Back
भक्तिभाव से संपन्न हुआ ठाकुर मदन मोहन जी का पाटोत्सव
Vrindavan, Panigaon Khader, Uttar Pradesh
श्रीधाम वृंदावन के प्राचीन और सिद्ध स्थल ज्ञान गुदड़ी स्थित मदन मोहन कुंज में ठाकुर श्री मदन मोहन जी महाराज का पाटोत्सव समारोह अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। महामंडलेश्वर हेमकांत शरण देवाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव में भक्ति की रसधार बही।
उत्सव का मंगल शुभारंभ प्रातः काल ठाकुर जी के भव्य पंचामृत स्नान के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रभु का दूध, दही, घी, शहद, शर्करा और दुर्लभ जड़ी-बूटियों के साथ दिव्य अभिषेक किया गया। जड़ी-बूटियों से युक्त अभिषेक के पश्चात ठाकुर जी का मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन पाकर उपस्थित भक्त भाव-विभोर हो उठे।
पाटोत्सव के साथ ही इस अवसर पर महंताई कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया। ब्रह्मऋषि रविन्द्र शरण महाराज को त्रिवेणी कुंज आश्रम का महंत बनाया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वृंदावन के विभिन्न आश्रमों और अखाड़ों से आए प्रमुख संतों एवं महंतों ने सहभागिता की। परंपरा का निर्वहन करते हुए सभी प्रतिष्ठित संतों ने नवनियुक्त महंत को महंतायी की चादर ओढ़ाकर और तिलक लगाकर महंताई की बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर हेमकांत शरण देवाचार्य महाराज ने कहा कि महापुरुषों और ठाकुर जी के पाटोत्सव की परंपराएं हमारी संस्कृति की जीवंत प्रतीक हैं। समारोह में वृंदावन के प्रमुख संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने ठाकुर जी से विश्व कल्याण की प्रार्थना की। अंत में उपस्थित भक्तों एवं संतों के लिए वृहद भंडारे का भी आयोजन किया गया।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 21, 2026 15:45:53Goreya Pipar, Chhattisgarh:सरगुजा ब्रेकिंग
लंबे समय से जमें पटवारियों का किया गया तबादला। जिले के एक साथ 83 पटवारियों का किया गया तबादला। शहर में जमे पटवारियों को ग्रामीण इलाक़ो का दिया गया जिम्मा। कलेक्टर अजित वसंत ने किया तबालदा आदेश जारी।
0
Report
KBKuldeep Babele
FollowFeb 21, 2026 15:45:420
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 21, 2026 15:45:210
Report
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 21, 2026 15:33:310
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 21, 2026 15:33:110
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 21, 2026 15:32:570
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 21, 2026 15:32:210
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 21, 2026 15:32:080
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 21, 2026 15:31:500
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 21, 2026 15:31:380
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 21, 2026 15:30:190
Report
0
Report
1
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 21, 2026 15:17:580
Report