Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raipur492009

रायपुर विधानसभा में 78 आत्मसमर्पित नक्सली पहुंचे; केदार कश्यप से मुलाकात

SPSatya Prakash
Mar 13, 2026 10:34:26
Raipur, Chhattisgarh
रायपुर विधानसभा ब्रेकिंग- 78 आत्म समर्पित नक्सली विधानसभा पहुंचे. विधानसभा पहुंचकर देखी सदन की कार्यवाही. मंत्री केदार कश्यप से की मुलाकात. विधायक कवासी लखमा ने भी की उनसे चर्चा.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PPPraveen Pandey
Mar 13, 2026 11:33:43
Kanpur, Uttar Pradesh:कोडीन युक्त कफ सिरप के आरोपी प्रभात खरे को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में प्रभात ने बताया कि विनोद अग्रवाल और शिवम अग्रवाल ने कोडीन युक्त कफ सिरप तथा अन्य नशीली दवाओं के व्यापार में शामिल किया था और मेरी पत्नी के नाम से ध्रुव फार्मास्यूटिकल्स नाम की एक फॉर्म भी खुलवाई थी जिसके माध्यम से वैध दवाओं की आपूर्ति की आड़ में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी की जा रही थी और एक फर्जी फर्म श्रीराम मेडिकल एजेंसी के नाम से फर्जी बिल तैयार करके दवाओं को ट्रांसपोर्ट के माध्यम से विभिन्न जिलों में बेचा जा रहा था। डीसीपी ने बताया कि इस कार्रवाई में एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा की टीम शामिल थी और यह अभियान जारी रहेगा।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 13, 2026 11:33:04
Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अनुदान की अनुपूरक मांगें - 2025-26 के लिए दूसरा बैच पर हुई बहस का जवाब दिया। MGNREGA - जब VB-G RAM-G बिल लाया गया था, तब 95,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, जिसे 1 अप्रैल से लागू किया जाएगा। अनुदान की अनुपूरक मांगों के तहत अतिरिक्त 30,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। MGNREGA-VB-G-RAM G के प्रति हमारी प्रतिबद्धताएं पूरी की जा रही हैं।लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "यह विडंबना है कि जब मैं इस बारे में बात कर रही हूं कि सरकार किसी भी अप्रत्याशित घटना, जिसमें सप्लाई चेन में रुकावटें और LPG शामिल हैं, का सामना करने की तैयारी कैसे कर रही है, तब भी वे (विपक्ष) मेरा जवाब सुनने को तैयार नहीं हैं। वे अपना ही एजेंडा चलाना चाहते हैं। सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते हैं और LPG के बारे में बातें करते हैं। यही है हमारा विपक्ष।"
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 13, 2026 11:32:48
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने अफीम की अवैध खेती मामले में पटवारी, कृषि विस्तार अधिकारी और सर्वेयर को नोटिस जारी किया खसरा नंबर 309-310 पर असल में अफीम उगाई जा रही थी लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में इसे मक्का बताया गया सर्वेयर ने 2025 में बिना जांच किए धान और मक्का की गलत गिरदावरी रिपोर्ट डिजिटल पोर्टल पर अपलोड की पटवारी अनीता साहू ने बिना मौके पर जाए सत्यापन रिपोर्ट जारी कर अवैध खेती को छिपाने में मदद की कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू ने मक्का की फसल दिखाई जिसके बाद अब अफीम की खेती मामला सामने आने के बाद विनायक ताम्रकार की जमीन का सर्वे कर सारे दस्तावेज खंगाले गए जिसके बाद बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई फिलहाल हर पहलू की बारीकी से जाँच की जरी है.
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 13, 2026 11:32:34
Noida, Uttar Pradesh:UP में एलपीजी को लेकर CM योगी के निर्देश के बाद, प्रदेश के जिलों में प्रशासन सख्त पेट्रोल,डीजल,एलपीजी सिलेंडर्स वितरण की मॉनिटरिंग जिलों के डीएम खुद कर रहे हैं संभल,रामपुर,अमरोहा,कानपुर,आगरा, गोरखपुर,प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या सहित सभी 75 जनपदों के डीएम अलर्ट मोड पर •राजेंद्र पैंसिया,डीएम संभल "यदि कोई भी वितरक या हॉकर नियमों का उल्लंघन करता पाया गयातो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी,जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक,दो दिन का एडवांस स्टॉक मौजूद" •अजय कुमार द्विवेदी,डीएम रामपुर "सभी 45 गैस एजेंसियों पर पर्याप्त गैस उपलब्ध,बरेली और काशीपुर बॉटलिंग प्लांट से हो रही सप्लाई,जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य" •निधि गुप्ता वत्स,डीएम अमरोहा "जिले में गैस को लेकर स्थिति पूरी तरह सामान्य,गैस एजेंसियों की जांच के लिए 14 टीमें की गई थीं गठित,37 गैस एजेंसीयों पर गठित टीमों ने किया औचक निरीक्षण" •जितेंद्र प्रताप सिंह,डीएम कानपुर "कालाबाजारी या जमाखोरी करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी,जरूरत पड़ने पर एफआईआर और लाइसेंस निरस्तीकरण भी किया जाएगा,कानपुर में गैस,पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य " •अरविंद मलप्पा बंगारी,डीएम आगरा "आगरा में डीजल पेट्रोल और गैस का पर्याप्त मात्रा में मौजूद,तेल कंपनियों के बॉटलिंग प्लांट और डिपो में कई दिनों का अग्रिम स्टॉक सुरक्षित,कालाबाजारी रोकने को बनाई विशेष टीमें,तहसील स्तर पर हो रही निगरानी,हर तहसील में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस और आपूर्ति विभाग की विशेष प्रवर्तन टीम गठित" •दीपक मीणा,डीएम गोरखपुर "रसोई गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर दो गैस एजंसियों संचालकों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर,एक संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया,में 87 अधिकारियों को गैस वितरण के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है,जो एजेंसी वार सुचारू वितरण सुनिश्चित करा रहे हैं,जिले में रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की पर्याप्त आपूर्ति" •मनीष कुमार वर्मा,डीएम प्रयागराज "गैस सिलिंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए प्रशासन ने 22 सदस्यों की तीन टीमें बनाई, कार्रवाई और जांच की प्रक्रिया जारी,जिले में सामान्य दिनों में 23 हजार गैस सिलेंडर की आपूर्ति की तुलना में वर्तमान में 27 हजार सिलेंडर की हो रही है आपूर्ति,प्रयागराज में गैस, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य" •सत्येंद्र कुमार,डीएम वाराणसी "वाराणासी में घरेलू गैस ,पेट्रोल और डीजल का वितरण सुचारू रूप से जारी,जिले में प्रतिदिन की खपत के अनुसार गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है" •निखिल टी. फुंडे,डीएम अयोध्या "घरेलू गैस की कोई कमी नहीं,रोजाना करीब साढ़े 12 हजार गैस सिलेंडर की खपत,आपूर्ति सुचारु रूप से हो रही है,सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध" •अविनाश सिंह,डीएम बरेली "बरेली में 91 गैस एजेंसियां, 193 पेट्रोल पंप फुल स्टॉक में, कालाबाजारी पर होगा कड़ा एक्शन,गैस एजेंसियों पर छापा, ओवररेटिंग मिली तो सस्पेंड होगा लाइसेंस"
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 13, 2026 11:31:08
Begusarai, Bihar:एंकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समृद्धि यात्रा पर हैं। इसी कड़ी में 14 मार्च को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बेगूसराय के बरौनी प्रखंड के बियाड़ा मैदान में पहुंचेंगे। जिसकी जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश जी के आगमन को लेकर तैयारी अंतिम चरण पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत पहुंचेंगे तो सबसे पहले बियाडा कैंपस में लगाए गए जीविका दीदियों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं भी सुनेंगे। जनसंवाद के बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 3 सौ से अधिक करोड़ की लागत की योजनाओं को उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।इसके साथ ही मुख्यमंत्री बेगूसराय जिले में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।इधर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कार्यक्रम स्थल पर मंच, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और 14 मार्च को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे इलाके में हलचल तेज हो गई है。
0
comment0
Report
Mar 13, 2026 11:30:51
Faridpur, Uttar Pradesh:बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में अलविदा जुमे की नमाज़ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसडीएम फरीदपुर, एडीएम (प्रशासन), क्षेत्राधिकारी फरीदपुर संदीप सिंह और प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर ने पुलिस बल के साथ इलाके में पैदल मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने बाजारों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर लोगों से शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और बताया गया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहा।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 13, 2026 11:30:43
Ranchi, Jharkhand:सदन की कार्यवाही पुनः शुरू नीरा यादव कटौती प्रस्ताव पर बोल रही है कोरोना जैसी महामारी से भी हम लोगों ने लड़ा है कांग्रेस अराजकता फैला रही है एलपीजी की कोई कमी मोदी सरकार नहीं होने देगी राज सिन्हा...सुबह से ये विषय चल रहा है।पेट्रोल सब्सिडी योजना बंद हो गई है इसपर भी कुछ बोले प्रदीप यादव....आज का जो सब्जेक्ट है उससे जुड़े मामले पर विपक्ष अपना मंतव्य रखे। आदिवासी विकास नहीं चाहती भारतीय जनता पार्टी इसीलिए इस विषय पर बात नहीं कर रही है। नीरा यादव.... क्या प्रदीप यादव सबसे बड़े ज्ञानी हैं। हाथ में संविधान लेकर यह लोग संविधान के खिलाफ बोलते हैं। हमें ज्ञान देने की जरूरत नहीं। आज जिस तरह से यह हंगामा कर रहे हैं कांग्रेस के लोग ठग हैं। 18 वर्ष के बच्चों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं हैं। लेकिन आज हमारे बच्चे कुपोषण के शिकार हो रहे हैं बजट आवंटन के समर्थन में बोल थी है कल्पना सोरेन राज्य के अंतिम व्यक्ति को अवसर देना न ये बजट है कटौती प्रस्ताव सिर्फ बजट की नहीं गरीब के अधिकारों की कटौती है सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट है महिलाओं के सम्मान को छोड़ कर बड़े बड़े पशुओं को प्राथमिकता देता का विपक्ष मैया सम्मान सिर्फ एक योजना नहीं,महिलाएं राज्य के विकास के लिए आगे बढ़ रहे हैं महिला के हाथ में अगर पैसा आता है तो वह पैसा पूरे परिवार के लिए होता है मैया सम्मान की राशि सर्वप्रथम बच्चों के पोषण के लिए और अपने घर परिवार की जरूरत को पूरा करने के लिए खर्च कर रही हैं ₹2500 हम लोगों के लिए ज्यादा मायने नहीं रखते हो लेकिन झारखंड के गरीब महिलाओं के लिए यह 2500 एक उम्मीद है इस योजना को बहुत सारे लोगों ने फिजूल बताया था अगर घर में कोई भी बहन खाना बनाती है तो सबसे पहले सबको देता है फिर खुद के लिए रखती है यह राशि सिर्फ सम्मान की राशि नहीं आर्थिक सहायता नहीं बल्कि समाज में सब की सोच बदलने के लिए प्रभावशाली कदम है मुख्यमंत्री के बारे में कहा जाता है कि वह जो कहते हैं वह करते हैं, विपक्ष को भी समझना चाहिए कि उनकी एक-एक बातों में सत्यता होती है विपक्ष में जितने भी राज्यों में जो वायदे किए है वह पूरा नहीं हो रहा अगस्त में 2 वर्ष पूरा होगा झारखंड ने अपने संसाधनों से जुड़ा कर झारखंड की महिलाओं को पैसा दे रहे हैं जो गर्व की बात है जयराम महतो....रांची से हज यात्रा की उड़ान भरी जाती थी लेकिन अब हाजियों को कोलकाता जाकर विमान पकड़ना पड़ता है इसे पुनः बहाल करना चाहिए महिला सम्मान योजना अच्छी है लेकिन उन्हें रोजगार से कैसे जोड़ा जाए इस पर प्रावधान करना चाहिए दिव्यांग वृद्धा विधवा और ट्रांसजेंडर को हजार रुपए की जगह ढाई हजार रुपए पेंशन देने की सरकारी योजना करें पूर्णिमा साहू....गालिब के शायरी का जिक्र करते हुए कहा कि धूल आंख में थी और चेहरा साफ करता रहा एमटी राजा..... पूर्णिमा साहू ने अपने वक्तव्य में अल्पसंख्यक की शब्द को ही गायब कर दिया आखिर इतनी नफरत क्यों है। सबका साथ सबका विकास भारतीय जनता पार्टी के बस के बाहर की चीज। सिंबल मिल जाना जीत जाना और सदन में आ जाना अलग चीज है अगर यह क्षेत्र जाएंगे तो पता चलेगा कि मैया सम्मान योजना से हमारे बहने क्या कर रही हैं। मैं अपने बाइक से लोगों के बीच जाता हूं और महिलाएं मैया सम्मान योजना का खूब तारीफ करते करते हैं।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Mar 13, 2026 11:30:30
Kota, Rajasthan:दो दिवसीय अखिल भारतीय विद्युत पावरलिफ़्टिंग और बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता आज से प्रतियोगिता के लिए सभी टीम कोटा पहुंची खिलाड़ियों का वजन, हाइट और मेडिकल लिया गया लगातार दूसरी बार अखिल भारतीय स्तर प्रतियोगिता की मेजबानी कोटा थर्मल को ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर के मुख्य आतिथ्य में दो दिवसीय बॉडीबिल्डिंग और पावरलिफ़्टिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ आज से कोटा थर्मल में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर कोटा थर्मल के सामुदायिक भवन में 47 वीं अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड पावरलिफ़्टिंग और बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे。 प्रतियोगिता की आयोजन अध्यक्ष एवं कोटा थर्मल की मुख्य अभियंता शिखा अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि देशभर से 8 टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है। 8 राज्यों क्रमशः महाराष्ट्र राजस्थान उत्तराखंड तेलंगाना मध्यप्रदेश पंजाब हरियाणा और गुजरात के विद्युत क्षेत्र के कार्मिक हिस्सा लेंगे। जिसमें 100 से अधिक खिलाड़ी भाग रहे हैं यह सभी खिलाड़ी ओपन में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं कुछ खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के भी हैं。 गत वर्ष भी 46वीं प्रतियोगिता का आयोजन भी कोटा थर्मल द्वारा ही किया गया था। हमारे आयोजन की सभी राज्यों ने प्रशंसा व्यक्त की थी इसलिए इस वर्ष भी इस प्रतियोगिता की मेजबानी राजस्थान को ही दी गई जिसे पुनः कोटा थर्मल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। राजस्थान में अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता दूसरी बार आयोजित की जा रही है。 आयोजन अध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि पावरलिफ्टिंग में भार अनुसार 8 श्रेणियां बनाई गई है जिसमें 59 किलोग्राम, 66 किलोग्राम, 74 किलोग्राम, 83 किलोग्राम, 93 किलोग्राम, 105 किलोग्राम, 120 किलोग्राम और 120 किलोग्राम से ऊपर के प्रतिभागी शामिल होंगे एक प्रतिभागी एक ही श्रेणी में भाग ले सकेगा। इसी प्रकार बॉडीबिल्डिंग में चार श्रेणियां बनाई गई हैं जिसमें शॉर्ट क्लास 162 सेंटीमीटर तक, मीडियम क्लास 162 से 167 सेंटीमीटर तक, टॉल क्लास 167 से 172 सेंटीमीटर तक एवं सुपर टॉल क्लास 172 सेंटीमीटर से अधिक रखी गई है। प्रतियोगिता आयोजन अध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि हमने ट्रांसपेरेंसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान स्टेट पावरलिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग संगठन के क्वालिफाइड रेफरी एवं जजों को प्रतियोगिता आयोजित करवाने के लिए बुलाया है। प्रतियोगिता का आयोजन उनकी देखरेख में किया जाएगा。 प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जयपुर से आयोजन सचिव श्री पवन शर्मा, खेल एवं जनसम्पर्क अधिकारी, उत्पादन निगम और श्री एन बी छेत्री, ऑब्जर्वर भी कोटा पहुॅच चुके है。 मुख्य अभियंता शिखा अग्रवाल ने बताया खेलों को निर्बाध संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त मुख्य अभियंता के नेतृत्व में कोटा थर्मल कार्मिकों की 50 सदस्यीय खेल आयोजन व्यवस्था समिति का गठन किया गया है。 प्रतियोगिता का समापन 15 मार्च को शाम 5:00 बजे कोटा दक्षिण के विधायक श्री संदीप शर्मा जी द्वारा पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा।  
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top