Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dhanbad826007

धनबाद में हाइवा की चपेट से साइकिल सवार घायल, गोलीबारी से इलाके में तनाव

NMNitesh Mishra
Mar 11, 2026 05:02:32
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद जिले के गौन्दूडीह ओपी क्षेत्र खरिकाबाद में एमपीएल कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाइवा की चपेट में आने से साइकिल सवार विजय बर्णवाल घायल हो गया था. घटना से नाराज ग्रामीणों ने निमधौड़ा के पास कोयला परिवहन को रोक दिया था. जिससे तनाव की स्थिति बन गई थी. ट्रांसपोर्टिंग को दोबारा शुरू कराने स्करापियो वाहन से कुछ लोग पहुँचे. ग्रामीणों और ट्रांसपोर्टिंग चालू कराने आये लोगो के बीच विवाद हो गया. देखने बहसबाजी हो गया. अचानक हवाई फायरिंग मंगलवार की रात लगभग 10 बजे कर दिया गया. जिससे अफरा तफरी मच गया. हवाई फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो गया. सूचना पाकर स्थानीय ओपी के साथ केंदुआडीह, पुटकी, जोगता, भूली थाना, भागाबांध ओपी की पुलिस मौके पर पहुँची. मौके से पुलिस दो खोखा और एक जिंदा कारतूस को बरामद कर जब्त कर ली. वही फायरिंग करने वाले की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HDHARSH DWIVEDI
Mar 11, 2026 06:16:15
0
comment0
Report
AAAteek Ahmed
Mar 11, 2026 06:15:55
khiri, Uttar Pradesh:लखनऊ 21वी रमज़ान पर ग़मगीन माहौल में निकाला गया ताबूत। हजरत अली अलैहिस्सलाम की याद में निकाला गया ताबूत का जुलूस। जुलूस में हजारों की संख्या में रोजेदारो ने पहुचकर ताबूत की ज़ियारत की। आगे आगे अलम और ताबूत को देख इमाम की शहादत को याद किया गया। महिलाओ, बच्चों, जवानो और बुजुर्गों ने नम आंखों से अपने इमाम को पुरसा पेश किया। यह ताबूत नजफ़ से निकलकर बुनियादबाग, कटरा चौराहा, मंसूर नगर, टूरियागंज, हैदरगंज, एवरेडी चौराहा होते हुए जाता है करबला तालकटोरा। मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा ताबूत को नजफ़ से निकालकर कर्बला तालकटोरा कराया जाता सम्पन्न। जुलूस में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। घरों की छतों पर भी पुलिस के जवानों का पहरा बना रहा। वहीं, संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से पुलिस द्वारा नजर रखी गई।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 11, 2026 06:15:26
Betul, Madhya Pradesh:महंगे स्मार्टफोन का क्रेज,मोबाइल खरीदी के पहले जागरूकता जरूरी आजकल बाजार में हर दूसरे दिन एक नया स्मार्टफोन लॉन्च हो रहा है। बेहतरीन कैमरा, चकाचक डिस्प्ले और तगड़े फीचर्स देखकर हर किसी का मन ललचा जाता है। ऊपर से नो कॉस्ट ईएमआई और जीरो डाउन पेमेंट जैसे ऑफर आग में घी डालने का काम करते हैं। लेकिन कई बार लोग इन ऑफर्स के चक्कर में अपनी जरूरत और बजट से ज्यादा महंगा मोबाइल खरीद लेते हैं। बाद में जब वही मोबाइल बेचने जाते हैं तो आधी कीमत भी नहीं मिल पाती और लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। दरअसल स्मार्टफोन कंपनियां लगातार नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। हर नए फोन में बेहतर कैमरा, ज्यादा स्टोरेज और दमदार प्रोसेसर का दावा किया जाता है। ऐसे में युवा और ग्राहक जल्दी आकर्षित हो जाते हैं और ऑफर्स के लालच में आकर महंगे मोबाइल खरीद लेते हैं। लेकिन कुछ ही महीनों बाद नया मॉडल आने से पुराने फोन की कीमत तेजी से गिर जाती है। ऐसे में जब ग्राहक अपना मोबाइल बेचने की कोशिश करता है तो उसे उम्मीद से काफी कम कीमत मिलती है। यही वजह है कि अब कई युवा मोबाइल खरीदते समय बजट और जरूरत को ध्यान में रखने की बात कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि मोबाइल खरीदते समय सिर्फ फीचर्स और ऑफर्स देखकर फैसला नहीं लेना चाहिए, बल्कि अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से ही फोन खरीदना समझदारी है। वरना कुछ महीनों की खुशी बाद में आर्थिक नुकसान में बदल सकती है। यानी साफ है कि स्मार्टफोन के इस दौर में समझदारी से फैसला लेना बेहद जरूरी है, ताकि तकनीक का फायदा भी मिले और जेब पर बोझ भी न पड़े।
0
comment0
Report
Mar 11, 2026 06:02:54
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में गौरव सेनानी सेवा समिति (रजि.) के पदाधिकारियों ने पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारत के राष्ट्रपति को संबोधित डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय रक्षा सेनाओं में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा देश सेवा के लिए भर्ती होते हैं। वे विपरीत परिस्थितियों में देश की रक्षा करते हैं और कई सैनिक युद्ध के दौरान शहीद या घायल हो जाते हैं। ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद पूर्व सैनिकों के लिए पेंशन और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं ही सहारा बनती हैं।ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान समय में पूर्व सैनिकों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जा रहा है, जिसे तत्काल रोका जाना चाहिए। समिति ने सरकार से कई मांगें उठाई हैं।इन मांगों में युद्ध में घायल सैनिकों की डिसेबिलिटी पेंशन पर लगाया गया टैक्स तुरंत हटाने, पूर्व सैनिकों के लिए ईसीएचएस (ECHS) योजना में फंड की कटौती न करने और पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही पूर्व सैनिकों के इलाज के लिए जन औषधि केंद्रों की दवाइयां बंद कर उच्च मानक की दवाइयां उपलब्ध कराने की बात कही गई है।ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि पूर्व सैनिकों पर पुलिस एवं सिविल के हमले बंद कर उन्हें पर्याप्त सुरक्षा दी जाए। साथ ही जिले की विभिन्न विकास समितियों में पूर्व सैनिकों को प्रतिनिधित्व दिया जाए, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 11, 2026 05:45:11
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद मे एक हिंदू परिवार के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दावा किया गया है कि पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम परिवार के तीन युवकों ने इनके साथ इसलिए मारपीट की क्योंकि वो अपने घर मे हनुमान चालीसा का पाठ म्यूजिक सिस्टम में बजा रहे थे। इसके बाद हिंदू परिवार ने कल अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए थे हालांकि आज वो पोस्टर गायब है। ऋतिक और उनका परिवार नंदग्राम क्षेत्र की बस्ती में रहता है और इस बस्ती में सिर्फ एक ही मुस्लिम परिवार रहता है। ऋतिक के पड़ोसियों के कहना है कि इनका परिवार लगातार बहुत तेज आवाज में गाना बजाता है जिससे यहां सब परेशान रहते हैं और सिर्फ हनुमान चालीसा को लेकर कोई विवाद नहीं था। ये लोग बताते हैं कि वे दस म्यूजिक सिस्टम में हनुमान चालीसा ही नहीं, अश्लील गाने भी बहुत तेज आवाज में बजाते हैं। यहाँ सभी हिंदू परिवार शांति से रहते है, हमें अपना मकान नहीं बेचना और न हमें यहाँ कोई खतरा है; उल्टा हम परेशान ऋतिक के परिवार से हैं। मुस्लिम परिवार के घर पर ताला जड़ा है। मोहल्ले के दूसरे हिंदू परिवार की बाइट भी शामिल है।
0
comment0
Report
YNYogesh Nagarkoti
Mar 11, 2026 05:34:17
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 11, 2026 05:33:36
Jalore, Rajasthan:आहोर थाना क्षेत्र के उम्मेदपुर पुलिस चौकी इलाके में सुगालिया बालोतान की सरहद में नेशनल हाईवे-325 पर बुधवार को सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो किसान घायल हो गए。 जानकारी के अनुसार हरजी निवासी ट्रैक्टर चालक पुखराज मीणा, किसान नगाराम और किसान थानाराम मीणा ट्रैक्टर-ट्रॉली में चने की बोरियां भरकर सुमेरपुर मंडी जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही कुलरों से भरी ओवरलोड पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी。 टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और किसान नगाराम चने की बोरियों के नीचे दब गए, जिससे उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। हादसे में किसान थानाराम मीणा भी घायल हो गए。 सूचना मिलने पर उम्मेदपुर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई दीपसिंह राठौड़ व कांस्टेबल चन्दु कुमार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए नगाराम को तखतगढ़ से सुमेरपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top