Back
विधानसभा में गरजे राजा भैया: संगठित अपराध पर सरकार को सराहा, जनहित के मुद्दों पर रखीं तीखी मांगें
Kunda, Uttar Pradesh
जन सत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधानसभा से विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए जहां प्रदेश सरकार को संगठित अपराध में आई कमी के लिए आभार व्यक्त किया, वहीं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को पूरे दमखम के साथ उठाया।
जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया ने कहा कि प्रदेश में संगठित अपराध पर नियंत्रण सरकार की बड़ी उपलब्धि है और इसके लिए धन्यवाद दिया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “छोटी-मोटी व्यक्तिगत रंजिशें अलग विषय हो सकती हैं, लेकिन संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सराहनीय कदम है।”
असाध्य रोगों के लिए आर्थिक सहायता की मांग
राजा भैया ने विधायक निधि के नियमों में संशोधन की मांग करते हुए कहा कि साध्य और असाध्य रोगों की परिभाषा में बदलाव कर गंभीर व असाध्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इलाज के अभाव में गरीब परिवारों की स्थिति दयनीय हो जाती है, ऐसे में विधायक निधि का उपयोग जनजीवन बचाने में होना चाहिए।
सड़कों और पानी की व्यवस्था पर उठाए सवाल
जलशक्ति विभाग का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कों की खुदाई तो कर दी जाती है, लेकिन मरम्मत समय से नहीं होती, जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि जिन सड़कों को खोदा गया है, उनकी गुणवत्ता के साथ मरम्मत कराई जाए और जो पानी की टंकियां बंद पड़ी हैं, उन्हें एक वर्ष के भीतर हर हाल में चालू कराया जाए।
सड़क एवं परिवहन विभाग से भी उन्होंने हाईवे निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त अप्रोच मार्गों और ग्रामीण सड़कों को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की।
राजा भैया का संबोधन संतुलित, प्रभावी और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित रहा, जिसमें सरकार की उपलब्धियों को स्वीकार करते हुए विकास कार्यों में खामियों को दूर करने का स्पष्ट संदेश दिया गया।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 13, 2026 15:50:170
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 13, 2026 15:50:020
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 13, 2026 15:49:500
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 13, 2026 15:49:35Hapur, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में बीजेपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के घर पर आधी रात कैमिकल बम से हमला किया गया.... कैमिकल बम किसने फेंका और हमला के पीछे का मकसद क्या था फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है
0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 13, 2026 15:49:200
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 13, 2026 15:48:570
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 13, 2026 15:48:40Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: नए PMO ‘सेवा तीर्थ’ के उद्घाटन पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा, "इतना बड़ा ऑफिस बना हुआ है इतनी इमारत है उन्हें क्यों बेकार कर रहे हैं?"
0
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 13, 2026 15:48:280
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 13, 2026 15:48:070
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 13, 2026 15:47:590
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 13, 2026 15:47:450
Report
PSPritesh Sharda
FollowFeb 13, 2026 15:46:290
Report
DNDinesh Nagar
FollowFeb 13, 2026 15:46:090
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 13, 2026 15:45:510
Report