Back
महोबा पान मंडी में बाबाओं के जादू-टोने से महिला बेहोश, आरोपी गिरफ्तार
RTRAJENDRA TIWARI
Mar 13, 2026 10:34:40
Mahoba, Uttar Pradesh
एंकर- महोबा में ठगी की कोशिश और तंत्र-मंत्र का एक मामला सामने आया है। जहां पान मंडी में सब्जी बेच रही एक महिला को दो कथित बाबाओं ने अपनी बातों में उलझाया और अनर्थ होने का डर दिखाकर जादू-टोना कर दिया। छड़ी मारते ही महिला अचेत होकर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, जबकि दूसरा फरार है। दरअसल चरखारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरेडी का रहने वाला कल्लू अपनी पत्नी रमा के साथ मुख्यालय में रहकर मजदूरी करता है। रमा घर चलाने में मदद के लिए पान मंडी में सब्जी बेचने का काम करती है। लेकिन शुक्रवार का दिन रमा के लिए एक खौफनाक अनुभव लेकर आया। मंडी में काम के दौरान झोला टांगे दो युवक रमा के पास पहुँचे और भीख मांगने लगे। जब रमा ने पैसे देने से मना किया, तो उन कथित बाबाओं ने उसे डराना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि उसके साथ अनर्थ होने वाला है और उसकी दशा ठीक नहीं चल रही है। महिला को मानसिक रूप से कमजोर करने के लिए उन्होंने अगरबत्ती और लोबान जलाया और दो गुलाब के फूल उसके सामने रख दिए। तभी, अचानक उन बाबाओं ने अपनी छड़ी से महिला के सिर और हाथ पर मारा, जिसके तुरंत बाद रमा बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। महिला को अचेत होते देख आसपास के दुकानदारों और आढ़तियों में हड़कंप मच गया। सतर्क दुकानदारों ने भागने की कोशिश कर रहे एक बाबा को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी, जबकि उसका दूसरा साथी भीड़ का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया। इधर, बेहौशा रमा को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टर अमित राजपूत ने बताया कि महिला अत्यधिक घबराहट और बेचैनी की स्थिति में थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति स्थिर है। पुलिस अब पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके इरादों का पता लगाया जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 13, 2026 11:34:060
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 13, 2026 11:33:560
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 13, 2026 11:33:430
Report
SDSuresh Diwakar
FollowMar 13, 2026 11:33:270
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 13, 2026 11:33:170
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 13, 2026 11:33:040
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 13, 2026 11:32:480
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 11:32:340
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 13, 2026 11:32:130
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowMar 13, 2026 11:31:580
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 13, 2026 11:31:470
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 13, 2026 11:31:080
Report
0
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 13, 2026 11:30:430
Report
RSRajendra sharma
FollowMar 13, 2026 11:30:300
Report