Back
हाई पावर्ड कमेटी की आपात बैठक,ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में मीडिया कवरेज पर रोक
Vrindavan, Panigaon Khader, Uttar Pradesh
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने और विवादों के निस्तारण के लिए गुरुवार को हाई पावर्ड कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में श्री लक्ष्मण सिंह शहीद स्मारक सभागार स्थित कार्यालय में हुई इस बैठक में मंदिर की गरिमा और सुरक्षा को लेकर कई कड़े निर्णय लिए गए।
बैठक में सेवानिवृत्त जज मुकेश मिश्रा ने मंदिर परिसर के भीतर मीडिया की गतिविधियों को लेकर सख्त रुख अपनाया। कमेटी ने निर्णय लिया है कि अब मंदिर के अंदर किसी भी प्रकार की फोटो या वीडियो रिकॉर्डिंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही, मंदिर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सेवायत गोस्वामियों को अंतिम चेतावनी जारी की गई है। कमेटी ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में परिसर में नारेबाजी, प्रदर्शन या किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न किया गया, तो संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
गर्भगृह और जगमोहन से दर्शन व्यवस्था को लेकर चल रहे गतिरोध पर चर्चा करते हुए कमेटी ने गोस्वामी समाज से विशेष अनुरोध किया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और सुगम दर्शन व्यवस्था के मद्देनजर कमेटी ने बांके बिहारी जी की प्रतिमा को जगमोहन में विराजमान करने का प्रस्ताव रखा है, ताकि भक्त बिना किसी अव्यवस्था के दर्शन कर सकें। बैठक में जहां अन्य पदेन सदस्य मौजूद रहे, वहीं राजभोग सेवा से कमेटी सदस्य शैलेन्द्र गोस्वामी अनुपस्थित रहे। बैठक में लिए गए इन निर्णयों को मंदिर प्रशासन की ओर से व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SKSantosh Kumar
FollowFeb 20, 2026 09:34:11Noida, Uttar Pradesh:MID PTC- मारपीट की घटना में 8 लोग घायल हो गए...वहीं हंगामे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया
0
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowFeb 20, 2026 09:33:350
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 20, 2026 09:32:180
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 20, 2026 09:31:460
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 20, 2026 09:31:100
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 20, 2026 09:30:56New Delhi, Delhi:दिल्ली कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का बयान यूथ कांग्रेस के AI summit में प्रदर्शन पर
0
Report
MMManoj Mallia
FollowFeb 20, 2026 09:30:440
Report
ARAarti Rai
FollowFeb 20, 2026 09:30:370
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 20, 2026 09:30:170
Report
Barabanki: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पेड़ से टकराई तेज़ रफ़्तार Mahindra EV, चार घायल, एक की हालत नाज़ुक
0
Report
0
Report
0
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 20, 2026 09:21:560
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 20, 2026 09:21:470
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 20, 2026 09:21:350
Report