Back
हापुड़ पुलिस चौकी पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा वीडियो वायरल
AMAbhishek Mathur
Mar 11, 2026 05:03:43
Hapur, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो खाकी की संवेदनशीलता और संवेदनहीनता की पोल खोल रहा है. यहां नगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मेरठ गेट पुलिस चौकी पर एक महिला अपने पड़ौसी से हुए विवाद के बाद शिकायत लेकर पहुंची और पुलिसकर्मियों से सहायता के लिए मदद मांगी. कहा जा रहा है कि महिला ने पुलिसकर्मियों को मनाने के लिए चौकी के अंदर झाडू तक लगाई, लेकिन पुलिसकर्मियों की संवेदनहीनता इतनी देखने को मिली, कि वह महिला पर हंसने लगे. जब महिला की कोई सुनवाई नहीं हुई, तो गुस्साई महिला ने चौकी के अंदर ही तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी. महिला ने न सिर्फ चौकी में रखे गमले उठा-उठा कर फेंके, बल्कि चौकी प्रभारी की कुर्सी तक को भी उसने नहीं बख्शा. महिला काफी देर तक चौकी का सामान तोड़फोड़ करती रही और पुलिसकर्मी यहां अपने संवेदनशीलता दिखाते हुए मूकदर्शक बने रहे. बाद में किसी तरह महिला को समझा-बुझाकर शांत किया और तत्काल उसकी समस्या का समाधान कराया. महिला के इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सवाल खाकी पर ही खड़े हो रहे हैं. जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला का विवाद अपने पड़ोसियों से किसी बात को लेकर हो गया था. जिस पर महिला पड़ौसी के खिलाफ शिकायत लेकर मेरठ गेट पुलिस चौकी पर पहुंच गई. यहां महिला ने पड़ौसी के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की. लेकिन महिला की कोई सुनवाई नहीं हुई. बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों को मनाने के लिए महिला ने चौकी के अंदर झाडू भी लगाई, लेकिन बावजूद इसके पुलिसकर्मियों ने फिर भी महिला की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया. आरोप है कि पुलिस महिला के इलाके में गई और पड़ौसी से मिलकर वापस आ गई, कोई कार्रवाई नहीं की. इसी से गुस्साई महिला ने चौकी के अंदर रखे सामान को तोड़-फोड़ करना शुरू कर दिया. महिला ने चौकी के अंदर रखे सभी गमलों और अन्य सामान को उठा-उठाकर चौकी के बाहर फेंकना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं चौकी प्रभारी की कुर्सी तक महिला ने बाहर निकालकर फेंक दी. महिला के इस पूरे हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे. बाद में किसी तरह महिला को समझा-बुझाकर शांत किया गया और पड़ौसी के खिलाफ कार्रवाई कर महिला की शिकायत का समाधान कराया. लेकिन अब इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 11, 2026 06:16:150
Report
AAAteek Ahmed
FollowMar 11, 2026 06:15:550
Report
SDShankar Dan
FollowMar 11, 2026 06:15:420
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 06:15:260
Report
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 11, 2026 06:00:36Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर
आधी रात अटल पथ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा.. तेज रफ्तार कार पलटी.. बीच सड़क 3 से 4 पलटी खाई तेज रफ्तार कार.. कार सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल. तेलीबांधा थाना इलाके का मामला
0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowMar 11, 2026 06:00:260
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowMar 11, 2026 06:00:150
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 05:45:110
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowMar 11, 2026 05:34:170
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 11, 2026 05:34:050
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 05:33:530
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 11, 2026 05:33:360
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 11, 2026 05:33:250
Report