Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chandauli232104

25 साल की छठ पूजा से नजमा बेगम की विरासत परवीन वारसी तक पहुंची

SJSantosh Jaiswal
Oct 27, 2025 23:46:19
Chandauli, Uttar Pradesh
चंदौली। चकिया तहसील के सैदपुर निवासी नजमा बेगम और पीडीडीयू नगर तहसील के गोधना गांव निवासी उनकी बेटी परवीन वारसी एक अनोखी मिसाल पेश कर रही हैं। नजमा बेगम पिछले 25 सालों से पूरे विधि-विधान से छठ पूजा कर रही हैं। उनकी यह यात्रा एक पुत्र की प्राप्ति की कामना से शुरू हुई थी, जब वह एक हिंदू परिवार के संपर्क में आईं। तब से प्रतिवर्ष पूरे विधि-विधान से अपनी बेटियों के साथ छठ पूजा करती चली आ रही हैं। 27 अक्टूबर की शाम छठ पूजा के तीसरे दिन डूबता सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ वर्ती माँ बेटी पीडीडीयू नगर तहसील के पास स्थित तालाब पर पहुंची। जहाँ पर जमा बेड़मा ने अपनी बेटी परवीन वारसी के साथ डूबता सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान तालाब पर सैकड़ों की संख्या में हिंदू महिलाओं ने भी सूर्य देवता को अर्घ्य दिया। नजमा बेगम ने बताया कि उन्होंने पुत्र प्राप्ति के लिए छठ पूजा शुरू की थी, और उनकी यह कामना पूरी हुई। इसके बाद भी उन्होंने अपनी पांच बेटियों के साथ लगातार छठ पूजा जारी रखी। उनकी बेटी परवीन वारसी ने भी मां की इस विरासत को आगे बढ़ाया है।
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
CSChandrashekhar Solanki
Oct 28, 2025 02:33:14
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में आस्था और श्रद्धा का महापर्व छठ पूजा आज बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह के समय उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतधारिणी महिलाओं ने अपने 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन किया। हनुमान ताल घाट सहित शहर के कई घाटों पर आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, चारों ओर श्रद्धालु जनों का सैलाब उमड़ पड़ा। रातभर तेज़ बारिश होती रही, मगर आस्था की ज्योति को बारिश भी बुझा नहीं सकी। महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर गीत गाती हुई घाटों की ओर पहुँचीं। ढोल, मंजीरे और छठ गीतों की मधुर धुनों से वातावरण भक्तिमय बन गया। पानी से लबालब घाट पर भी श्रद्धालु अडिग खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते नज़र आए। छठ महापर्व के समापन के बाद श्रद्धालुओं ने अपने बड़ों का आशीर्वाद लिया, घर लौटकर परिवार सहित प्रसाद ग्रहण किया। बच्चों ने आतिशबाज़ी कर इस पावन पर्व की खुशी मनाई। रतलाम के घाटों पर आज आस्था, परंपरा और आनंद का संगम देखने को मिला — जिसने पूरे शहर को भक्ति की रोशनी से आलोकित कर दिया।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Oct 28, 2025 02:32:18
CHANDI, Harnaut, Bihar:चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा का समापन हो चुका है. सुबह होते ही सभी छठ वर्ती अपने परिवार संग घरों से निकलकर अपने पास के छठ घाट पर पहुंचे और उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख शांति की कामना की. छठ पर्व को लेकर नालंदा जिले के कोसुक बड़गांव सोहसराय आशानगर मोरातालाब बसार बीघा औगॉरी समेत तमाम छठ घाटों पर SDRF और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. मान्यताओं के अनुसार, सूर्योदय होते समय अर्घ्य देने से सुख समृद्धि का वरदान मिलता है. साथ ही संतान प्राप्ति की मनोकामना और संतान की रक्षा का वरदान भी व्यक्ति के मिलता है. साथ ही सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देने से व्यक्ति को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है.
0
comment0
Report
MMManoranjan Mishra
Oct 28, 2025 02:30:56
Purulia, West Bengal:পুরুলিয়া: এলাকায় মদ বিক্রি বন্ধের দাবিতে পথে নামলো মহিলারা । পুরুলিয়ার সাঁওতালডি থানার কাঁকিবাজারে সোমবার ছটপুজোর রাতে গ্রামের মহিলারা একত্রিত হয়ে এলাকায় মদ বিক্রি বন্ধের দাবি নিয়ে বিক্ষোভ প্রদর্শন করে । দেশী ও বিদেশী মদের দোকান এবং ঠেকে মদ বিক্রির প্রতিবাদ জানান তারা। গ্রামবাসীদের অভিযোগ, এলাকাজুড়ে রমরমিয়ে চলছে মদ বিক্রির ব্যবসা । যত্রতত্র বসছে মদের ঠেক । যুব সমাজ, প্রাপ্ত বয়স্ক পুরুষ থেকে বৃদ্ধ সকলেই মদের প্রতি আসক্ত হচ্ছে । মদ্যপ অবস্থায় ঝামেলায় জড়িয়ে পড়ছেন পুরুষেরা। প্রতি বাড়িতে পারিবারিক ঝামেলাও হচ্ছে । মহিলারা নিরাপত্তাহীনতায় ভুগছে । তাই এলাকায় মদ বিক্রি সম্পূর্ন বন্ধের দাবি জানিয়ে সোমবার রাতে গ্রামের মহিলারা একত্রিত হয়ে প্রতিবাদ বিক্ষোভ দেখান ।
0
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Oct 28, 2025 02:17:29
Bassi Akbarpur, Haryana:करनाल पुलिस ने शहर में चेन स्नेचिंग की चार वारदातों को अंजाम देने वाले 2 युवकों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने सोने के आभूषण, 75 हजार रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पूछताछ में दोनों ने कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। सीआईए-1 इंचार्ज इंस्पेक्टर संदीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में एएसआई मदन के नेतृत्व में उधम सिंह चौक, सेक्टर-32 से दो युवक जतिन भारद्वाज उर्फ नन्नू और परमजीत उर्फ प्रिंस निवासी पटियाला, पंजाब को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से सोने के आभूषण, 75 हजार रुपए नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसे वारदात में इस्तेमाल किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने करनाल में 10 से 13 अक्टूबर के बीच चार चेन स्नेचिंग की वारदातें की थीं। 10 अक्टूबर को सेक्टर-32 एरिया से एक नकली हार चोरी किया गया। 12 अक्टूबर को दयाल सिंह कॉलोनी में एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीना गया। इसी दिन एक अन्य महिला के कानों से सोने के टॉप्स झपटे गए। 13 अक्टूबर को करनाल शहर के क्षेत्र में एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली गई।
3
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top