Back
फाइनेंस कंपनी की आड़ मे अनारीकृत रूप से हाईवे पर वाहनों को रोकने का आरोप, जान से मारने की धमकी
Shamli, Uttar Pradesh
शामली में फाइनेंस कंपनी की आड़ मे अनारीकृत रूप से हाईवे पर वाहनों को रोकने का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में एक समाजसेवी व्यक्ति द्वारा पुलिस चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर कुछ बाइक सवार युवकों द्वारा फाइनेंस कंपनी की आड़ में वाहनों को रोके जाने व विरोध करने पर हाथापाई पर उतारू होने आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
आपको बता दे पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली यमुनोत्री मार्ग स्थित बलवा चौराहे के समीप का है। जहां गांव बलवा निवासी समाजसेवी गौतम आर्य द्वारा पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर देते हुए आरोप लगाया गया है कि बलवा चौराहे के ईर्द-गिर्द बाइक सवार चार-पांच युवक बिना नंबर की बाइकों पर सवार होकर फाइनेंस कंपनी की आड़ में पुलिस चौकी से कुछ ही कदमों की दूरी पर हाईवे पर आने जाने वाले उन वाहनों को रोकते हैं जिनकी किस्त किसी कारणवश टूट जाती है और वाहन चालकों से दुर्व्यवहार करते हुए या तो उनके वाहनों कंपनी की याड में पहुंचा दिए जाते हैं या फिर अवैध वसूली कर वाहनों को छोड़ दिया जाता है। यह आरोप इसलिए भी गंभीर है कि यह सारा खेल पुलिस की नाक के नीचे चल रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पास ही उसकी गौशाला भी है और उक्त युवक इस तरह का कार्य करके चौराहे का माहौल खराब कर रहे हैं। जिसका विरोध शिकायतकर्ता के द्वारा किया गया तो आरोप है कि उक्त युवक चौकी के समीप ही हातपाई पर उतारू हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर उक्त युवकों से अपनी जान का खतरा जताया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
1
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 28, 2026 12:35:320
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 28, 2026 12:35:200
Report
STSumit Tharan
FollowFeb 28, 2026 12:35:070
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 28, 2026 12:34:060
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 28, 2026 12:33:520
Report
KJKunal Jamdade
FollowFeb 28, 2026 12:33:380
Report
KJKunal Jamdade
FollowFeb 28, 2026 12:33:040
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
FollowFeb 28, 2026 12:32:360
Report
0
Report
JAJhulan Agrawal
FollowFeb 28, 2026 12:32:220
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowFeb 28, 2026 12:32:120
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 28, 2026 12:31:47Noida, Uttar Pradesh:पहले खुलेआम दिनदहाड़े फायरिंग और फिर प्रशासन और सरकार को खुली चुनौती
जी क्या हरियाणा सरकार ने गैंगस्टरों के आगे घुटने टेक दिए हैं?
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 28, 2026 12:31:410
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 28, 2026 12:30:590
Report
