Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284003

भारी बारिश ने ली गरीब परिवार की छत रामबिहारी केवट का आशियाना ढह गया

Jul 31, 2025 16:04:22
Jhansi, Uttar Pradesh
बरुआसागर ब्लॉक चिरगांव, ग्राम खड़ेसर निवासी रामबिहारी केवट का आशियाना भारी बारिश की भेंट चढ़ गया। बीते 10 दिनों से मकान में मरम्मत का काम चल रहा था, पर अचानक तेज बारिश के कारण छत भरभराकर गिर पड़ी। इस हादसे में घर का भारी नुकसान हुआ है। छत गिरने से न केवल परिवार बेघर हुआ बल्कि आर्थिक रूप से भी पूरी तरह टूट चुका है। रामबिहारी केवट और उनके परिजनों का कहना है कि वे पिछले कुछ समय से दूसरों के मकान में रहकर गुजारा कर रहे थे, और जैसे-तैसे अपने मकान की मरम्मत करवा रहे थे। अब छत गिरने से उनका सपनों का आशियाना भी उजड़ गया है। सरकार और प्रशासन से परिवार गुहार लगा रहा है कि उन्हें आर्थिक सहायता दी जाए ताकि वे फिर से अपने घर को खड़ा कर सकें। गांव के लोग भी प्रशासन से जल्द से जल्द मदद की जाएं।
14
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Aug 01, 2025 12:45:44
Jhansi, Uttar Pradesh:
नई दिल्ली संघर्ष सेवा समिति जिसके संस्थापक डॉ० संदीप सरावगी ने असहाय वर्ग को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की विचारधारा के साथ यह समाजसेवी संगठन शुरु किया था। समय के साथ-साथ सदस्यों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई, समाजसेवा का कार्यक्षेत्र भी व्यापक होता गया। लोगों को सहायता मिली तो प्रसिद्धी भी तीव्र गति से मिलती गई। झाँसी जनपद और आसपास के क्षेत्र में डॉक्टर संदीप के समाजसेवी कार्यों को देखते हुए अब तक राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राज्य और क्षेत्रीय स्तर के सैकड़ों अवॉर्डों से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ० संदीप के कार्यों को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली चाणक्यपुरी स्थित दा अशोक होटल में डॉ० संदीप को भारत गौरव रत्न श्री सम्मान अवार्ड से विभूषित किया गया।
0
Report
Aug 01, 2025 12:42:50
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:
प्रतापगढ़। पुलिस का ऑपरेशन लगड़ा जारी, संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में नेवादा नहर के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में 3 अभियुक्त गिरफ्तार। एक अभियुक्त नीरज पासी उर्फ कुलदीप भारतीय के पैर में लगी गोली। घायल बदमाश को CHC संग्रामगढ़ में कराया भर्ती। दो लुटेरे संजीव कुमार उर्फ तूफानी और अभिषेक सोनी उर्फ छोटे मौके से पकड़े गए। लुटेरो के पास से लूटी गई ज्वेलरी, मोटरसाइकिल, स्कूटी, तमंचा हुआ बरामद। 28 जुलाई को अवसानगंज में ज्वेलरी लूट के मामले में वांछित थे लुटेरे। पुलिस का दावा,आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। अन्य बदमाशो की तलाश जारी। बाइट -- सीओ लालगंज आशुतोष मिश्रा
0
Report
Aug 01, 2025 12:38:26
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:
न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार 01 अगस्त से सी बी एस ई क्लस्टर-V वालीबाल प्रतियोगिता (बालक) का ज़बरदस्त उद्घाटन आदरणीय ए डी एम श्री आदित्य प्रजापति के कर कमलों द्वारा आस्मान में गुब्बारे उड़ाकर 1 अगस्त 2025 को 10.30 बजे किया। आदरणीय जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रतापगढ़ पूनम लता राज जी, श्री पवन कुमार सिंह सीबीएसई आब्जर्वर, श्री बी के सोनी प्रधानाचार्य न्यू एन्जिल्स सी से स्कूल, क्लस्टर इंचार्ज विवेक ओझा, श्री रामशिरोमणि चीफ़ रेफ़री, आदि ने सी बी एस ई का खेल झंडा फहराकर चार दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का आरम्भ किया। इस अवसर पर प्रतापगढ़ वालीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह, (नवीन), सचिव डॉ डी पी सिंह पूर्व प्राचार्य पी बी डिग्री कालेज, डॉ दयाराम मौर्य पूर्व सहायक ज़िला विद्यालय निरीक्षक
4
Report
Aug 01, 2025 12:20:10
Wair Badshahpur, Uttar Pradesh:
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार तिवारी ने तुलसीदास जी के काव्य की व्यापकता और उसके सामाजिक-सांस्कृतिक प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “गोस्वामी तुलसीदास जी का साहित्य भारतीय जनमानस की आत्मा में रचा-बसा है। उनकी काव्य-कला केवल धार्मिक भक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि वह जीवन के प्रत्येक पहलू को गहराई से स्पर्श करती है।
1
Report
Aug 01, 2025 12:19:38
Jamin Baramadpur, Uttar Pradesh:
मुहम्मदाबाद (मऊ) — थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों और एक अज्ञात महिला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2.020 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में गोपाल यादव निवासी गोपालपुर, संतोष यादव निवासी पकड़ी कला व एक अज्ञात महिला शामिल है। गिरफ्तारी बुढ़वलिया क्षेत्र से की गई और इनके खिलाफ थाना मुहम्मदाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता में उ0नि0 रजनेश प्रसाद यादव, सुनील सिंह समेत छह सदस्यीय पुलिस टीम की भूमिका रही।
4
Report
Aug 01, 2025 11:55:03
Hathras, Uttar Pradesh:
हाथरस में आज शुक्रवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले विशाल वाहन रैली निकली गई। यह रैली मथुरा रोड हातिसा से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सोपा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश भर में लगभग 15 लाख शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी NPS के दायरे में आते हैं। ये सभी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। संगठन का कहना है कि OPS (पुरानी पेंशन व्यवस्था) ही वास्तविक सामाजिक सुरक्षा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि NPS के दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। इसमें कर्मचारियों को मात्र 1000 रुपए,1500 रुपए या 2200 रुपए पेंशन के रूप में मिल रहे हैं। इससे उनका जीवन यापन बहुत कठिन हो रहा है। ज्ञापन में सरकारी संस्थाओं के निजीकरण पर भी चिंता जताई ग
11
Report
Aug 01, 2025 11:49:15
Bhilai, Chhattisgarh:
भिलाई शहर में बहुत बड़ी घटना हो गई सेक्टर 6 पावर जिम के पास एक छोटे से नाले में काफी समय तक एक भैंस फंसी रही जिसे निकालने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम जनता ने काफी प्रयास किया जब वह नहीं निकल सकी तो स्थानी पार्षद के सहयोग से नगर निगम से जेसीबी बुलाकर वहां नल को तोड़कर उसे भैंस को सुरक्षित निकल गया और उसे ज्यादा छोटे नहीं आई है और उसे उसके मालिक को सौंप दिया गया। इससे आसपास की जनता ने और पशु प्रेमियों ने स्थानीय पार्षद का धन्यवाद किया।
9
Report
Aug 01, 2025 11:48:00
Anandpur Sahib, Punjab:
ਬਿਮਲ ਸ਼ਰਮਾ/ਨੰਗਲ ਸਰਵ ਸੇਵਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਵਲੋਂ ਜ਼ਖਮੀ ਜੰਗਲੀ ਸਾਂਭਰ ਦਾ 10 ਦਿਨਾਂ ਤੱਕ ਇਲਾਜ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜੰਗਲ ਵਿੱਚ ਛੱਡਿਆ ਗਿਆ , ਕੁੱਤਿਆਂ ਨੇ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਕੀਤਾ ਸੀ ਜ਼ਖਮੀ
14
Report
Aug 01, 2025 11:41:06
Naya Nangal, Punjab:
ਬਿਮਲ ਸ਼ਰਮਾ/ ਨੰਗਲ .... ਨੰਗਲ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡ ਮਾਣਕਪੁਰ ਦੀ ਪੰਚਾਇਤ ਨੇ ਤਿੰਨ ਏਕੜ ਜਗ੍ਹਾ ਪਿੰਡ ਦੇ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਨੂੰ ਖੇਡ ਗਰਾਊਂਡ ਬਣਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਦਾਨ ਕੀਤੀ ਹੈ ਜਿਸ ਦੀ ਸਾਰੇ ਪਾਸੇ ਸਲਾਘਾ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਉਥੇ ਹੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਪੰਚਾਇਤ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਗੋਪਾਲ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਾਕੀ ਪਿੰਡਾਂ ਦੀਆਂ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਲਈ ਅੱਗੇ ਆਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਖੇਡ ਗਰਾਊਂਡ ਬਣਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਜ਼ਮੀਨ ਦੇਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਹਰ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜਮੀਨ ਜਰੂਰ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ।
6
Report
Aug 01, 2025 11:27:56
Dhamtari, Chhattisgarh:
छत्तीसगढ़ के धमतारी जिले के नगरी विकासखंड में स्थित ग्राम पंचायत घुरावड़ के सैकड़ों ग्रामीण रोजाना जान जोखिम में डालकर एक जर्जर लकड़ी के ढांचे को पार करते हैं। यह ढांचा, जो एकमात्र संपर्क मार्ग है, हिलता-डुलता है और कभी भी ढह सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी मरम्मत या नए पुल की मांग लंबे समय से अनसुनी है। बारिश में स्थिति और खतरनाक हो जाती है। प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि हादसों से बचा जा सके।
12
Report
Aug 01, 2025 11:12:40
Banswara, Rajasthan:
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने वाली 20 वीं किस्त 2 अगस्त को जारी की जाएगी। इस किस्त में राजस्थान के करीब 75 लाख किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपए सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे । राज्य स्तरीय कार्यक्रम बांसवाड़ा के कॉलेज मैदान पर आयोजित होगा जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होंगे। साथ ही अन्य मंत्री और विधायक भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तैयारियों का जायजा सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने लिया।
11
Report
Aug 01, 2025 11:05:45
Raipur, Chhattisgarh:
छत्तीसगढ़ के लुण्ड्रा में एक मादा हाथी ने चार लोगों को कुचलकर मार डाला, अब तक 5-6 की जान ले चुकी है। वहीं, ओडिशा के क्योंझर में गांव में घुसे हाथियों के झुंड को देखने उमड़ी भीड़ ने सेल्फी और रील बनानी शुरू की, जिससे परेशान हाथी ने हमला कर दिया। जंगलों की कटाई और अतिक्रमण से भटके हाथी इंसानी बस्तियों में पहुंच रहे हैं। वन विभाग के करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं। ग्रामीणों में आक्रोश है, सरकार से प्रभावी कदम की मांग तेज।
11
Report
Aug 01, 2025 10:58:14
Chandan Patti, Uttar Pradesh:
मधुबन। डीएम प्रवीण मिश्र के निर्देश पर एसडीएम राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को तहसील के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों से उनकी समस्याओं के बाबत जानकारी ली और संभावित कटान व बाढ़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया। शुक्रवार को एसडीएम ने धर्मपुर विशुनपुर, विंटोलिया आदि का दौरा किया। इसके साथ ही एसडीएम ने सरयू नदी से सटे विंटोलिया बांध के संभावित कटान और बाढ़ के दौरान दबाव वाले स्थलों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने ग्रामीणों से बाढ़ के दौरान होने वाली दुश्वारियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली और
11
Report
Aug 01, 2025 10:57:06
Chandan Patti, Uttar Pradesh:
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने घायल के तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित प्रहलाद साहनी ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि बीते 25 जून की शाम करीब 6 बजे विपक्षीगण ने गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुसकर लात-घूसा, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला किया। प्रहलाद साहनी का कहना है कि इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद उ
10
Report
Aug 01, 2025 10:56:35
Chandan Patti, Uttar Pradesh:
मधुबन। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में थाना मधुबन में लिखित तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना 13 जुलाई 2025 की रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही चन्द्रदेव ने रात के समय उनके घर में जबरन घुसकर उनके साथ आपत्तिजनक हरकत की और विरोध करने पर धमकी भी दी। घटना से भयभीत पीड़िता ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। मामले की जां
11
Report
Advertisement
Back to top