Back
गोरखपुर में योगी का गोरखनाथ मंदिर दर्शन: सुरक्षा कड़ी, कल्याण मंडपम लोकार्पण संकेत
NTNagendra Tripathi
Feb 13, 2026 15:50:17
Gorakhpur, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुंचे… जहां उन्होंने प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में गुरु गुरु गोरखनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत गोरखपुर पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गुरु गोरखनाथ बाबा के दरबार में मत्था टेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने मंदिर में कुछ समय व्यतीत किया और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री आज रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर परिसर में करेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शनिवार सुबह पूजा-पाठ एवं मंदिर भ्रमण के बाद जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर फरियादियों की समस्याएं सुन सकते हैं। इसके पश्चात मुख्यमंत्री शहर में निर्मित कल्यাণ मंडपम का लोकार्पण भी करेंगे, जहां वे जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 13, 2026 17:31:530
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 13, 2026 17:31:350
Report
NZNaveen Zee
FollowFeb 13, 2026 17:31:200
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 13, 2026 17:30:450
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 13, 2026 17:30:350
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 13, 2026 17:30:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report
न्यायालय परिसर में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट,भारी पुलिस फोर्स के साथ कोर्ट परिसर में चला सघन तलाशी
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 13, 2026 17:16:220
Report