Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pilibhit262001

UP NEWS : एसडीएम नागेंद्र पाण्डेय की किसानों से पराली न जलाने की अपील

Oct 25, 2025 11:20:40
Pilibhit, Uttar Pradesh
पीलीभीत की तहसील बीसलपुर के एसडीएम ने किसानों संग मीटिंग कर फसलों के अवशेषों को न जलाने की अपील की है। दरअसल मामला बिलसंडा थाना क्षेत्र के कुर्रेया कला का है। जहां एसडीएम नागेंद्र पाण्डेय ने राजस्व टीम के साथ कुर्रेया गुरुद्वारा पहुंचकर किसानों के साथ मीटिंग की और फसलों की पराली न जलाने की अपील की। वहीं इस मौके पर काफी किसान मौजूद रहे।
2
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
RRRakesh Ranjan
Oct 28, 2025 00:00:20
Noida, Uttar Pradesh:भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के द्वितीय चरण में देश के 12 राज्यों में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कराने का निर्णय लिया। 12 राज्यों में उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान 28 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा। लगभग 22 वर्ष बाद यह अभियान दोबारा आयोजित हो रहा है। प्रदेश के 1,62,486 बूथों पर एक साथ यह पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचक रेज़िस्ट्रीकरण अधिकारी तथा मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी की तैनाती की गई है। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक तैयारी, प्रशिक्षण और प्रपत्र मुद्रण का कार्य होगा। 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे और भरवाकर वापस लेंगे। 9 दिसम्बर को आलेख्य मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। दावे और आपत्तियाँ 9 दिसम्बर से 8 जनवरी तक प्राप्त की जाएँगी तथा निस्तारण 31 जनवरी तक पूरा होगा। अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी। प्रदेश में लगभग 15.44 करोड़ मतदाता हैं। 75 जिला निर्वाचन अधिकारी, 403 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 2,042 सहायक अधिकारी और 1,62,486 बूथ लेवल अधिकारी कार्यरत हैं। किसी भी मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे, इसके लिए मतदेय स्थलों का सत्यापन और सम्भाजन भी इस अवधि में की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी राजनीतिक दलों और मतदाताओं से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की है।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Oct 27, 2025 23:46:44
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र जनपद में छठ पूजा के दौरान अचानक मौसम ने बदला मिजाज आस्था के इस महापर्व में बरसात बन गई चुनौती। सोन नदी किनारे चोपन नगर के छठ घाट पर अर्घ्य से ठीक पहले हुई जोरदार बारिश ने श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मचा दी। हालात को देखते हुए एसपी खुद मौके पर पहुंचे और व्रतियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। वहीं लगातार कई घंटों की बारिश ने प्रशासन और स्थानीय निकाय के अथक प्रयासों से तैयार की गई सजावट, लाइटिंग और सुविधाओं को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। छठ महापर्व का माहौल श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से भरा हुआ था। सांध्य अर्घ्य के समय घाट की अद्भुत सजावट, दूधिया लाइटिंग और रंग-बिरंगी झालरों से सजे टेंट देखकर किसी को यह अंदाज़ा तक नहीं था कि कुछ ही देर बाद मौसम करवट ले लेगा। हजारों श्रद्धालुओं के चेहरों पर भक्ति की झलक और मन में उमंग थी हर कोई सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में जुटा था। लेकिन जैसे ही आसमान से बरसने लगी तेज बारिश, माहौल पूरी तरह बदला। लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर दौड़ पड़े, बच्चे और महिलाएं टेंट के नीचे पनाह ढूंढने लगीं। तेज हवाओं और लगातार बारिश ने घाट की सजावट और व्यवस्थाओं को बुरी तरह बिखेर दिया। टेंट, लाइटिंग, मंच और सजावट के सामान हवा और पानी के साथ बिखरते चले गए। थाना चोपन पुलिस और पीएसी के जवानों ने मौके पर मोर्चा संभाला ताकि किसी तरह की अफरा-तफरी या हादसा न हो। एसपी सोनभद्र खुद मौके पर पहुंचे और व्रतियों को सुरक्षित घरों तक पहुंचाने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई। हालात इतने बिगड़ गए कि जिस घाट पर हर साल भक्ति गीतों की गूंज और रौनक रहती थी, वहां इस बार सन्नाटा छा गया। भक्ति गीत-संगीत के कार्यक्रम भी रुक गए और मंचों पर पानी भर गया। अब घाट पर गिने-चुने लोग ही नजर आए, बाकी सभी बारिश के कहर से बचने के लिए लौट गए। पिछले दो दशकों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब छठ महापर्व के दौरान बे-मौसम बारिश ने इस तरह आस्था की परीक्षा ली हो। और ऐसा महज चोपन में नहीं बल्कि जिले के ओबरा, घोरावल व डाला नगर समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिले। और इस हकीकत को जानने के लिए हमने खुद मौके पर पहुँचे ग्राउंड रिपोर्ट के ज़रिए पूरी स्थिति देखी। जहां कभी श्रद्धा की लहरें उमड़ती थीं, वहां अब बिखरी सजावट और भीगे टेंट दिख रहे हैं। फिलहाल बारिश थम चुकी है, लेकिन पुलिस की चौकसी अब भी जारी है। प्रशासन हर पल हालात पर नजर रखे हुए है ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आस्था दोनों सुरक्षित रहें।
5
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Oct 27, 2025 23:46:19
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली। चकिया तहसील के सैदपुर निवासी नजमा बेगम और पीडीडीयू नगर तहसील के गोधना गांव निवासी उनकी बेटी परवीन वारसी एक अनोखी मिसाल पेश कर रही हैं। नजमा बेगम पिछले 25 सालों से पूरे विधि-विधान से छठ पूजा कर रही हैं। उनकी यह यात्रा एक पुत्र की प्राप्ति की कामना से शुरू हुई थी, जब वह एक हिंदू परिवार के संपर्क में आईं। तब से प्रतिवर्ष पूरे विधि-विधान से अपनी बेटियों के साथ छठ पूजा करती चली आ रही हैं। 27 अक्टूबर की शाम छठ पूजा के तीसरे दिन डूबता सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ वर्ती माँ बेटी पीडीडीयू नगर तहसील के पास स्थित तालाब पर पहुंची। जहाँ पर जमा बेड़मा ने अपनी बेटी परवीन वारसी के साथ डूबता सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान तालाब पर सैकड़ों की संख्या में हिंदू महिलाओं ने भी सूर्य देवता को अर्घ्य दिया। नजमा बेगम ने बताया कि उन्होंने पुत्र प्राप्ति के लिए छठ पूजा शुरू की थी, और उनकी यह कामना पूरी हुई। इसके बाद भी उन्होंने अपनी पांच बेटियों के साथ लगातार छठ पूजा जारी रखी। उनकी बेटी परवीन वारसी ने भी मां की इस विरासत को आगे बढ़ाया है।
2
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Oct 27, 2025 23:46:02
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र के पुरा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें 12 साल के बच्चे साहिल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव खेत में बने भूसे वाले कमरे में कैद ताला लगाकर बाहर से छोड़ा गया था। शाम के समय बच्चा घर नहीं लौटने पर परिजन खेत पहुंचे और कमरे का ताला खोलकर देखा तो भीतर शव मिला। पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया गया। पिता की तहरीर पर साहिल के ताऊ अवतार और ताई मंजू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जिसने घटना के सबूत जुटाए और कार्रवाई शुरू कर दी। साहिल उनके मॉर्डन पब्लिक स्कूल में সপ্তम कक्षा का छात्र था और सोमवार को स्कूल नहीं गया था; वह दोपहर में भैंस लाने खेत गया था। बाद में मां कांति देवी ने बच्चों की तलाश शुरू की और घटना की सूचना दी गई। इस मामले में परिजनों के साथ-साथ अन्य लोगों से भी पूछताछ जारी है।
6
comment0
Report
TSTEJINDER SINGH
Oct 27, 2025 23:45:45
Rupnagar, Punjab:Special Coverage and 121 with victims ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਦੀ ਦੀ ਮਾਰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਨੌਜਵਾਨ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਆਪਣੇ ਭਵਿੱਖ ਨੂੰ ਲੱਭ ਰਹੇ ਹਨ ਜਿਸ ਦੇ ਤਹਿਤ ਰੋਪੜ ਜਿਲੇ ਦੇ ਸੱਤ ਨੌਜਵਾਨ ਲਗਭਗ ਦੋ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਠਗ ਇਜਿੰਟਾ ਦੇ ਝਾਂਸੇ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਤਾਜਾਕੇਸਥਾਨ ਗਏ ਸੀ ਪ੍ਰੰਤੂ ਉੱਥੇ ਲਗਭਗ 40 ਦਿਨ ਦਾ ਤਸ਼ੱਦਦ ਸਹਿਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅੱਜ ਆਪਣੇ ਘਰ ਵਾਪਸ ਲੋਟੇ ਹਨ ਆਪਣੇ ਜਿਲ੍ਹੇ ਰੂਪਨਗਰ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਨਾਲ ਆਪਣਾ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਤਾਂ ਆਪਣੇ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਨਹੀਂ ਮਿਲਦਾ ਜਿਸ ਦਾ ਫਾਇਦਾ ਉਠਾ ਕੇ ਠੱਗ ਅਤੇ ਝੂਠੇ ਏਜੰਟ ਸਾਡੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਅਤੇ ਸਾਨੂੰ ਝੂਠੇ ਦਿਲਾਸੇ ਦੇ ਕੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਦੇ ਸਬਜਬਾਗ ਦਿਖਾਉਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਸਾਨੂੰ ਮੋਟੀਆਂ ਰਕਮਾਂ ਲੈ ਕੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਦੇ ਹਨ ਲਗਭਗ 40 ਦਿਨ ਦੇ ਤਸ਼ੱਦਦ ਤੋਂ ਬਾਅਂਦ ਆਪਣੇ ਜਿਲੇ ਰੂਪ ਨਗਰ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਇਥੋਂ ਏਜੰਟ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬਕਾਇਦਾ ਐਗਰੀਮੈਂਟ ਸਾਈਨ ਕਰਕੇ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਤੁਸੀਂ ਤਜਾਕਿਸਤਾਨ ਮੁਲਕ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਟਰੱਕ ਚਲਾਉਣੇ ਹਨ ਪ੍ਰੰਤੂ ਉੱਥੇ ਪਹੁੰਚਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਾਨੂੰ ਕੰਪਨੀ ਵੱਲੋਂ ਮਜਬੂਰਨ ਲੇਬਰ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਜਦੋਂ ਅਸੀਂ ਇਸ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਸਾਨੂੰ ਅਣ ਮਨੁੱਖੀ ਤਸ਼ੱਦਦ ਸਹਿਣਾ ਪਿਆ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਕਿਸੇ ਨਾ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਵੀਡੀਓ ਬਣਾ ਕੇ ਵਾਇਰਲ ਕੀਤੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੇ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਸਾਰ ਲ Littੇ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਾਨੀ ਅਤੇ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਰੋਪੜ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਜੇਵੀਰ ਸਿੰਘ ਲਾਲਪੁਰਾ ਵੱਲੋਂ ਇਹਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਦਾ ਮੌਕਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਇਹਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਉਹ ਸਾਰਿਆਂ ਦਾ ਹੀ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਜਿਨਾਂ ਨੇ ਸਾਨੂੰ ਉਸ ਨਰਕ ਭਰੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਬੁਲਾ ਕੇ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚਾ ਦਿੱਤਾ ਇਸ ਮੌਕੇ ਜ਼ੀ ਮੀਡੀਆ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਇਹਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਜੇਕਰ ਇੱਥੇ ਹੀ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਮਿਲੇ ਤਾਂ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਨਰਕ ਭਰੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਜਿਉ Living ਮਨੁੱਖਾ ਨਹੀਂ ਰਹੇਗਾ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਉਹ ਠੱਗ ਅਤੇ ਝੂਠੇ ਏਜੰਟਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਲੈ ਕੇ ਜਰੂਰ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਾਉਣਗੇ ਇਸ ਸਮੇਂ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਵੀ ਵੀ ਰੂਪਨਗਰ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਲੈਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਸਨ ਅਤੇ ਇਸ ਸਮੇਂ ਕੁਝ ਸਮਾਂ ਭਾਵਕ ਵੀ ਬਣ ਚੁੱਕਿਆ ਸੀ
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Oct 27, 2025 23:45:22
Sagar, Madhya Pradesh:गुस्साई महिला ने मचाया कोहराम, पत्थर से तोड़ डाली जनपद सदस्य की कार...एंकर/ एमपी के सागर से बेहद हैरान करने वाली खबर है जहां एक महिला ने जमकर कोहराम मचाया कलेक्टर और जिम्मेदार अधिकारियों पर चीख चीख कर आरोप लगाए और एक जनपद सदस्य के सामने उनकी मौजूदगी में ही उनकी कार को पत्थर से तोड़ डाला, ये सारी वारदात कैमरे में कैद हुई और बेखौफ महिला कैमरे के सामने अपनी परेशानी का जिक्र करती रही। मामला सागर के जनपद कार्यालय का है जहां रोज की तरह लोगों को आवाजाही थी और इसी बीच इस जनपद के एक सदस्य राजेंद्र सिंह अपनी कार से यहां पहुंचे, राजेंद्र को देखकर यहां पहले से मौजूद एक महिला भड़क गई, उसने सबके सामने जनपद सदस्य को खरी खोटी सुनाई और गुस्से में आग बबूला महिला ने पत्थर उठाया और एक दो नहीं बल्कि कई बार करके उनकी कार को तोड़ डाला, आगे पीछे की कांच गेट के शीशे और बोनट किसी भी जगह को महिला ने सलामत नहीं रहने दिया, खास बात ये है कि ये सब न सिर्फ कार मालिक जनपद सदस्य देख रहे थे बल्कि जनपद कार्यालय और परिसर में बड़ी संख्या में लोग थे उन्होंने भी महिला को रोकने का साहस नहीं किया और महिला चीखती चिल्लाती रही और ये सब करती रही। अब सवाल ये कि आखिर ऐसा क्या था कि कोई इस महिला को रोक नहीं पा रहा था तो कहानी कुछ इस तरह निकली कि महिला की आपबीती बेहद मार्मिक है। ये महिला सागर तहसील के खडेरी गांव की रहने वाली छोटी बाई उर्फ क्रांति बाई लोधी है। चार साल पहले महिला के पति वीर सिंह लोधी का निधन हो गया, महिला का आरोप है कि उसके पति के निधन के बाद उसकी चार एकड़ जमीन पर गांव के ही रसूखदार लोगों ने कब्जा कर लिया और विधवा महिला के पास जीवन यापन के लिए कुछ नहीं बचा, कब्जा करने वाले दबंगों की प्रताड़ना के चलते महिला को अपना गाँव तक छोड़ना पड़ा और वो दूसरे गांव में रहती है। अपनी कब्जा की गई जमीन के लिए वो लगातार भटक रही है, स्थानीय स्तर से लेकर भोपाल तक सब जगह उसने गुहार लगाई लेकिन उसकी किसी ने सुनी। कई दफा सागर के कलेक्टर और एसपी से इसकी शिकायत कर चुकी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। महिला का आरोप है कि जिन लोगों ने उसकी जमीन पर कब्जा किया हुआ है उनको जनपद सदस्य राजेंद्र सिंह का संरक्षण है और जनपद सदस्य के प्रभाव ने कलेक्टर एसपी भी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। महिला क्रांति बाय के अनुसार वो कई दिनों से जनपद सदस्य की तलाश में भटक रही थी और उनसे मिलने जनपद आई थी, गुहार लगाई लेकिन जब उन्होंने नहीं सुनी तो फिर उसने वो किया जो शायद बहुत कम महिलाएं कर पाती हैं उसने पत्थर से सबके सामने बिना खौफ खाए कार को इस हाल में पहुंचा दिया। ऐसा भी नहीं है कि गुस्साई महिला तोड़फोड़ करने के बाद भाग खड़ी हुई हो बल्कि इत्मीनान से काफी देर तक वो इसी परिसर में रही और फिर वहां से चली गई। ये सब कुछ जनपद सदस्य देखते रहे लेकिन वो कुछ नहीं बोले, जब उनसे इस मामले में पूछा गया तो वो कुछ भी बोलने से बचते वहां से निकल गए। अब सवाल ये भी की जिस तरह से महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं वो अपने आप में हैरान करने वाले है, एक जिम्मेदार निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर आरोप तो है ही साथ ही प्रशासनिक मिशनरी को भी कटघरे में खड़ा किया है। सवाल ये भी की आखिर एक विधवा महिला के साथ इस तरह का मामला हुआ है और जब वो लगातार शिकायत कर रही हे तो संबंधितों ने कोई कार्यवाही क्यों नहीं की? क्या वाकई रसूखदारों के सामने सिस्टम बौना है? और क्या ऐसे ही महिलाओं या पीड़ितों को कानून हाथ में लेना पड़ेगा तब कही जाकर जिम्मेदारों की नींद खुलेगी?बाइट/ क्रांति लोधी ( तोड़फोड़ करने वाली महिला)
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Oct 27, 2025 23:16:46
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली। चकिया तहसील के सैदपुर निवासी नजमा बेगम और पीडीडीयू नगर तहसील के गोधना गांव निवासी उनकी बेटी परवीन वारसी एक अनोखी मिसाल पेश कर रही हैं। नजमा बेगम पिछले 25 सालों से पूरे विधि-विधान से छठ पूजा कर रही हैं। उनकी यह यात्रा एक पुत्र की प्राप्ति की कामना से शुरू हुई थी, जब वह एक हिंदू परिवार के संपर्क में आईं। तब से प्रतिवर्ष पूरे विधि-विधान से अपनी बेटियों के साथ छठ पूजा करती चली आ रही हैं। 27 अक्टूबर की शाम छठ पूजा के तीसरे दिन डूबता सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ वर्ती माँ बेटी पीडीडीयू नगर तहसील के पास स्थित तालाब पर पहुंची। जहाँ पर जमा बेड़मा ने अपनी बेटी परवीन वारसी के साथ डूबता सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान तालाब पर सैकड़ों की संख्या में हिंदू महिलाओं ने भी सूर्य देवता को अर्घ्य दिया। नजमा बेगम ने बताया कि उन्होंने पुत्र प्राप्ति के लिए छठ पूजा शुरू की थी, और उनकी यह कामना पूरी हुई। इसके बाद भी उन्होंने अपनी पांच बेटियों के साथ लगातार छठ पूजा जारी रखी। उनकी बेटी परवीन वारसी ने भी मां की इस विरासत को आगे बढ़ाया है।
5
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Oct 27, 2025 23:16:13
Katihar, Bihar:बिहार के कटिहार जिले के बारसोई रेस्टोरेंट में भाई-बहन के साथ पुलिस की बदसलूकी का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित यश अग्रवाल के परिजन ने कहा कि 24 अक्टूबर की शाम बारसोई के एक रेस्टोरेंट में उनका परिवार खाना खा रहा था। वहाँ बारसोई एसओ पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और परिजनों के साथ बदसलूकी की। बाद में पुलिस ने जांच के आधार पर थानाध्यक्ष पर शोकॉज किया है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने बताया कि विधान सभा चुनाव के मद्देनज़र होटल व लॉज की रूटीन चेकिंग के दौरान барसोई रास चौक स्थित BR - 11 रेस्टोरेंट में कुछ असमाजिक तत्व बैठे हुए थे। थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने पु0अ0नि0 रंजन कुमार यादव और एक महिला सिपाही के साथ उनसे नाम-पता पूछा, जिसका संतोषजनक उत्तर नहीं मिला और परिस्थितियों में अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया गया। थानाध्यक्ष ने SDPO बारसोई को जानकारी दी और थाना में सन्हा दर्ज किया गया, आगे विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
1
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Oct 27, 2025 23:16:00
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली। बबूरी थाना क्षेत्र के कोदोचक गांव में सोमवार की शाम छठ पूजा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। चंद्रप्रभा नदी में एक टीन की नाव पलट गई, जिसमें 08 लोग सवार थे। हादसे में तीन किशोर नदी में डूब गए, जबकि नाव चला रहे शख्स समेत पांच लोग तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे। घटना के तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे NDRF और SDRF की संयुक्त टीम ने नदी में डूबे 13 वर्षीय को खोज निकाला, जबकि दो अन्य नाबालिकों के शव की तलाश जारी है। वहीं बारिश के कारण राहत बचाव में काफी दिक्कतें आईं। घटना की सूचना मिलते ही चकिया भाजपा विधायक कैलाश खरवार भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, कोदोचक गांव में काली मंदिर के सामने गांव की महिलाएं छठ पूजा कर रही थीं। डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी चल रही थी। नदी के तट पर बड़ी संख्या में छठ पूजा के लिए लोग पहुंचे थे। इसी दौरान, एक नाव पर 08 लोग सवार होकर चन्द्रप्रभा नदी के बीच धारा में पहुंचे। तभी नाव पर सवार किशोर सेल्फी लेने के चक्कर में खड़े हुए और नाव असंतुलित होने लगी। जब तक नाव पर सवार लोग कुछ समझ पाते, नाव नदी के बीचो-बीच पलट गई। घटना देखकर नदी किनारे मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। नदी किनारे मौजूद लोग डूबे लोगों को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। इस बीच, पांच लोग तैरकर नदी किनारे पहुंचे गए। लेकिन तीन नाबालिग नदी के बीच धारा में समा गए। दर्दनाक हादसे से नदी किनारे मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही चकिया एसडीएम विनय मिश्रा, सीओ पीडीडीयू नगर कृष्णा मुरारी शर्मा और थाना बबुरी पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच ग्रामीण नदी में डूबे किशोरों की खोजबीन करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी मिलते ही शाम लगभग 06 बजे चकिया बीजेपी विधायक कैलाश खरवार भी मौके पर पहुंच गए। वही डीएम चंद्र मोहन गर्ग भी मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर डूबे किशोरों की खोजबीन के लिए कोई प्रयास नहीं किए जाने से बीजेपी विधायक और चकिया के पूर्व बीजेपी विधायक शिव तपस्या पासवान नाराज हो गए। इस दौरान चकिया तहसीलदार और डीएम से बीजेपी विधायक और पूर्व विधायक की हॉट टॉक भी हो गई। घटना के तीन घंटे बाद मौके पर वाराणसी से NDRF और SDRF की टीम पहुंची। चंद्रप्रभा नदी में दो नावों के जरिए NDRF और SDRF के जवान डूबे किशोरों की तलाश में जुटे। काफी प्रयास के बाद 13 वर्षीय अरुण, पुत्र कैलाश, का शव बरामद हो गया। जबकि 16 वर्षीय यश और 13 वर्षीय पियूष के शव की तलाश जारी है। तीनों मृतक कोदोचक गांव के निवासी हैं और तीनों गहरे दोस्त भी थे। घटना की जानकारी होने पर मौके पर रोते-बिलखते परिजन भी पहुंचे। बीजेपी विधायक ने नाराज ग्रामीणों को शांत कराया और मृतकों के परिजनों को ढांढस बढ़ाया। घटना के संबंध में चकिया तहसील के एसडीएम विनय मिश्रा ने बताया कि बबुरी थाना के कोदोचक गांव में छठ पूजा के दौरान चंद्र प्रभा नदी में नाव पलट गई और आठ लोग नदी में डूब गए। जिसमें पांच लोग तैरकर बाहर आ गए। जबकि तीन नाबालिग नदी में डूब गए। NDRF और SDRF की टीम ने एक नाबालिग के शव को बरामद कर लिया है। जबकि दो के शव की तलाश जारी है। मृतकों के परिजनों को आपदा राहत के तहत मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Oct 27, 2025 23:15:37
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Oct 27, 2025 23:15:15
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाए जाने के मामले में अवमानना याचिका पर हुई सुनवाई, हाईकोर्ट ने कहा मानदेय बढ़ाने के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट पर शीघ्र निर्णय ले सरकार, विवेकानंद की अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिया आदेश, हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा विभाग ने हलफनामा दाखिल किया, हलफनामे के जरिए कोर्ट को बताया कि मामले में समिति ने 21 अक्टूबर को बैठक की, बैठक के दौरान सम्मानजनक मानदेय बढ़ाने के मुद्दे पर विचार किया, समिति ने बैठक के बाद अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी, हाईकोर्ट ने मामले में कहा कि शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाए जाने पर समिति के सिफारिश पर शीघ्र निर्णय सरकार ले.
0
comment0
Report
VCVikash Choudhary
Oct 27, 2025 23:00:12
Noida, Uttar Pradesh:लोक आस्था का महापर्व छठ देश में ही नहीं, विदेशों में भी मनाया जाता है। विदेशों में बसे भारतीय इसे बड़े ही उत्साह से मनाते हैं। इंग्लैंड के रेडिंग शहर में भी व्रतधारियों ने नहाय खाय और खरना के साथ छठ पर्व की शरुआत की। जिसके बाद आस्था के इस पर्व को सबने हर्षोल्लास के साथ मनाया। बिहार से इंग्लैंड आकर बसे कई परिवार, इस पावन पर्व पर एकजुट हुए और चार दिवसीय पर्व को मनाया। छठ का ये गीत गाती महिलाएं सात समुदर पार ब्रिटेन में छठ के अवसर पर एकत्र हो गा रही हैं। छठ व्रतियों का ये उत्साह विदेश की भूमि पर भी देखने को मिलता है।इंग्लैड में थेम्स नदी के किनारे वो नज़ारा देखने को नहीं मिलता जो यूपी बिहार के नदी, तालाब के किनारे देखने को मिलता है ऐसे में छठ व्रतियों को घर के बाहर गुनगुने पानी से बने टब में खड़े होकर ढलते और उगते सूर्य को अर्घ देना होता है।
2
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top