Back
महासमुंद के किसानों को एकमुश्त बोनस: 745 करोड़ खातों में पहुंचे
JSJAMNJAY SINHA
Feb 28, 2026 12:32:12
Mahasamund, Chhattisgarh
होली के ठीक पहले कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश भर के किसानों को एक मुश्त बोनस की राशि का वितरण किया। इसी कड़ी में महासमुंद जिले के 1 लाख 49 हजार से अधिक किसानों के खातों में आज 745 करोड़ से अधिक की अंतर राशि किसानों के खातों में डाली गई। इसे लेकर जिला स्तर पर प्रशासन द्वारा सभी विकासखंड मुख्यालयों में वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जहां वर्चुलल कार्यक्रम के बाद महासमुंद में विधायक राजू सिन्हा और कलेक्टर विनय कुमार ने किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया। गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान होली से पूर्व उनके बैंक खातों में अंतरित किया गया। आज बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा योजना अंतर्गत प्रदेशभर के किसानों को राशि का अंतरण किया गया। बता दें कि, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में इस बार महासमुंद जिले के 1 लाख 49 हजार 759 किसानों ने धान बेचा है, जिनके बैंक खातों में कुल 745 करोड़ 30 लाख 36 हजार रुपए की अंतर बोनस की राशि अंतरित की गई है। जिले में इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कुल 10 लाख 19 हजार 568 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। बोनस की राशि सीधे किसानों के खातों में एक मुश्त में पहुँचने से ग्रामीण अर्थतंत्र को नई मजबूती मिलेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 28, 2026 14:02:000
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 28, 2026 14:01:440
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 28, 2026 14:01:310
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 28, 2026 14:01:210
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 28, 2026 14:00:370
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 28, 2026 14:00:230
Report
0
Report
1
Report
0
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 28, 2026 13:50:110
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 28, 2026 13:50:000
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 28, 2026 13:49:430
Report
