ी टोला की है। ग्रामीणों के अनुसार बिहार में संचालित एक्सप्रेसवे सड़क निर्माण कार्य को लेकर सीमावर्ती झारखंड से मिट्टी का नियमविरुद्ध उठाव किया जा रहा है। इसी दौरान मिट्टी उठाकर वापस लौट रहे ग्रेडर मशीन ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। इस दौरान बाइक सवार के साथ-साथ उसकी मोटरसाइकिल ग्रेडर मशीन में फंस गया। आसपास के लोगों ने ग्रेडर मशीन चालक को हो हल्ला कर रोकने का हर संभव प्रयास किया लेकिन कान में एयर फोन लगाए रहने के कारण उसे सुनाई नहीं दिया। और मोटरसाइकिल सवार की मौत मौके पर ही हो गई। दुर्घटना में मृत व्यक्ति की पहचान बिहार के भटबीघा गांव निवासी शंकर यादव (50) के रूप में हुई है। इधर घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई, आक्रोषित भीड़ ने ग्रेडर चालक की पकड़कर मौके पर ही बेरहमी से धुनाई कर दी, हालांकि स्थानीय बुद्धिजीवियों के हस्तक्षेप से चालक की जान बची। बुद्धिजीवियों ने भीड़ के चंगुल से चालक को बचाकर घायल अवस्था में प्रतापपुर पुलिस को सौंप दिया। मृतक के आश्रितों को मुआवजा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग जारी रही। इधर काफी मशक्कत के बाद प्रतापपुर पुलिस ने ग्रेडर मशीन में फंसे शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 11, 2026 06:16:150
Report
AAAteek Ahmed
FollowMar 11, 2026 06:15:550
Report
SDShankar Dan
FollowMar 11, 2026 06:15:420
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 06:15:260
Report
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 11, 2026 06:00:36Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर
आधी रात अटल पथ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा.. तेज रफ्तार कार पलटी.. बीच सड़क 3 से 4 पलटी खाई तेज रफ्तार कार.. कार सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल. तेलीबांधा थाना इलाके का मामला
0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowMar 11, 2026 06:00:260
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowMar 11, 2026 06:00:150
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 05:45:110
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowMar 11, 2026 05:34:170
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 11, 2026 05:34:050
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 05:33:530
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 11, 2026 05:33:360
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 11, 2026 05:33:250
Report