Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khairthal-Tijara301403
भिवाड़ी में LPG गैस आपूर्ति संकट, उद्योगों में बंदी और रोजगार जोखिम
KMKuldeep Malwar
Mar 13, 2026 05:17:56
Bagheri Kalan, Rajasthan
भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर अब घरेलू और कमर्शियल एलपीजी गैस की उपलब्धता पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है, औद्योगिक क्षेत्र में भिवाड़ी में बड़ी संख्या में कंपनियों में काम करने वाले विभिन्न राज्यों के मजदूर रहते हैं. ऐसे में भिवाड़ी में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई धीरे होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। एजेंसी मालिक की माने तो देश में गैस की कीमत की अफवाह तेजी से फैल रही है जो गलत है, ईरान के रास्ते से युद्ध के कारण भारत में गैस पहुँच नहीं रही है, भारत सरकार और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की गाइडलाइन है कि देश में अभी गैस की घरेलू आपूर्ति की अभी दिक्कत नहीं है, उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि घबराकर बुकिंग न करें, वहीं सभी को गैस की आपूर्ति की जाएगी. साथ ही गांव और शहर में गैस की होम डिलीवरी की जा रही है। वही दूसरे एजेंसी मालिक की माने तो पहले भिवाड़ी में जितनी सिलेंडर की सप्लाई आती थी उसमें काफी हद तक कमी आई है, जिससे लोगो की भीड़ जमा हो गई, गैस लेने के लिए लोग लगातार ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं जिसके कारण सर्वर डाउन होने से ज्यादा परेशानी हो रही है। वही औद्योगिक नगरी में गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं होने से कई उद्योग बंद होने के कगार पर है जिससे रोजगार में काफी कमी आ सकती है। उद्योगपति की माने तो काफी उद्योग गैस से चलते है ऐसे में सिलेंडर की आपूर्ति के लिए कोई ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VAVijay Ahuja
Mar 13, 2026 05:47:31
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Mar 13, 2026 05:47:13
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 13, 2026 05:46:12
Jhalawar, Rajasthan:भवानीमंडी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के भवानीमंडी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक हुंडई कार से एक देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ व अवेध हथियारों की धरपकड़ अभियान के तहत बांडिया बाग के यहां पुलिस द्वारा नाकेबंदी की जा रही थी। उस दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें बैठे दो युवकों से एक अवेध देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर आरोपी रामठी निवासी दिनेश सिंह और निपानिया उदा निवासी शंकर सिंह को आर्म एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। हथियार तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जप्त किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकार्ड नही मिला है। पुलिस अनुसंधान कर रही है।
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Mar 13, 2026 05:45:20
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां देर रात तेज रफ्तार बलेनो कार बेकाबू होकर सीधे एक पंजाबी ढाबे में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और ढाबे दोनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना हरदा बायपास की है, जहाँ देर रात सिवनीमालवा की ओर से आ रही बलेनो कार अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार के चलते चालक कार पर काबू नहीं रख पाया और कार सीधे सड़क किनारे बने पंजाबी ढाबे में जा घुसी। जोरदार टक्कर से ढाबे का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर रखा सामान पूरी तरह तबाह हो गया। घायल युवक डोलरिया के रहने वाला हैं। हादसे के वक्त कार के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और युवक की जान बच गई, लेकिन हादसे में युवक को गंभीर चोट आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ढाबा संचालक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायल युवक को तुरंत नर्मदापुरम के नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेज रफ्तार की यह लापरवाही न सिर्फ कार सवार युवक पर भारी पड़ी, बल्कि ढाबा संचालक को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। हादसे के बाद इलाके में देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 13, 2026 05:34:37
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top