Back
अदिति सिंह की पहल से जेल रोड बनना तय, रायबरेली में यातायात राहत जल्द
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Feb 13, 2026 15:48:57
Raebareli, Uttar Pradesh
रायबरेली सदर विधायक अदिती सिंह के प्रयासों से अब जेल रोड के बनने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल नगर पालिका परिषद के ज़िम्मे रही यह सड़क ढाई साल से बजट के अभाव में बन नहीं पर रही थी। आखिरकार सदर विधायक अदिति सिंह ने सीएम योगी से ज़िद करके इसके बनवाने का आश्वासन लिया तो आज ही इसे नगर पालिका से लेकर पीडब्लूडी को सौंप दिया गया। हम बता दें कि जेल रोड के नाम से मशहूर लगभग ढाई किलोमीटर की यह सड़क बन नहीं पा रही थी। शहर की अति व्यस्त इस सड़क पर ही ज़्यादातर निजी अस्पताल भी हैं जिससे मरीजों को काफी दिक्कत हो रही थी। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और सदर विधायक अदिति सिंह ने इसे लेकर अथक प्रयास किया। बाद मे सीएम योगी से इस मामले में दो बार मिली सदर विधायक ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि अब जिले की लगभग 15 प्रतिशत ट्रैफिक को समेटने वाली यह सड़क जल्द ही बनना शुरू होगी। सदर विधायक ने कहा कि यह सड़क गुणवत्तापूर्ण बने इसे लेकर भी हम सबको समान रूप से निगरानी करनी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
1
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 13, 2026 17:16:220
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 13, 2026 17:16:120
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 13, 2026 17:15:500
Report
KYKaniram yadav
FollowFeb 13, 2026 17:15:330
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 13, 2026 17:15:150
Report
0
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 13, 2026 17:04:340
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 13, 2026 17:04:200
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 13, 2026 17:03:510
Report
NSNitesh Saini
FollowFeb 13, 2026 17:01:230
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowFeb 13, 2026 17:01:060
Report