Back
वृंदावन में चोरी की बाइक-स्कूटी का काला खेल! एसएसआई अभय शर्मा की दबिश में खुला कटिंग गैंग का राज
Vrindavan, Uttar Pradesh
थाना वृन्दावन क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी संजय कुमार पाण्डेय और वरिष्ठ उपनिरीक्षक अभय कुमार शर्मा के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी को काटकर उनके पार्ट्स बेचने के काम में लगा था।
एसएसआई अभय कुमार शर्मा ने बताया कि बीती रात वह एसआई अविलाख सिंह, हेड कांस्टेबल उमेश शर्मा और अरविन्द कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। अग्रसेन तिराहा पर खड़े होकर क्षेत्र में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर चर्चा कर रहे थे, तभी एक मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति चोरी की स्कूटी और मोटरसाइकिल को काटकर उनके पार्ट्स बेचने के लिए कच्चे रेलवे लाइन किशोरपुरा जाने वाले रास्ते पर खड़ा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसएसआई अभय कुमार शर्मा की टीम मौके पर पहुँची और मुखबिर द्वारा बताए गए व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम 38 वर्षीय चमन निवासी सुखदेव नगर, थाना हाईवे मथुरा बताया। उसके हाथ में पकड़ी प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लेने पर उसमें मोटरसाइकिल और स्कूटी के कटे हुए पार्ट्स बरामद हुए।
एसएसआई अभय कुमार शर्मा के मुताबिक पूछताछ में आरोपी चमन ने बताया कि वह मुन्ना कबाड़ी और आशू कबाड़ी निवासी सीएफसी चौराहा, वृंदावन के कहने पर काम करता है, जिनकी कबाड़ की दुकान टैम्पो स्टैंड के पास है।
चमन ने पुलिस को बताया कि मुन्ना और आशू चोरी की स्कूटी और मोटरसाइकिल सस्ते दामों में खरीदते हैं और उसे उन वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स अलग-अलग करने के लिए रखा गया है। एसएसआई के मुताबिक आरोपी ने यह भी बताया कि वह वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स मुन्ना और आशू को दे देता है, जो बाद में इन्हें अलग-अलग कर महंगे दामों में बेच देते हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी उसी समय कटे हुए पार्ट्स लेकर उनके पास जाने की तैयारी में था और उनका इंतजार कर रहा था। पुलिस द्वारा बरामद बोरी में करीब 6 स्कूटी और मोटरसाइकिल के इंजन के पार्ट्स समेत अन्य कटे हुए पार्ट्स बरामद हुए। जब आरोपी से इन पार्ट्स के कागजात मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। एसएसआई अभय कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मुन्ना कबाड़ी व आशू कबाड़ी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह चोरी के वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स बेचने के संगठित धंधे में लिप्त हो सकता है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DBDevender Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 10:39:280
Report
ADAnup Das
FollowMar 13, 2026 10:38:130
Report
NZNaveen Zee
FollowMar 13, 2026 10:36:280
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 13, 2026 10:36:020
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 13, 2026 10:35:490
Report
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 13, 2026 10:34:52Noida, Uttar Pradesh:BUDGAM (J&K): YOUM-E-QUDS HOLDS PROTEST MARCH AT MARKAZI IMAMBARA/ PROTESTORS MARCHRING TOWARDS MAIN CHOWK BUDGAM/ VISUALS/ AGA SYED HASSAN MOSAVI (J&K ANJUMAN-E-SHARIE, PRESIDENT) SPEECH
0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowMar 13, 2026 10:34:400
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 13, 2026 10:34:26Raipur, Chhattisgarh:रायपुर विधानसभा ब्रेकिंग- 78 आत्म समर्पित नक्सली विधानसभा पहुंचे. विधानसभा पहुंचकर देखी सदन की कार्यवाही. मंत्री केदार कश्यप से की मुलाकात. विधायक कवासी लखमा ने भी की उनसे चर्चा.
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 13, 2026 10:34:140
Report
RSRahul shukla
FollowMar 13, 2026 10:33:570
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 13, 2026 10:33:430
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 10:32:560
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 13, 2026 10:32:340
Report
MSManish Sharma
FollowMar 13, 2026 10:32:160
Report