Back
मड़ियाव में युवकों पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थर से पिटाई, एक की हालत गंभीर
Lucknow, Shivari, Uttar Pradesh
लखनऊ के मड़ियाव थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके में बुधवार शाम राह चलते युवकों पर घात लगाकर किए गए जानलेवा हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने युवकों को घेरकर ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पहले ठाकुरगंज स्थित टीवी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे बलरामपुर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित युवक ने बताया कि मामूली विवाद के बाद हमलावरों ने पहले से घात लगाकर हमला किया। आरोप है कि रास्ते में रोककर अचानक ईंट-पत्थरों की बारिश कर दी गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। घटना के संबंध में पीड़ित के साथी देश दीपक बाजपेयी ने बताया कि वे तीनों दोस्त रोल खाकर वापस लौट रहे थे, तभी एक दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने बताया कि कई वर्ष पहले क्रिकेट मैच को लेकर विवाद हुआ था, उसी रंजिश के चलते हमलावरों ने रास्ते में रोककर हमला किया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि घटना की तहरीर देने के बाद भी उन्हें धमकाया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि थाने में शिकायत करने के बाद हमलावरों की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले में मड़ियाव पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर घायलों को तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस हमले का मुख्य आरोपी शुभम मिश्रा उर्फ लेफ्टी पुत्र राम किशोर मिश्रा, आयुष सिंह पुत्र गुड्डू सिंह एवम दीपक बंसल है, जिन लोगो ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की धीमी कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का मेरठ में भव्य स्वागत, काशी टोल प्लाजा पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुज
1
Report
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowDec 28, 2025 12:31:390
Report
PPPrakash Pandey
FollowDec 28, 2025 12:31:010
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 28, 2025 12:30:470
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 28, 2025 12:30:330
Report
VSVishnu Sharma1
FollowDec 28, 2025 12:30:180
Report
0
Report
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowDec 28, 2025 12:21:330
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowDec 28, 2025 12:21:200
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowDec 28, 2025 12:20:570
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowDec 28, 2025 12:19:220
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 28, 2025 12:19:090
Report